रविवार, 16 जनवरी 2011

जो हैं उसका आनन्द उठाओ

एक मछुआरा हमेशा मछली पकड़ने जाता। एक दिन वह भोर होने से पहले ही समुद्र पर पहुँच गया। रास्ते में उसे एक पत्थरों से भरी हुई थैली मिली। उसने उसे उठा ली। वह पत्थरों को समुद्र में फेंककर आनन्द लेने लगा। तभी एक सज्जन उसके पास से गुजरे। वह अंतिम पत्थर फेंकने वाला ही था कि सज्जन ने उसका हाथ पकड़ते हुए कहा- मूर्ख, यह पत्थर नहीं हीरा हैं हीरा। यह सुनते ही वह चोक गया। हे भगवान, यह मैंने क्या कर दिया ? हाथ में आई हुई किस्मत को फैंक दिया। वह रोने लगा। सज्जन ने कहा-भाई, दुखी मत हो, भगवान को शुक्रिया दे कि उसने अंतिम हीरा हाथ से जाते-जाते बचा दिया। इसको बेच और जिंदगी का आनन्द उठा। जो चला गया उसका रोना रोने की बजाय जो हैं उसका आनन्द उठाओ।

आत्मज्ञान

आत्मज्ञानी संत एक गांव में पहुँचे। एक युवक आत्मज्ञान पाने के लिए उस संत की कुटिया में दौडा-दौड़ा पहुँचा। उसने जूतों को साइड में पटका, धड़ाम से दरवाजा खोला और संत को प्रणाम करते हुए कहने लगा- मुझे आत्मज्ञान देने की कृपा कीजिए। संत ने उसे भलीभाँति देखा और कहा-पहले जूतों की व्यवस्थित रखकर आओ और दरवाजे से माफी मांगो। उसने कहा-भला आत्मज्ञान का जूतों और दरवाजे से क्या संबंध ? संत ने कहा-जो व्यक्ति अपने जूतों तक को सही ढंग से उतारना नहीं जानता और दरवाजे को भी आदरपूर्वक नहीं खोलता वह भला आत्मज्ञान पाने का उत्तराधिकारी कैसे बन पाएगा और ऐसा व्यक्ति आत्मज्ञान प्राप्त भी कर लेगा तो कौनसा तीर मार लेगा।

सफलता का राज क्या हैं ?

सुकरात नदी में नहा रहे थे। तभी एक युवक आया और पूछने लगा- सफलता का राज क्या हैं ? सुकरात ने उसे अपने पास बुलाया। जैसे ही वह पास आया तो सुकरात ने उसे पकड़ा, नदी में डुबोया और खुद उस पर बैठ गए। युवक पानी के अंदर तड़फड़ाने लगा। उसने खूब कोशिश की, पर सफल न हो पाया। अंत में उसने पूरी ताकत झौकते हुए सुकरात को पछाड़ा और बाहर निकल आया वह सुकरात को भला-बुरा कहने लगा। मैं तो कुछ पूछने आया था और तुम मुझे ही डुबोकर मारने लगे। सुकरात ने कहा- मैं तो तुम्हारे सवाल का जवाब दे रहा था। युवक ने पूछा- क्या मतलब ? सुकरात ने कहा-‘‘जैसे पानी में तुम्हारी एक ही इच्छा थी कि जैसे-तैसे करके बाहर निकलूँ ओर इसके लिए तुमने अपनी पूरी ताकत झौंक दी ठीक वैसे ही जब तुम सफल होने के लिए अपनी सौ प्रतिशत ताकत लगा दोगे तो एक दिन अवश्य सफल हो जाओगे।

आत्मविश्वास

राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने लवाजमे के साथ किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। बीच में पेट्रोल भरवाने के लिए गाड़ियाँ रोकी गई। संयोग से पेट्रोल पंप का मालिक बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन के बचपन का मित्र निकला। व उससे गपशप करने लगी। बिल क्लिंटन ने मजाक करते हुए हिलैरी से कहा- ये तो अच्छा हुआ तुम्हारी शादी मेरे से हो गई अन्यथा तुम राष्ट्रपति की पत्नी कहलाने की बजाय पेट्रोल पंप की मालकिन भर कहलाती। हिलेनी ने कहा-‘‘ माफ करना सर ! अगर मेरी शादी इनसे हो गई होती तो आज अमेरिका के राष्ट्रपति आप नहीं ये होते। इसे कहते हैं आत्मविश्वास। ’’

मेरी प्यारी मम्मी, आई लव यू।

एक महिला बाजार-आफिस के काम निपटाकर गर्मी में दोपहर के दो बजे घर पहुँची। चेहरे पर थकावट स्पष्ट नजर आ रही थी। तभी बड़ा बेटा आकर बोला- मम्मी, आज छोटू ने कोयले से लिखकर फिर दीवार खराब कर दी। मैने उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना। यह सुनते ही महिला आग बबूला हो उठी। उसने बच्चे को पकड़ा और दनादन मारने लगी। चार साल का छोटा बच्चा आखिर कब तक सहन करता। वह बेहोश हो गया यह देखते ही महिला के होश उड़ गए। वह उसे अस्पताल लेकर गई। चार घंटे में उसे होश आया। डाक्टर ने कुछ बनाकर लाने को कहा। वह घर आकर दलिया बनाने लगी। दलिया पके तब तक दीवार साफ कर देती हूँ यह सोचकर वह पौंछा लेकर गई तो उसकी आँखों में यह देखकर आँसू आ गए क्योंकि दीवार पर लिखा था-‘‘ मेरी प्यारी मम्मी, आई लव यू। ’’

जिंदगी को नरक बनाता हैं गुस्सा

एक शहर में दंगे छिड़ गए। संवेदनशील इलाके में एस.पी. पुलिस दल के साथ पहुँचा। एक गुस्साए युवक ने एस.पी. पर थूंक दिया। साथ चल रहे हवलदार ने युवक पर रिवाल्वर तान दी। एस.पी. ने रूमाल से चेहरा पौंछा और आगे बढ़ने लगा। हवलदार ने कहा- सर, इसने आप पर थूका हैं, इसे रिवाल्वर से मार देना चाहिए। एस.पी. ने कहा- ‘‘मेरे भाई ! जो काम रूमाल से निपट सकता हैं उसके लिए रिवाल्वर चलाने की कोई जरूरत नहीं हैं।’’

दिमाग की कीमत

एक फैक्ट्री में मशीन चलते-चलते रूक गई। फैक्ट्री के मेकेनिक ने कोशिश की, पर मशीन सही न हुई। बाहर से इंजीनियर को बुलाया गया। उसने मशीन को अच्छी तरह से देखा और कहा- एक हथोड़ा लाओ। उसने मशीन के एक विशेष भाग पर जोर से हथोड़ा मारा और मारते ही मशीन चल पड़ी। सभी उसकी प्रशंसा करने लगे। उसने मालिक को बिल पकड़ाया। एक लाख रूपये का बिल देखकर मालिक भौचक्का रह गया। उसने कहा- आपने किया क्या, केवल एक हथोड़ा मारा और उसके एक लाख रूपये। इंजीनियर ने कहा- साहब माफ करना, हथौड़ा मारने का तो केवल एक रूपया हैं, पर वह कहाँ मारना हैं इसके 99999 रूपये हैं। मालिक समझ गया- हाथ की कीमत कितनी हैं और दिमाग की कीमत कितनी।

शनिवार, 15 जनवरी 2011

हितकारी सोच

एक सड़क पर बहुत बड़ा भारी पत्थर पड़ा हुआ था। उससे किसी का स्कूटर टकराता तो किसी की गाड़ी। लोग वापस संभलते, पत्थर को व पत्थर रखने वाले को दस-बीस गालियाँ निकालते और आगे बढ़ जाते। सुबह से लेकर साँझ तक कोई बीस-पच्चीस लोग टकरा गए होंगे, पर सभी की वही आदत-गालियाँ निकालना और चले जाना। शाम को साईकिल पर एक फूलों वाला गुजरा। वह भी टकराया और उसके सारे फूल बिखर गए। फूल इकट्ठा करके वह रवाना होने ही वाला था कि उसके मन में विचार आया, कोई और इससे टकराएगा तो नुकसान हो जाएगा इसलिए यहाँ से इसे हटा देना चाहिए। उसने आधे-एक घंटे की मशक्कत करके पत्थर हटा दिया। जैसे ही पत्थर हटा कि उसके नीचे एक लिफाफा व पर्ची निकली। वह बड़ा खुश हुआ क्योंकि पर्ची पर लिखा था- "दूसरों के प्रति हितकारी सोच रखने वाले को हजार रूपये का ईनाम।" 

शील, सत्य और धर्म की शक्ति

जब रामसेतु बनने की खबर लंका पहुँची तो लंकावासियों ने विद्राह कर दिया। सेनापति ने रावण से कहा- इस युद्ध में जनता आपका साथ नहीं देगी। जिस राम के नाम के पत्थर तैर रहे हैं उस राम में कितनी ताकत होगीं, यह सोचकर जनता भयभीत हैं। जनता का विश्वास जीतने के लिए आपको भी अपने नाम का पत्थर तिराना होगा। यह सुन रावण अन्दर से हिल गया। उसने कुछ क्षण सोचा और पत्थर तिराने की घोषणा कर डाली। सब लंकावासी समुद्र तट पर पहुँच गए। रावण ने बड़ा भारी पत्थर उठाकर रावण लिखा और समुद में फेंक दिया और यह देखकर सबको आश्चर्य हुआ कि पत्थर डूबने की बजाय तिर गया। सभी रावण की जयजयकार करने लगे। रात को मंदोदरी ने पूछा- राम में तो शील, सत्य और धर्म की शक्ति है।, पर आपने ऐसा कमाल कैसे कर दिया ? रावण ने कहा- प्रियतमे, तुमसे क्या छिपाना। मैने पत्थर से कहा था- ‘‘हे पत्थर ! तुझे राम की सौगंध अगर डूब गए तो।

सुकरात

सुकरात शिष्यों को पढ़ा रहे थे। पत्नी ने आवाज दी- भोजन तैयार हैं, खा लो। सुकरात तो पढ़ाने में मग्न थे। फिर जोर से आवाज आई- खाना खालो। सुकरात ने कहा- आ रहा हूँ। थोड़ी देर बाद भी सुकरात नही पहुँचे तो पत्नी क्रोधित हो गई। इस बार उसने गुस्से में लाल होकर कहा- जल्दी आ जाओ और खाना खा लो। शिष्य समझ गए, उन्होंने कहा- गुरूदेव चले जाइए, पर सुकरात तो पढ़ाने में मस्त थे। पत्नी का पारा चढ़ गया, उसने उठाया पानी का मटका और सुकरात के माथे पर उँडेल दिया। सभी शिष्य भौचक्के रह गए। मुस्कुराते हुए सुकरात ने कहा- देखो, मेरी पत्नी कितनी अच्छी हैं, यह पहले तो गरजती हैं फिर बरसती भी हैं। 

समर्थ गुरू

समर्थ गुरू रामदास व छत्रपति शिवाजी कहीं जा रहे थे। बीच में नदी आई । समर्थ गुरू ने शिवा से कह- नदी गहरी हैं, पहले मैं जाता हूँ, कोई खतरा नहीं होगा तो तुम्हें आवाज दे दूंगा। शिवाजी ने कहा- नहीं, पहले मैं जाउंगा। दोनों के बीच तें तनातनी हो गई। आखिर पहले शिवाजी चले गए। सकुशल पहुँचने के बाद उन्होंने गुरूजी को कहा- आप भी आ जाइए। गुरूजी ने पहुँचते ही कहा- शिवा, आज तुम्हें कुछ हो जाता तो मैं दूसरा शिवा कहाँ से लाता। शिवाजी ने कहा- मैं डूब जाता तो समर्थ गुरू रामदास में इतनी ताकत हैं कि वह सौ-सौ दूसरे शिवा पैदा कर देता, पर आपको कुछ हो जाता तो इस शिवा में इतनी ताकत नहीं हैं कि वह एक भी समर्थ गुरू रामदास को पैदा कर पाता। 

बुधवार, 12 जनवरी 2011

साँसो के समुद्र में डूबते जाइए।

1. स्वयं की आध्यात्मिक सच्चाइयों से रू-ब-रू होने का मार्ग हैं ध्यान। ध्यान धर्म भी हैं, विज्ञान भी। यह व्रत भी हैं और विकास का द्वार भी।
-------------
2. ध्यान वह विज्ञान हैं जिससे अशांति, उद्वेग, आक्रोश और विकारों से घिरे मन का समाधान निकल सकता हैं। 

-------------
3. ध्यान क्रिया नहीं हैं। यह सारी क्रियाओं के शान्त होने पर घटित होता हैं।

-------------
4. सचेतन प्राणयाम ध्यान का प्रवेश द्वार हैं। साँसो को शांत गति से गहराई देते चलना प्राणायाम हैं। 

-------------
5. प्राणायाम करते समय साँसों का मूल्यांकन मत कीजिए। बस, गहरी साँस लीजिए, लेते रहिए। साँसो के समुद्र में डूबते जाइए। साँस धीरे-धीरे स्वतः लयबद्ध और शांत होती जाएगी। श्वास रहित स्थिति घटित होते ही ध्यान की अन्तर-दशा प्रगट हो जाएगी।

-------------
6. साँस सेतु हैं स्वयं की अन्तस् चेतना तक पहुँचने का। चेतना स्वयं साँस लेती हैं। साँस, शरीर और मन में एकलयता लाने के लिए सचेतन साँस लीजिए या सोहम्-भीतर उतरती साँस के साथ सो और बाहर निकलती साँस के साथ ऽहम् की स्मृति बनाए रखिए।

-------------
7. चित्त की शांत और निर्मल स्थिति ही ध्यान हैं, ध्यान कब किस क्षण घटित होगा, कहा नहीं जा सकता। ज्यों-ज्यों ध्यान का अभ्यास गहरा होता जाएगा, ध्यान हमारा सहचर होता जाएगा।

-------------
8. प्रयासपूर्वक किया गया ध्यान एकाग्रता हैं, अनायास घटित होने वाली एकाग्रता ध्यान हैं। अध्ययन एक तरह का मौन हैं, शांति हैं, आनंद हैं, बोध हैं। जब हम आनंद में होते हैं, तब हम अपने अस्तित्व में ही होते हैं।

-------------
9. ध्यान बुद्धि की गुफा में प्रवेश हैं। हम बुद्धि की गुफा में प्रवेश करने से पूर्व हृदय के द्वार खोले। हृदय सत्य का द्वार रहित द्वार हैं। हम साँसो के जरिए हृदय में उतरते जाएँ, दोनो काँखों के मध्य क्षेत्र में व्याप्त होते जाएँ।

-------------
10. हृदय शांति का धाम हैं। वहाँ स्वर्ग जैसी शांति हैं। स्वर्ग का रास्ता वास्तव में हृदय से ही खुलता हैं। ध्यान- आनंद, आह्लाद और अहोभाव का अनुभव हैं। यह फूलों की खिलावट की तरह है। साक्षीत्व ध्यान की आत्मा हैं। ध्यान में हम थोडे़-थोडे नहीं जा सकते। इसमें जब भी प्रवेश होता हैं समग्रता से होता हैं। 

-------------
11. ध्यान में जीने वाले महल में रहे या जंगल में, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वे संसार के प्रति प्रेम और करूणा से भर उठते हें। वे जहाँ होते हैं उनकी शांति और दिव्यता से वातावरण चार्ज रहता है।

-------------
12. ध्यान को सरलता से जीने के लिए क्यों न अपने हर कार्य को ध्यानपूर्वक करने की आदत डाली जाएं ध्यानपूर्वक खाइए, ध्यानपूर्वक कार चलाइए, ध्यानपूर्वक दाढ़ी बनाइए और ध्यानपूर्वक सोइए। ध्यान को हर क्रिया के साथ जोड़िए, ध्यान हमें हर क्रिया का आध्यात्मिक परिणाम देगा।

-------------
13. ध्यान की एक बैठक 30 मिनट की कीजिए, एकांत-शांत वातावरण में बैठिए, बाहर-भीतर से मौन और अन्तरलीन होते जाइए, ध्यान का आभामण्डल आपको स्वतः आनंदित और सत्यबोध से भरता जाएगा।
-------------
साभार- संबोधि टाइम्स, संतप्रवर श्री चन्द्रप्रभ जी

आहार सुधरिए, आरोग्य सुधरेगा

1. हमारा आरोग्य मन, मस्तिष्क और पेट से जुड़ा हैं। 90 प्रतिशत रोगों का कारण हमारा पेट ही होता हैं। निर्मल विचार मन-मस्तिष्क को प्रसन्न रखते हैं और सात्विक आहार हमारे पेट को।
----------------
2. हम जैसा अन्न खाते हैं वैसा ही हमारा तन-मन होता हैं। सच्चाई तो यह हैं कि आप वैसा ही सोचते हैं, जैसा खाते है। इंसान के खानपान से ही उसके खानदान का पता चलता हैं। 

----------------
3. आहार-विहार, शयन-जागरण, भोग और योग संयमित हो तो बेहतर रहता हैं। जो सीमित खाता हैं वह ज्यादा जीता हैं। इसलिए ज्यादा खाकर जल्दी मरने वालों से वह व्यक्ति ज्यादा खा सकता हैं जो कम खाकर ज्यादा जीता है।

----------------
4. कुछ लोग जीने के लिए खाते हैं, कुछ खाने के लिए जीते हैं। वह भोगी हैं जो खाने के लिए जीता हैं पर जो जीने के लिए संयमित खाता हैं वह योगी हैं।

----------------
5. अन्न प्राण हैं और प्राणदाता हैं पर इसको जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए तो यही प्राणहर्ता भी बन जाता हैं। 

----------------
6. आहार के चार चरण हैं- उगाना, पकाना, चबाना और पचाना। खेत से लेकर पेट तक होने वाली यह यात्रा अगर स्वस्थ हो तो अपना चिकित्सक व्यक्ति स्वयं होता है। 

----------------
7. रसोईघर हमारे स्वास्थ्य का नियंत्रण-कक्ष हैं। कृपया किचन में किच-किच मत कीजिए। अग्निदेव के इस मंगलगृह में घर के सब सदस्य मिलजुल कर भोजन बनाइए और फिर उसे प्रभु का प्रसाद मानकर ग्रहण कीजिए।

----------------
8. स्वाद के लिए खाना अज्ञान हैं, जीने की लिए खाना बुद्धिमानी हैं, पर संयम की रक्षा के लिए खाना साधना हैं। 

----------------
9. होटल में खाने से बचिए। याद रखिए, जो होटल में खाते हैं उनको होस्पीटल में मरना पड़ता हैं। फिर भी होटल में खाना खाने का मन कर रहा हो तो जहाँ खाना बनता हैं वहाँ जाकर देखिए फिर आप कभी होटल में खाना खाने का नाम भी नहीं लेंगे।

----------------
10. भोजन हमेशा सीधे कमर बैठकर कीजिए। औरों को खिलाकर खाइए और मौनपूर्वक भोजन कीजिए।

----------------
11. भोजन करते समय पेट को चैथाई खाली भी रखिए। कम खाइए, गम खाइए और सुखी रहिए। एक बार योगी खाता हैं दो बार भोगी खाता हैं और बार-बार खाने वाला स्वतः रोगी हो जाता हैं।

----------------
12. शादी-विवाह के भोज में ज्यादा गरिष्ठ भोजन मत कीजिए। उसने भले ही 40 तरह के आईटम बनाए हो पर आप उसमें से 10 का ही उपयोग कीजिए। यह सोचने की बेवकूफी मत कीजिए कि पराया माल मिलना दुर्लभ हैं शरीर तो फिर भी मिल जाएगा।

----------------
13. दोपहर के भोजन बाद भले ही आराम कीजिए पर शाम को भोजन करके जरूर टहल लीजिए। जहाँ तक हो सके रात्रि-भोजन से बचिए, आप जीवन में 100 बीमारियों से बचे रहेंगे।

----------------
14. भोजन में अन्न को आधा कीजिए, शाक-सब्जी को दुगुना लीजिए, पानी तिगुना पीजिए और हँसी को चार गुना कीजिए।

----------------
15. ज्यादा मिर्च-मसाले या तेल-घी वाले भोजन से दूर रहिए जिससे आपकी वृत्ति सात्विक बनी रहेगी।

----------------
16. घर में जो भोजन बना हैं उस पर किसी प्रकार की टिप्पणी मत कीजिए। प्रेम, शांति और आनन्द का भी भोजन के साथ स्वाद लीजिए।

----------------
साभार- संबोधि टाइम्स, संतप्रवर श्री चन्द्रप्रभ जी

मंगलवार, 11 जनवरी 2011

जीवन में खिलाएँ, हँसी के फूल

1. हँसी टानिक की तरह हैं जो आपको ऊर्जावान बनाती हैं। यदि आप विपरीत परिस्थिति में अपनी हँसी को सुरक्षित रखते हैं तो इसका मतलब हैं क्रोध, चिंता, तनाव और अवसाद जैसी बीमारियाँ आपसे चार कोस दूर हैं।
---------
2. हँसने से ओंठ गुलाबी होते हैं और गाल सुहावने, जबकि रोने से ओंठ सूख जाते हैं और गाल मुरझा जाते हैं। ईश्वर ने इंसान को हँसने का जन्मजात गुण देकर सुन्दरता बढ़ाने का राज दे दिया है। 

---------
3. सदाबहार हँसी आपको उस लक्ष्य तक पहुँचा सकती हैं जिसे पाने के लिए लोग वनवासी और सन्यासी बनते हैं।

---------
4. हँसना और हँसाना एक चुनौति भरा कार्य हैं, जब ईश्वर ने अपन लोगों यह गुण दिया हैं तो फिर हँसने में हम कंजूसी क्यों बरतते हैं ?

---------
5. इंसान रोता हुआ भले ही पैदा हो, पर जीवन की धन्यता इसी में हैं कि वह हँसता हुआ धरती से जाए। हम हँसे और दुनिया रोए, यह कबीर की वाणी हैं। हम रोएँ और दुनिया हँसे यह जीते-जी मरने के समान हैं।

---------
6. दूसरों पर आप तो क्या, एक मूर्ख भी हँस सकता हैं, पर खुद पर हँसने वाले तो काई महर्षि ही होते है।

---------
7. जब भी हँसे, दिल से हँसे। मन से हँसने वाले शरारती होते हैं और ओठों से हँसने वाले औपचारिक। हृदय से हँसने वाले ही आत्मा से हँस रहे होते हैं। 

---------
8. हँसमुख हंसान से मिलकर हर कोई प्रसन्न होता हैं। कोई भी इंसान न तो मुरझाए हुए फूल पसंद करता हैं, नही मुरझाए चेहरे।

---------
9. फोटो की सुन्दरता के लिए हर फोटोग्राफर का पहला सुझाव होता हैं- स्माइल प्लीज। काश ! इस सुझाव को हम 24 सों घंटों के लिए अपना ले तो बिना ब्यूटी पार्लर के ही हम सुंदरता की ऊँचाइयाँ छू सकते हैं।

---------
10. दिन मे कम-से-कम तीन बार खुलकर हँसिए। दिन में दस बार उन्मुक्त हँसी हँसने वाले जिंदगी में कभी डिप्रेशन और हार्ट-अटैक के शिकार नहीं हो सकते। 

---------
11. एक मिनट तक खुलकर हँसने से दिमाग की हर कोशिका का व्यायाम हो जाता हैं, वाणी में मिठास घुल जाती हैं और व्यवहार में मोहब्बत।

---------
12. अपने दुकान-दफ्तर की चैखट पर कदम बाद में रखिए, पहले मुस्कुराकर अपना चेहरा ठीक कर लीजिए। हँसना ओर मुस्कुराना एक ऐसी संजीवनी हैं जो आपको हर हाल में स्वस्थ, प्रसन्न और मधुर रखती हैं।

---------
13. बिना किसी वजह के हँसना साहस का काम हैं, जबकि बिना वजह के रोना बेवकूफी का। अगर आप क्रोध, चिंता या तनाव से परेशान हैं तो हँसना शुरू कीजिए। प्रकाश जितना बटोरेंगे अंधेरा उतना ही दूर होता जाएगा।

---------
14. क्रोध, चिंता और ईष्र्या हमारी नैसर्गिक हँसी के शत्रु हैं। हर विपरीत बात को धैर्य और सहजता से लीजिए। शत्रुघ्न होकर ही आप सफलता की इबारत लिख सकते हैं।

---------
15. सुबह आँख खुलते ही अपने आप से पूछिए-सुखीराम बनना चाहते हो, या दुखीराम। मन जैसे ही जवाब दे सुखीराम, तो एक पल भी व्यर्थ मत जाने दीजिए। हँसिए और खुद को सुखीराम बना लीजिए।

---------
साभार- संबोधि टाइम्स, संतप्रवर श्री चन्द्रप्रभ जी

यह संकलन हमें श्री गोविन्द सोनी, सर्व शिक्षा अभियान, हुरड़ा से प्राप्त हुआ हैं। धन्यवाद। यदि आपके पास भी जनमानस का परिष्कार करने के लिए संकलन हो तो आप भी  हमें मेल द्वारा प्रेषित करें। उसे अपने इस ब्लाग में प्रकाशित किया जायेगा। आपका यह प्रयास ‘‘युग निर्माण योजना’’ के लिए महत्त्वपूर्ण कदम होगा।
vedmatram@gmail.com

परिवार में रखिए संस्कार की कार

1. परिवार मे बैर-विरोध के कैंची नहीं, प्रेम और मोहब्बत के सुई-धागे की जरूरत हैं ताकि टूटते हुए रिश्तों को फिर से सांधा जा सके।
---------
2. हमें मालिक बनकर नहीं माली बनकर परिवार को सम्हालना चाहिए। माली उपवन के छोट-से-पौधे का ख्याल रखता हैं पर किसी पर मालिकाना हक नहीं जताता।

---------
3. बेटी को लक्ष्मी कहते हैं। पर बहु को गृहलक्ष्मी। लक्ष्मी आती हैं, वापस जाती भी हैं, पर गृहलक्ष्मी सदा घर में बनी रहे इस हेतु प्रेम का रस घोलते रहिए।

---------
4. मंदिर में हम आधा घंटा रहते हैं पर घर में हम 24 घंटे रहते हैं। अपने धर्म की शुरूआत घर से ही कीजिए। घर में मंदिर नहीं घर को ही मंदिर बना लजिए।

---------
5. दुनिया में दो लोगों को सबसे ज्यादा प्यार कीजिए- पहले वे जिन्होंने आपको जन्म दिया, दूसरे वे जिन्होंने आपके लिए जन्म लिया।

---------
6. बहु से राड़ मत कीजिए, उसका लाड कीजिए। ओछा नहीं अच्छा व्यवहार कीजिए, नही तो वक्त आने पर वह तुम्हारे पुत्र के साथ वनवास तो चली जाएगी पर यह कहकार कि इस सासू माँ के साथ रहने की बजाय वनवास में रहना ज्यादा अच्छा है। 

---------
7. बहुरानी ! अपनी सासू माँ को उतने वर्ष जरूर निभा लेना जितने वर्ष का उन्होंने तुम्हें पति दिया। सास से कभी जुदा मत होना क्योंकि यही वह महिला हैं जिसकी कोख में तुम्हारा सुहाग पला हैं।

---------
8. जिन मूर्तियों को हम बनाते हैं हम उनकी तो पूजा करते हैं, पर जिन्होंने हमें बनाया हम उन माता-पिता की पूजा क्यों नहीं करते।

---------
9. परिवार में वह बड़ा नहीं जो उम्र में बड़ा हो या पैसा ज्यादा कमाता हो, परिवार में वह बड़ा हैं जो परिवार को एक रखने के लिए वक्त आने पर बड़प्पन दिखाता हैं।

---------
10. सास के कहे को बुरा मत मानिए। सास शक्कर की हो तब भी टक्कर तो मारती ही है।

---------
11. घर का स्वर्ग हैं भाई-भाई के बीच प्रेम और त्याग की भावना। घर का नरक हैं मनमुटाव और स्वार्थ की भावना।

---------
12. बच्चों को कार नहीं संस्कार की कार दीजिए इससे आपका गौरव बढ़ेगा और बच्चे बेहतर नागरिक बनेंगे।

---------
13. बुढ़ापे को विषाद नहीं प्रसाद बनाएँ। 21 के थे तो शादी की तैयारी की थी, पर 51 के होने पर शांति की तैयारी शरू कर दें। दादा बन जाएँ तो दादागिरी छोड़ दें और परदादा बन जाएँ तो दुनियादारी।

---------
14. परिवार में जब भी धन का बंटवारा हो तो अपने हिस्से में एक धन जरूर लेना वह हैं माता-पिता की सेवा। दूसरे धन तो धूप-छांव के खेल की तरह हैं, पर माता-पिता की सेवा इस जन्म में भी काम आएगी और अगले जन्म में भी।

---------
15. परिवार में सदा मधुर वाणी का उपयोग कीजिए। कड़वे वचनों के तीर घाव कर देते हैं । याद रखिए। दीवार में कील ठोककर वापस निकाल भी दी जाए फिर भी निशान जरूर शेष रहता हैं।
---------
साभार- संबोधि टाइम्स, संतप्रवर श्री चन्द्रप्रभ जी

यह संकलन हमें श्री सम्पत लाल काठेड़, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड रामपुरा-आगूँचा से प्राप्त हुआ हैं। धन्यवाद।
यदि आपके पास भी जनमानस का परिष्कार करने के लिए संकलन हो तो आप भी अपने नाम व शहर के नाम के साथ हमें मेल द्वारा प्रेषित करें। उसे अपने इस ब्लाग में प्रकाशित किया जायेगा।
आपका यह प्रयास ‘‘युग निर्माण योजना’’ के लिए महत्त्वपूर्ण कदम होगा।
vedmatram@gmail.com

नजरिये को बनाइए पाजिटिव

1- इंसान का नजरिया उसके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। कोई देवता मुझे जादू की छड़ी दे और कहे कि तुम इससे क्या करोगे ? तो मेरा जवाब होगा, लोगों का नजरिया अच्छा बनाऊँगा।
--------------
2- सकारात्मक नजरिये के लोग विजयी टीम का हिस्सा होते हैं, और घटिया नजरिये के लोग टीम के हिस्से कर डालते हैं अच्छे नजरिये के लोग उसूलों पर अडिग रहते हैं बाकी छोटी-मोटी बातों पर समझौता कर लेते हैं। जबकि नकारात्मक नजरिये के लोग छोटी-मोटी बातों पर अडिग रहते हैं, उसूलों पर समझौता कर बैठते हैं।

--------------
3- सकारात्मक नजरिये के लाभ हैं- 1. कार्य-क्षमता में वृद्धि, 2. मिल-जुलकर काम करने की उत्सुकता, 3. रिश्तों में बेहतरता, 4. तनाव से बचाव और 5. प्रभावी व्यक्तित्व तथा भाषा का विकास। वहीं नकारात्मक नजरिये के नुकसान हैं- 1. कड़वाहट, 2. नाराजगी, 3. लक्ष्यहीन जिंदगी, 4. सेहत खराब और 5. अपने तथा दूसरों के लिए तनाव।

--------------
4- हमारी पीढ़ी की सबसे बड़ी खोज यही हैं कि हम नजरिये को बेहतर बना सकते हैं। सकारात्मक नजरिये का व्यक्ति हमेशा समाधान का हिस्सा होता हैं, वहीं नकारात्मक नजरिये का व्यक्ति समस्या का हिस्सा होता हैं।

--------------
5- जीवन में स्मार्टनेस का मूल्य हैं, पर हर सफलता के पीछे स्मार्टनेस का मूल्य 30 प्रतिशत होता हैं, जबकि नजरिये का मूल्य 70 प्रतिशत।

--------------
6- अपने नजरिये को सकारात्मक और उत्साहपूर्ण बनाए। नकारात्मक और उदासीन नजरिया घाटे का सौदा हैं दुकानदार को ग्राहक क्यों छोड़ जाते हैं- 1 प्रतिशत मृत्यु के कारण, 8 प्रतिशत दोस्ती के कारण, 9 प्रतिशत प्रतिस्पर्धा के कारण, 14 प्रतिशत चीज या काम से असंतुष्टि के कारण, पर 68 प्रतिशत उदासीन नजरिये के कारण। नजरिया अच्छा बनाइये, सफलता सौ गुनी होगी।

--------------
7- वातावरण हमारे नजरिये को प्रभावित करता हैं। वातावरण अच्छा हो तो मामूली कर्मचारी भी अच्छा काम करता हैं, माहौल घटिया हो तो अच्छा काम करने वाले की भी कार्य-क्षमता घट जाती हैं। 

--------------
8- शिक्षा हमारे नजरिये के विकास में मदद करती है। हम ऐसी शिक्षा लें जिससे कोरी किताबें न पढ़नी पड़े, बल्कि सही संस्कार भी अर्जित हो। ए फार एटम और बी फार बम की बजाय ए फार एक्टिव और बी फार ब्रेव की शिक्षा ग्रहण करे।

--------------
9- हम बचपन में ही अच्छा नजरिया बनाने पर जोर दें। बचपन नींव की तरह हैं। बचपन से ही जिसकी सोच, वाणी व व्यवहार श्रेष्ठ होते हैं, वे जीवनभर श्रेष्ठतर परिणाम दिया करते है।

--------------
10- अगर सपने में भी कोई अपराध हो जाए तो उसका प्रायश्चित करें, क्योंकि जो बात सपने में आई हैं, कल वह हमारे चरित्र का हिस्सा भी बन सकती हैं। 

--------------
11- हम अपनी सोच बदलें और हमेशा अच्छाई देखें। जो गलतियाँ ढूँढ़ने के आदी हैं वे स्वर्ग में भी चले जाएँ तब भी गलतियाँ ढूँढने से नहीं चूकते।

--------------
12- हमेशा आधा गिलास भरा हुआ देखें। किसी के द्वारा किये गए अपमान को याद रखने की बजाय यह देखें कि यह अब तक मेरे कितना काम आया है। अहसानों और उपकारों को याद कर कृतज्ञ बनें, कृत्घ्न नही।

--------------
साभार- संबोधि टाइम्स, संतप्रवर श्री चन्द्रप्रभ जी

यह संकलन हमें श्री शंकर लढ़ा, चार्टेड एकाउन्टेंट, इन्दोर से प्राप्त हुआ हैं। धन्यवाद।
यदि आपके पास भी जनमानस का परिष्कार करने के लिए संकलन हो तो आप भी अपने नाम व शहर के नाम के साथ हमें मेल द्वारा प्रेषित करें। उसे अपने इस ब्लाग में आपके नाम सहित प्रकाशित किया जायेगा।
आपका यह प्रयास ‘‘युग निर्माण योजना’’ के लिए महत्त्वपूर्ण कदम होगा।
vedmatram@gmail.com

सोमवार, 10 जनवरी 2011

नववर्ष पर लीजिए 11 संकल्प।


नववर्ष 2011 का स्वागत हैं । 11 का अंक आपके लिए फलदायी हो और नववर्ष सुख, शांति तथा समृद्धिकारी हो। नववर्ष पर लीजिए 11 संकल्प और बढ़ाइये अपने जीवन का आध्यात्मिक बल।

पहला संकल्प- सुबह आँख खुलते ही हम प्रतिदिन एक मिनट तक तबियत से मुस्कुराएंगे। मुस्कान के साथ जगने से जीवन में उत्साह, उमंग और ऊर्जा का संचार होता हैं, वहीं मायूसी के साथ जगने से पूरा दिन मायूसी में गुजरता हैं।

दूसरा संकल्प- अलसुबह माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों को आदरपूर्वक प्रणाम करेंगे। माता-पिता को प्रणाम करने से जहाँ हमारे दिन की शुरूआत विनम्रतापूर्वक होती हैं वहीं हमें अलसुबह उनकी दुआओं की ढेर सारी दौलत भी मिल जाती है। 

तीसरा संकल्प- स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए हम प्रतिदिन 20 मिनट योगासन करेंगे अथवा टहलने जाएँगे। दिनभर कुर्सियों पर बैठने और वाहनों पर चलने से व्यक्ति रोगी और बुढ़ापे का शिकार हो जाता है। अच्छा होगा, रोज दवा खाने की बजाय अपने चिकित्सक आप बनिए और स्वयं के स्वास्थ्य का इंतजाम कीजिए।

चोथा संकल्प- हम रोजाना पन्द्रह से बीस मिनट प्रभु की प्रार्थना में समर्पित करेंगे। प्रार्थना करने से जहाँ मन में शांति और पवित्रता आती हैं वहीं नैतिक एवं आध्यात्मिक बल भी मिलता हैं।

पाँचवा संकल्प- दिनभर में किए जाने वाले कार्यो की सूची सुबह-सुबह ही तैयार कर लेंगे। दिन भर के कामों को योजनाबद्ध तरीके से करने पर एक दिन में 25 काम निपटाए जा सकते हैं, पर बेतरतीबी से जीने वाला दिनभर में ढाई काम करके भी स्वयं को बोझिल और तनावग्रस्त पाता हैं।

छटा संकल्प- हम सदैव मौनपूर्वक भोजन करेंगे और भोजन के बारे में कभी कोई तीखी टिप्पणी नहीं करेंगे। टिप्पणी सुनने से जहाँ महिलाएँ हतोत्साहित होती हैं वहीं आप पर जगी खीज को अपने बच्चों अथवा काम वाली बाई पर उतारने लगती हैं।

सातवाँ संकल्प- भोजन करने के बाद हम थाली खुद धोकर रखेंगे। भला जब सुबह जाते वक्त अपनी बैठक खुद धोते हैं तो खाते वक्त अपनी जूंठी थाली खुद धोकर रखने में कैसी शर्म।

आठवाँ संकल्प- सुबह जल्दी जगेंगे और रात को जल्दी सोएँगे। रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने से व्यक्ति स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान होता हैं।

नौवाँ संकल्प- घर के किसी भी सदस्य का हम कभी भी अपमान नहीं करेंगे। अपमान करने से जहाँ रिश्तों में दरार आती हैं वहीं हमारे प्रति रहने वाले प्रेम और सम्मान में भी कटौती होती है।

दसवाँ संकल्प- अपने खिलाफ विपरीत टिप्पणी सुनने के बावजूद हम धैर्य और शांति रखेंगे। धैर्य और शांति की असली कसौटी तभी होती हैं जब कोई हमारे खिलाफ बोले। जो हर हालत में धैर्य और शांति के मालिक होते हैं वे कभी भी अपना आपा नहीं खोते और अपनी हर बात को विनम्रतापूर्वक रखने में सफल होते है।

ग्यारहवाँ संकल्प- हम दूसरों के दुःख-दर्द में काम आएँगे। यदि हम दूसरों के हमदर्द बनेंगे तो वे भी मुश्किल की घड़ियों में हमारे मददगार बनेंगे। प्रकृति अच्छाई के बदले में अच्छाईयों का ही खजाना लौटाया करती हैं।

नववर्ष 2011 में प्रवेश करते हुए यदि हम ये 11 संकल्प लेते हैं तो हम कमल के फूल हैं, 7 संकल्प लेते हैं तो गुलाब के फूल हैं और यदि मात्र 3 संकल्प लेते हैं तो गेंदे के फूल हैं, पर यदि एक भी संकल्प नहीं लेते हैं तो अप्रेल फूल हैं।

साभार- संबोधि टाइम्स, संतप्रवर श्री चन्द्रप्रभ जी

रविवार, 9 जनवरी 2011

Think Big & Achieve big

1- Only 2 person r happy in world. 1 is Mad n 2nd is Child. Be a Mad to achieve what u desire or Be a Child to enjoy what u have! 
------------------------
2- Poor Men Walks Miles & Miles To Earn Food...& Rich Men Walk Miles To Digest Food..! Strange, But True.!! 
------------------------
3- Once a Man Asked GOD:
What is d meaning of life?
God: Life itself has no meaning in it. Life is an opportunity to create a meaning. 
------------------------
4- Nothing is more expensive than a missed opportunity ! 
------------------------
5- Night is longer than day for those who dream and day is longer than night for those who make their dreams come true. 
------------------------
6- Nice line from hitler:
"Never try or beg 4 support from others.
Stand alone & face d life as a race, then every1 will follow u" 
------------------------
7- Nevr Think "Hmse jo Tkrayega Vo Chur-Chur Ho Jayega.
Alwys Think "Hmse jo Tkraega Wo Hmara Ho k Reh jaega !" 
Become~Polite... 
------------------------
8- People laugh at me because I am different, I laugh at them because they all are same. Life is your's, live it in your own way. 
------------------------
9- People say- 
"Gud ppl become stars in sky when they die."
But i belive- 
"Gud stars fall from sky & become loving person like u.
------------------------
10- People say: 
Find good ppl & leave bad ones. But the truth is : Find the good in people & ignore d bad in them. No one is Perfect. 
------------------------
11- People r so afraid to die that they never begin to live. Once u accept ur own death, all of a sudden u r free to live. 
------------------------
12- People are hated for a single mistake even though there are thousands of reason to love them. 
------------------------
13- Shakespeare : 
"Now the world is becoming a bad place to live in, not b'coz of bad people but due to silence of the good people. 
------------------------
14- Road has Speed Limit, 
Bank has Money Limit, 
Exam has Time Limit, 
Building has Height Limit, 
But Thinking has No Limit. 
So Think Big & Achieve big. 
Think Big & Achieve big
------------------------
15- Relatinships r like a book, It taks a few seconds to burn, But It takes years to write, So write it carfuly & never let it Burn! 
------------------------
16- River Cuts The Rock, Not Because Of Its Power, But Because Of Its Consistancy, So Never Loose Your Hope & Keep Moving Towards Your Goal. 
------------------------
17- What Is More Painful?
When A Person Whom You Trust Hurts You Or The Person Whom You Hurt Still Trusts You? Think.....! READ TWICE 
------------------------
18- When v can't laugh on one joke again & again! y do v cry thinking abt 1 hurt again & again? v hav just 1 life. Live, smile & spread joy. 
------------------------
19- When You Are Right., No Need Too Be Angry.. When You Are Wrong., You Have No Right Too Be Angry..! 
------------------------
20- Q- What's d difference between "TEMPLE" & "HOME"?
A- In "TEMPLE" evryone imagine to see d god & In "HOME" v live with real god. "MOM & DAD. 
------------------------
21- PRASHANSA PANE KA ARTH HAIN, APNI KARYA SHAMTA KO PANGU KARNA.. 
------------------------
22- phool se kisi ne pucha:-Tune Khusabu di tuje kya mila?
phool ne kaha:-Dene k badle lena to Vyapar he, jo Deker na mange wohi to PYAR he. 
------------------------
23- Anger is the False Show of Strength By a Weak Person..While Politeness & a Cool mind Reflects Dignity & Strength of a Strong Person. 
------------------------
24- Kaam karo esa ki Pehchaan Ban Jaaye.
Kadam Chalo aisa ki Nishaan Ban Jaye.
Yahaa Zindagi To Sab Kaat Lete H.
Zindagi Jiyo esi ki Misaal Ban Jaye.

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin