विचार शक्ति इस विश्व कि सबसे बड़ी शक्ति है | उसी ने मनुष्य के द्वारा इस उबड़-खाबड़ दुनिया को चित्रशाला जैसी सुसज्जित और प्रयोगशाला जैसी सुनियोजित बनाया है | उत्थान-पतन की अधिष्ठात्री भी तो वही है | वस्तुस्तिथि को समझते हुऐ इन दिनों करने योग्य एक ही काम है " जन मानस का परिष्कार " | -युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
शुक्रवार, 11 मार्च 2011
धर्म - धारणा हर दृष्टी से उपयोगी
धर्म को प्रतिगामी एवं अन्धविश्वासी कहना आज का फैशन हैं | तथाकथित बुद्धिवादी प्रगतिशीलता के जोश में धर्म को अफीम की गोली कहते और उसे प्रगति का अवरोध ठहराते पाये जाते हैं, पर ये बचकानी प्रवृत्ति मात्र हैं |
गंभीर चिंतन से इसी निष्कर्ष पर पहुचना पड़ता हैं की मनुष्य के अंतराल में आदर्शवादी आस्था बनाये रहना और निति-मर्यादा का पालन करना धर्मधारणा के सहारे ही संभव हो सकता हैं | भौतिक लाभों को प्रधानता देकर चलने और सदाचरण के अनुबंधों को तोड़ देने से उपलब्ध सम्पदाएँ दुष्प्रवृत्तियों को ही बढ़ायेंगी और अंततः विनाश का कारण बनेंगी |
धर्मं तत्त्व का दर्शन और मर्म (वांग्मय ५३) पृष्ठ १.१
The concept of religion is practical
To call religion/faith regressive, retrograde, backwards and superstition is in vogue today. Our so called intellectuals in the excitement of being liberal and radical, look at religion akin to getting high and see it as a hindrance to progress, this tenancy is quite childish and immature. After analyzing the concept carefully, we come to this conclusion that for a person to be continuously inspired (to progress towards an ideal), while maintaining her/his ethics, discharging her/his duties responsibly and fulfilling her/his obligations, is possible only because of faith. Giving significance to materialistic goals while crossing the boundaries of decency will always result in the increase of evil and malice which will ultimately lead to destruction.
From the 53rd Vangmay -
Dharma ka Tattava Darshan aur Marm page 1.1
धर्म अप्रभावित हैं
वास्तव में धर्म तो एक ही हैं | धर्म के लक्ष्यों तक पहुँचने के लिए जो अलग-अलग पद्धतियाँ प्रचलित हैं, वे धर्म नहीं वरन सम्प्रदाय हैं | धर्म मानो महासागर हैं और सम्प्रदाय नदियाँ हैं, जो विभिन्न स्थानों और दिशाओं से आकार इस महासागर में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से विलिन हो जाती हैं | यदि इन नदियों को ही भ्रमवश कोई सागर समझ लें व अपने सागर होने की महत्ता का ही ढिंढोरा पीटने लगे तो पीटने पर नदी सागर तो बन नहीं सकती | धर्मं का तो एक ही लक्ष्य हैं 'सत्यं', 'शिवं', और 'सुन्दरं' अर्थात ऐसे आचरण जो सत्य हों, शुभ हों, और कल्याणकारी हों | धर्म के इस लक्ष्य की उपलब्धि के लिए विभिन्न मार्ग जैसे पूजा, उपासना, अनुष्ठान, अदि की व्यवस्था विभिन्न सम्प्रदायों में प्रचलित रहती हैं| इनमें से किसी सम्प्रदाय में कोई पद्धति विशेष अधिक प्रभावशाली प्रतीत होती हैं, किसी में कम |इसी से हम इन पद्धतियों के प्रभावी होने न होने को यह मान लेते हैं मानो अमुक धर्म अमुक से श्रेष्ठ अथवा निम्नतर हैं | वास्तव में धर्म तो अपने स्थान पर स्थिर, अटल, शाश्वत हैं, उस तक पहुँचने के मार्ग अपेक्षाकृत सुविधाजनक अथवा कष्टप्रद हो सकते हैं, परन्तु उनके कारण धर्म प्रभावित नहीं होता |
धर्मं तत्त्व का दर्शन और मर्म (वांग्मय ५३) पृष्ठ १.४
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
Dharma is eternal, immutable
In reality there is just one. One Dharma, one true faith, one true religion, one truth. Though there are different prevalent ways to attain the goals of Dharma, these are not different Dharmas (Faiths) themselves, but different groups or sects. Dharma is akin to a vast ocean and the different sects are the rivers which come to it from different directions and different places. Whether seen or unseen all of them eventually lead into the ocean and become one with it. Even after mistaking a stream to be an ocean, and creating a huge hype around it, in reality the situation still remains the same. In-spite of the hype a stream cannot become an ocean. Faith has one goal that is to be Satyam (true), Shivam (virtuous), and Sundaram (divine). A conduct which is true, virtuous and divine. To achieve this goal of Dharma, various methods have been popular in various sects, like ritualistic worship, prayer, rendering service to a particular idol or symbol. Amongst these various ways, some appear to be more effective than others. These generalized assumptions force us to assign gradation to various religions (sects). We falsely assume one to be greater than the other. In reality Dharma was, is and will be eternally steady, strong, immutable, immovable, and perpetual. The paths to reach that goal may be easy or difficult than presumed but because of the difference in paths, the destination which is Dharma is not affected.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
From the 53rd Vangmay - Dharma ka Tattava Darshan aur Marm page 1.4
धर्म का अर्थ रिलीजन नहीं |
धर्म के प्रति एक भ्रान्ति इसके अंग्रेजी के अनुवाद ने उत्त्पन्न कर दी, अंग्रेजी में धर्म को 'रिलीजन' कहा गया, वास्तव में रिलीजन शब्द से जो ध्वनि निकलती है उससे संकीर्णता का आभास होता है |
'धर्म' जब से 'रिलीजन' माना जाने लगा तो इसका अर्थ यही लगाया जाने लगा कि यह एक विशेष प्रकार की पूजा-आराधना पद्धति में आस्था-विश्वास रखने वाला तथा एक प्रकार के मार्ग पर यंत्रवत चलने वाला तथा संप्रदाय विशेष है |
रिलीजन शब्द से एक ऐसे संकुचित व अपूर्ण भाव का बोध होता है की उसमें धर्म तत्त्व समाहित नहीं होता |
धर्म का अनिवार्य तत्त्व उसकी उदारता, महानता, सार्वभौम सत्ता में निहित है जिसका लक्ष्य ही " सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया " है जबकि रिलीजन में इस तरह के भाव प्रकट नहीं होते |
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
धर्म तत्त्व का दर्शन और मर्म (५३) - १.४
Dharma is not 'Religion'
A misconception was formed about Dharma when the English word 'Religion' was chosen to represent its meaning. The word 'religion' gives off a feeling of insular traditionalism.
Mistaking Dharma to be merely religion has led to the misunderstanding that Dharma is just a community of people who have faith in a specific set of prayer rituals that they mechanically follow. This specificity became the essence of Dharma.
The word religion emanates a sense of constriction and incompleteness, too restrictive to capture the essence of Dharma.
Generosity, greatness, universality and catholicity are the essential elements of Dharma, as expressed aptly by Dharma's goal of "May all be content, may all be free from all limitations". The word religion does not evoke similar sentiments.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
From the Vangmay 53 "Dharma tattva ka darshan aur marm" page - 1.4
चरित्र विरासत में नहीं मिलता
काया-संस्थान मनुष्य का स्वनिर्मित नहीं | अन्न भूमि की देन है | पानी बादलों से बरसता है | हवा आकाश में भरी है | पदार्थ प्रकृति ने बनाये हैं | मनुष्य इनका उपयोग भर करता है |
किन्तु कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें जन्म-मरण की तरह स्वयं ही सहन या वहन करना होता है |
भोजन स्वयं ही उदरस्थ करना होता है | मल विसर्जन का कष्ट भी स्वयं ही सहन करना पड़ता है |
व्यक्तित्त्व का निर्माण भी ऐसा ही काम है जिसके लिए निजी तन्मयता एवं तत्त्परता का सघन समावेश करने के अतिरिक्त और कोई चारा नहीं |
व्यक्तित्व न तो उत्तराधिकार में मिलता है और न किसी से वरदान में उपलब्ध होता है |
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
जीवन देवता की साधना - आराधना (वांग्मय २) - पृष्ठ १.१
Character cannot be inherited, it must be earned
Our body is not our own creation. The food we eat is a gift from the earth. The Water is a gift from the clouds. The Air is a gift from the atmosphere. Other materials are given by nature.
A person merely can make use of all these gifts.
But, like one must take birth and die alone, there are some
duties that one has to perform unaided and alone.
We are our own witness, in some moments of our lives.
We must take and digest our own food. We alone have to deal with the waste produced in our bodies.
An exercise in character building is also similar, one has to be
unconditionally invested in it with full concentration and promptness. It simply cannot be done any other way.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
From Vangmay - 2 - Jeevan Devta Ki Sadhna Aradhana Page 1.1
दृष्टिकोण मे परिवर्तन
संसार में हर दुर्जन को सज्जन बनाने की, हर बुराई के भलाई में बदल जाने की आशा करना वैसी ही आशा करना है जैसी सब रास्तों पर से काँटे-कंकड़ हट जाने की | अपनी प्रसन्नता और सन्तुष्टि का, यदि हमने इसी आशा को आधार बनाया हो, तो निराशा ही हाथ लगेगी |
हाँ, यदि हम अपने स्वभाव एवं दृष्टिकोण को बदल लें तो यह कार्य जूता पहनने के समान सरल होगा और इस माध्यम से हम अपनी प्रत्येक परेशानी को बहुत अंशो में हल कर सकेंगे |
अपने स्वभाव और दृष्टिकोण में परिवर्तन कर सकना कुछ समय साध्य और निष्ठा साध्य अवश्य है, पर असम्भव तो किसी प्रकार नहीं है | मनुष्य चाहे तो विवेक के आधार पर अपने मन को समझा सकता है, विचारों को बदल सकता है और दृष्टिकोण में परिवर्तन कर सकता है |
इतिहास के पृष्ठ ऐसे उदाहरणों से भरे पड़े हैं जिनसे प्रकट है की आरम्भ से बहुत हलके और ओछे दृष्टिकोण के आदमी अपने भीतर परिवर्तन करके संसार के श्रेष्ठ महापुरुष बने हैं |
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
वांग्मय - ३१ - संस्कृति - संजीवनी श्रीमद् भागवत एवं गीता - १.१२७
Reform your perspective
Hoping that every wicked person in this world will become chaste, every evil will completely change into virtue is, holding on to a false hope. This is similar to expect all roads to be completely devoid of thorns and stones, be entirely obstacle free.
If we make this [false] hope the sole support of our happiness and contentment, then we are all set to be disappointed. But, yes, if we reform our perspective and temperament, this task [being optimistic, hopeful] will be as easy as tying ones shoes. In this way [by reforming our prespective] we can resolve all our problems to a great degree.
Yes, it’s true that reforming our perspective, changing our disposition; is quite time consuming and does require our uninterrupted devotion, but it is in no way impossible. A person if they desire to do so, can with the power of discrimination, discernment; pacify the mind, change the thoughts and reform one's perspective.
Pages of history are full with examples of those, who initially had a lower and shallow outlook, but because of a reform within, became great.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
From Vangmay 31 - Sanskriti Sanjeevani Shrimad Bhagvat evum Geeta - page 1.127
अनैतिकता व मानसिक उद्विग्नता
एक दार्शनिक का कहना है कि - संसार में आधे उत्पात अनैतिकता के कारण और आधे मानसिक उद्विग्नता के कारण होते हैं | यदि आवेश एवं उद्वेग जैसी मानसिक दुर्बलता पर विजय प्राप्त कर ली जाय तो संसार में फैले हुये संकटों में से आधे तो तुरन्त ही समाप्त हो सकते हैं | अनैतिकता की तरह उद्विग्नता भी मानव जीवन के लिये समान रूप से हानिकारक है |
इसलिए जहाँ हमें पापों को दूर करने और धर्म को बढ़ने के लिये प्रयत्न करना है, वहाँ आवेश ग्रस्त होने के पागलपन को भी ध्यान में रखना है | यदि पाप मिट जाय और असहिष्णुता एवं तुनक मिजाजी इसी प्रकार बने रहें तो संसार की नारकीय स्थिति इसी प्रकार बनी रहेगी |
गीताकार ने सुझाया है कि प्रत्येक विचारशील व्यक्ति को मानसिक संतुलन बनाये रहने का अभ्यासी होना चाहिये | प्रिय परिस्थितियों में न तो अहंकार एवं हर्षतिरेक में डूब जाना चाहिये और न थोड़ी सी प्रतिकूलता एवं अड़चन प्रस्तुत देखकर हड़बड़ा जाना चाहिये |
दोनों ही स्थितियों में अपनी गंभीरता बनाये रखना चाहिये और संसार के स्वरुप एवं प्रवाह को समझते हुये धैर्यपूर्वक सब कुछ सुनना, समझना और करना चाहिये |
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
वांग्मय - ३१ - संस्कृति - संजीवनी श्रीमद् भागवत एवं गीता - १.१६६
Immorality and mental imbalance both are equally harmful
According to one philosopher, half of the world’s problems are due to immorality and the other half are due to mental imbalance. If we conquer debilitating traits of the mind such as hysteria, stress, anxiety and agitation, half of the various problems plaguing this world would be solved immediately.
Mental agitation and stress are just as harmful for our lives as immoral, unethical behavior. Uncontrolled emotions do as much harm as uncontrolled senses. Therefore as we try to increase virtues and decrease vices [in our lives], we should also be wary of [and try to avoid] the madness caused by our uncontrolled reaction to emotional duress.
If we remove all the vices [from this earth] except intolerance and capriciousness, hellish conditions will still prevail. The creator of Geeta [Shri Krishna] has advised that each rational human being should be adept in maintaining perfect mental balance.
We should not drown in egotism or euphoria when success smiles on us, nor should we succumb to panic at the slightest hint of obstacles. In times of happiness and in misery, we should retain our composure and serenity. While trying to comprehend the grand scheme of things [of this world], we should patiently listen, then understand, and then act as the situation demands.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
From Vangmay 31 - Sanskriti Sanjeevani Shrimad Bhagvat evum Geeta - page 1.166
अपने को जानो
विद्वान इब्सन का कथन है - शक्तिशाली मनुष्य वह है, जो अकेला है | कमजोर वह है, जो दूसरों का मुँह ताकता है | अकेले का अर्थ है "आत्म-निर्भर, अपने पैरों पर खड़े होने वाला" |
यहाँ अकेलापन असहयोगी के अर्थ में प्रयुक्त नहीं हुआ है | इब्सन का तात्पर्य यह है कि जो अपनी जिम्मेदारी को समझता है, अपने कर्तव्यों को निबाहता है, उसे प्रगति के लिये आवश्यक आधार अपने भीतर से ही मिल जाता है, बाहर के साधन उसके चुम्बकत्व से खींचकर अनायास ही इकट्ठे हो जाते हैं |
कन्फ्यूसियस ने कहा है महान व्यक्ति अपनी आवश्यक वस्तुओं को भीतर ढूंढ़ते हैं, जबकि कमजोर उन्हें पाने के लिये दूसरों का सहारा तकते हुए भटकते रहते हैं | तत्त्वदर्शी और मनीषी सदा से ही कहते रहे हैं - जो अपनी सहायता आप करता है, उसी कि सहायता करने परमात्मा भी आता है|
जिसने अपने ऊपर से भरोसा खो दिया उसे इश्वर कि ऑंखें भी अविश्वासी ठहरती हैं | परमात्मा कि निकटतम और अधिकतम सत्ता अपने भीतर ही पाई जा सकी है | जो उसे नहीं देखता वह बाहर कहाँ पर ऐसा अवलंबन प्राप्त कर सकेगा जो उसे विपत्ति से बचाने और आगे बढ़ाने में सहायता कर सके ? अपनी क्षमता और सम्भावना पर से विश्वास उठा लेना परमात्मा कि सत्ता और महत्ता को अस्वीकार करना है |
ऐसी अनास्थावादी मनोभूमि जहाँ हो वहाँ हमें घिनौने किस्म कि नास्तिकता कि गंध मिलेगी |
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
वांग्मय २२ चेतन, अचेतन एवं सुपर चेतन मन - पृष्ठ ३.१
Know thyself
Wise Ibsen says, "The strongest man in the world is he who stands alone. He is weak who expects, waits for others [to help him]" (An Enemy of the People, 1882). Alone here means - self-reliant, one who is able to stand on one's own two feet. In this context, alone does not mean an uncooperative individual. What Ibsen implies here is a person who knows his responsibilities, performs his duties, that person finds the necessary support he needs [for progress] from within. External resources easily come, drawn to him by his magnetism.
Confucius says, "What the superior man seeks is in himself; what the small man seeks is in others". Intellectuals and sages have always taught, God helps them who help themselves. One who has lost faith and confidence in himself, is counted amongst the unfaithful in the eyes of God.
Inside of us lies the most intense and nearest presence of the divine. One who does not experience that presence, that which is inside of him, from where will he be able to find a support [something to hold on to], which will save him and push him forward?
To not believe in ones own capabilities and possibilities is like refusing to accept the authority of God. In places, where such type of disbelief exists, there we can find the vilest form of atheism.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
From Vangmay 22, Chetan, Achetan Evum Super Chetan Mann - Page - 3.1
आत्मा ही परमात्मा
वेदांत विज्ञान के चार महत्त्वपूर्ण सूत्र हैं - 'तत्त्वमसि', ‘अयमात्मा ब्रह्म’, ‘प्रज्ञान ब्रह्म’ और ‘सोऽहम्’ | इन चारों का एक ही अर्थ है कि परिष्कृत आत्मा ही परमात्मा (परब्रह्म) है |
हीरा और कुछ नहीं, कोयले का ही परिष्कृत स्वरुप है | भाप से उड़ाया हुआ पानी ही वह स्रावित जल (डिस्टिल वाटर) है, जिसकी शुद्धता पर विश्वास करते हुए उसे इंजेक्शन जैसे जोखिम भरे कार्यों में प्रयुक्त किया जाता है |
मनुष्य और कुछ नहीं, मात्र भटका हुआ देवता है |
परब्रह्म कि दिव्य क्षमताओं का समस्त वैभव जीव के प्रसुप्त संस्थानों में समग्र रूप से विद्यमान है | यदि उन्हें जगाया जा सके तो विज्ञात अतीन्द्रिय क्षमताएँ और अविज्ञात दिव्य विभूतियाँ जागृत, सक्षम एवं क्रियाशील हो सकती है | यह तथ्य शाश्वत और सनातन है |
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
वांग्मय क्र. - २ जीवन देवता कि साधना - आराधना १.६ / ३.३
God Inside
Vedatna philosophy has four principal aphorisms, ‘Tattvamasi’ [Thou art that], ‘Ayamatma Brhma’ [This soul is Brhaman], ‘Pragyanam Brhma’ [Knowledge is Brahman] and ‘Soham’ [He is I].
These four statements communicate a single truth - Purified, refined, perfected soul is God.
Lets take some analogies; diamond is actually a most refined form of coal (Or a most refined form of the element Carbon). Water when purified via distillation becomes distilled water; the purity of this refined water is so reliable that it’s used in highly critical situations like giving injections and performing surgeries.
Similarly, each human is actually a God, just that He has gone astray. We are actually that divine, which everyone tries to find, just that we have forgotten who we really are and so have gone off course.
It is an immutable and eternal fact that all the splendor and glory of Almighty’s divine powers do exist within each human being but are dormant. They do wholly exist in the system, in a seed form, but are latent and unexpressed.
If they are awakened, developed then all the known extra sensory potentials and unknown divine powers can manifest within any normal human being.
-Pt. Shriram Sharma Acharya
From Vangmay - 2 - Jeevan Devta Ki Sadhna Aradhana - Page 1.6 / 3.3
नैतिक और अनैतिक आकांक्षाएँ
जहाँ एक ओर नैतिक भावनाओं का उन्नयन मन को अत्यन्त सबल एवं उत्पादक बना देता है और ऐसे आनन्द, सन्तोष से भर देता है जिसकी तुलना में कामवासना सरीखी पशुप्रवत्तियों का तुष्टिकरण तुच्छ्तम ही प्रतीत हो सकता है ।
वहीं दूसरी ओर अनैतिक आकांक्षाएँ और कुछ नहीं नैतिक भावनाओं के उत्थान के अभाव में बनी रहने वाली अंधकार भरी रिक्तता ही है ।
जैसे धूप जहाँ नहीं पहुँचती वहाँ सीलन रहती है, प्रकाश जहाँ नहीं होता वहाँ अँधेरा छाया रहता है ।
फ्राइड सरीखे मनोविज्ञानी इसी अभाव को मनुष्य की प्रवृत्ति मान बैठे हैं ।वे यह नहीं सोच सके कि उनके निष्कर्ष मानवी महानता को पतनोन्मुख बनाने का कितना घातक परिणाम प्रस्तुत करेंगे ।
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
वांग्मय ५३ - धर्म तत्त्व का दर्शन और मर्म - पृष्ठ - २.२२
Effect of moral and immoral intentions
On analyzing the effects of moral and immoral intentions on our being, we observe that stirring up of moral, virtuous, honorable intentions in our psyche uplifts us and makes us more productive. It has an extremely positive and stimulating impact on our being. Where as even an attempt to pacify a lustful intention seems to be most vile to us.
Immoral desires are nothing but the gloomy, bleak void created by an absence of moral values.
Much like the musty, damp areas where sunlight never reaches, or the dark places where light does not shine.
Psychologists such as Freud, claim this human limitation, his uncontrollable sway under the impulse of immoral desires, vile intentions to be his one true nature, his true personality.
What they fail to realize is that conclusions like these, presented by them, will produce a grave outcome of severely undermining human greatness, glory and dignity.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
From the Complete Works of
Pandit Shriram Sharma Acharya Vol. 53
(Essence of Dharma and Its Significance)
page 2.22
तत्त्वज्ञान का अर्थ
तत्त्वज्ञान का अर्थ भगवान के सम्बन्ध में अपनी मान्यता का स्पष्ट होना और प्राणिमात्र में उसकी ज्योति का दर्शन होना ।
सर राधाकृष्णन - बौद्धिक तर्क क्षमता ऐसी है जिसके सहारे हम अनैतिक और अवास्तविक बातों को भी प्रमाणिक जैसे ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं । तर्कों के आधार पर असत्य को भी सिद्ध किया जा सकता है ।
जिस प्रकार मोटा पहलवान साधारण स्वास्थ्य वाले को दबोच लेता है, उसी प्रकार मस्तिष्कीय बलिष्ठता के सहारे अनुपयुक्त को भी उपयुक्त सिद्ध किया जा सकता है । इसलिए बुद्धि को तत्त्वज्ञान में मान्यता नहीं दी गई।
इस क्षेत्र में अनुभूति और संवेदना ही प्रामाणिक मानी जाती है और यह दोनों उस अन्त:करण में उत्पन्न होती हैं, जिसे संयम और साधना द्वारा परिष्कृत किया गया हो, आत्मा की वाणी इसी को कहते हैं ।
यह देश और धर्म की सीमाओं का उल्लंघन करके सर्वत्र एक जैसी ही उदभाषित होती है ।
इसमें बुद्धि की अवज्ञा नहीं की जा रही है, वरन यह कहा जा रहा है कि श्रद्धा और सदाशयता का पुट लगा -लगाकर पवित्रतम बनाया जाय।
अन्तर्दृष्टि या विवेकशील प्रज्ञा ही हमें हमारे वास्तविक स्वरूप को बताती है और उन कर्तव्यों का बोध कराती है जिनमे कोई सम्प्रदाय या दर्शन अवरोध उत्पन्न नहीं करता ।
आत्मीयता और करुणा के आधार पर ही वह कोई निर्णय करती है, तो उसमें पक्षपात या अनुपयुक्तता जैसी कहीं कोई गुंजाइश नहीं रहती है ।
सत्य और धर्म दोनों एक ही हैं, इसलिए उनमें मतभेद की कहीं कोई गुंजाइश नहीं है ।
- पं श्रीराम शर्मा आचार्य
वांग्मय ५३ - धर्म तत्त्व का दर्शन और मर्म
पृष्ठ - २.२७
Got supreme knowledge?
Supreme knowledge is to realize without a doubt the concept of God [in our personal context] and to see His light [subtle presence] in every living being.
Sir Radhakrishnan says – Intellectual [human] logic is very capable of dressing up fallacies and fictitious things in the garb of truth, making them seem authentic. Just on the basis of logic we can even prove a lie (to be the truth). Like a strong wrestler can overpower a normal human being, on the basis of intellectual might, we can establish the worthiness of a completely useless thing.
Therefore, intellect is not recognized in [as a method of obtaining] supreme knowledge.
In this context, only experience, feelings, and emotions are considered authentic. These can be found in that soul which has been perfected through self-restraint, conditioning and preparations [preparations - to control ones abilities and then channelize them in a desired direction]. These authentic qualities are the voice of the soul. This voice of the soul transcends all boundaries of religion or place and is articulated everywhere in the same exact way.
When one experiences divinity either at a single point in time or in individuals, the experience is always the same despite the religious belief or the surroundings. Feelings and emotions appear the same in every human being irrespective of the religion or the surroundings.
Here, we are not trying to undermine the importance of intellect, but rather proposing that by augmenting it with faith and compassion it can be refined and purified. It is only by insight or by discriminating wisdom can we realize our true self and understand our fundamental duties. These duties never contradict any philosophy or beliefs of a particular sect.
Based on insight and discriminating wisdom, decisions are solely based on empathy and compassion so there is no possibility for being inappropriate or capricious.
Truth and Dharma speak of the same, therefore they cannot disagree with each other.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
From the Complete Works of
Pandit Shriram Sharma Acharya Vol. 53
(Essence of Dharma and Its Significance)
page 2.27
धार्मिक अन्धविश्वास
धर्म जीवन की एक परम आवश्यकता है, जीवन सार्थकता की परम साधना है| इहलोक में उन्नति और परलोक में भी कल्याण सधे वह धर्म है | इस व्याख्या या परिभाषा के अनुसार धर्म प्रथा-परम्पराओं में नहीं है, वह उन गुणों के धारण करने में है, जो आत्मिक और पारलौकिक जीवन में कल्याणकर सिद्ध हों |
जितना सम्मानास्पद और आवश्यक यह वास्तविक धर्म है उतना ही घृणित और हेय है - धार्मिक अन्धविश्वास | अन्न जब भोजन बनकर थाली में आता है, तब वह आदरणीय होता है और उपयोगी भी, पर जब वह पेट में पहुँचने के बाद सड़े हुए मल के रुप में बाहर निकलता है तो घृणित, दुर्गन्धयुक्त और अस्पर्श्य बन जाता है |
धर्म के सम्बन्ध में भी यह बात लागू होती है | उसे मनुष्य जाति का प्राण कहना चाहिए पर जब वह अज्ञान के आचरण में लपेटा हुआ और धर्म व्यावसायियों द्वारा विकृत किया हुआ होता है तो उसे अन्धविश्वास कहा जाता है |
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
वांग्मय ५३ - धर्म तत्त्व का दर्शन और मर्म
पृष्ठ - १.२२
Superstitions must be abolished!
Dharma is essential for our lives, it is an eternal effort to give life its true meaning. Dharma is that through which we can gain affluence on earth and grace in the heavens.
According to this definition Dharma does not reside in rituals and traditions, but resides in our character and qualities.These qualities and character should bedeveloped in ourselves so that it can prove beneficial not only to our spiritual life of today but even to the life beyond tomorrow.
This Dharma, described above is essential and highly revered, but at the same time religious superstitions, which we might sometimes misinterpret as Dharma are utterly despicable and wrong. Food when served to us on a platter is quite respectable and beneficial but after passing through the stages of digestion and moving out of the body in the form of excreta, it becomes utterly disgusting and foul.
The same analogy applies to Dharma as well.
In its intended form, it is fit to be termed as the life force, which sustains the entire humanity. But when swathed in ignorant practices and distorted by thecommercially minded it leads to superstitions, which should be shunned and avoided at all costs.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
From the Complete Works of
Pandit Shriram Sharma Acharya Vol. 53
(Essence of Dharma and Its Significance)
page 1.22
जीवन आकांक्षाओं पर निर्भर
किसी भी कार्य का आरम्भ सर्वप्रथम आकांक्षा के रूप में होता है। आकांक्षा उठते ही उसकी पूर्ति के लिए मस्तिष्क कल्पना द्वारा उसके लिए योजना बनाने लगता है। बुद्धि आकांक्षा पूर्ति का उपाय खोजती है और विचार-चिंतन के रूप में कर्म का बीजारोपण होने लगता है।
उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति धनवान और साधन संपन्न बनने की आकांक्षा रखता है तो उसके विचार, उसकी बुद्धि और उसका मस्तिष्क आकांक्षा के साथ ही सक्रिय हो उठेंगे। यदि उपलब्ध साधन ही पर्याप्त जँचते हैं और अधिक धनसंग्रह की इच्छा नहीं उठती तो बुद्धि और विचार उधर जायेंगे भी नहीं।
इस प्रकार मनुष्य का स्तर और उसकी जीवन पद्धति बहुत कुछ आकाँक्षाओं पर निर्भर करती है।
प्रगति की आकांक्षा स्वाभाविक भी है और उचित, उपयोगी भी। उसमें व्यक्ति का निजी लाभ भी है और समाज का समग्र हित साधन भी।
इच्छा के त्याग वाली उक्ति जिन आध्यात्म ग्रंथों में पाई जाती है, वहाँ उसका प्रयोजन प्रतिफल का, आतुरता का परित्याग करने भर से है।
हम क्या हैं, हमारी परिस्थिति कैसी है और हम किस धरातल पर खड़े हैं, हमारी कितनी क्षमताएँ हैं? इन्हें जाने, समझे बिना महत्वाकांक्षाओं के पीछे नहीं दौड़ा जाना चाहिए। अपने सम्बन्ध में न कोई काल्पनिक धारणाएँ रखे और न ऐसी कोई आकांक्षा रखे जो की अपनी प्रकृति के अनुकूल न हो।
- पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
जीवन देवता की साधना - आराधना (२)-२.१५
-------------------
Ambitions - the driving force
Every deed starts off as an ambition. As soon as an ambition arises in the mind, the mind starts strategizing for its fulfillment by employing imagination. Intellect starts searching for the means and the seed for the future action is sown in the form of thoughts and their contemplation.
Let’s take an example of an individual who aspires to be wealthy. This ambition will spur his thoughts, intellect and mind into action towards realizing it. On the other hand, if that individual were content with what he possesses and does not wish to have any more, his mind wouldn't divert its attention in that direction.
In this way, the status or lifestyle of any individual is driven by their ambitions.
To have an ambition to succeed is quite natural, proper and useful as well.
This ambition serves a personal purpose and is beneficial to the society at large too. Spiritual, philosophical texts, which preach the dictum of “abandonment of desires and ambitions”, actually mean to teach us abandonment of the eagerness and fruits of desires.
We should not run after our ambitions without carefully considering, Who am I? At this particular moment, what is the state my resources and where do I stand? What are my strengths?
We should neither maintain any imaginary notions about ourselves nor should we encourage any ambitions that do not agree with our real nature.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from -
The complete works of Pt. Shriram Sharma Acharya
(Jeevan Devta Ki Sadhna Aradhana) Vol 2 - Page 2.15
गुरुवार, 10 मार्च 2011
गायत्री उपासना और गायत्री महामंत्र :
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।
भावार्थ उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तःकरण में धारण करें । वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे ।
गायत्री उपासना हम सबके लिए अनिवार्य
गायत्री को भारतीय संस्कृति की जननी कहा गया है । वेदों से लेकर धर्मशास्त्रों तक समस्त दिव्य ज्ञान गायत्री के बीजाक्षरों का ही विस्तार है । माँ गायत्री का आँचल पकड़ने वाला साधक कभी निराश नहीं हुआ । इस मंत्र के चौबीस अक्षर चौबीस शक्तियों-सिद्धियों के प्रतीक हैं । गायत्री उपासना करने वाले की सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं, ऐसा ऋषिगणों का अभिमत है ।
गायत्री वेदमाता हैं एवं मानव मात्र का पाप नाश करने की शक्ति उनमें है । इससे अधिक पवित्र करने वाला और कोई मंत्र स्वर्ग और पृथ्वी पर नहीं है । भौतिक लालसाओं से पीड़ित व्यक्ति के लिए भी और आत्मकल्याण की इच्छा रखने वाले मुमुक्षु के लिए भी एकमात्र आश्रय गायत्री ही है । गायत्री से आयु, प्राण, प्रजा, पशु,कीर्ति, धन एवं ब्रह्मवर्चस के सात प्रतिफल अथर्ववेद में बताए गए हैं, जो विधिपूर्वक उपासना करने वाले हर साधक को निश्चित ही प्राप्त होते हैं ।
भारतीय संस्कृति में आस्था रखने वाले हर प्राणी को नित्य-नियमित गायत्री उपासना करनी चाहिए । विधिपूर्वक की गयी उपासना साधक के चारों ओर एक रक्षा कवच का निर्माण करती है व विभिन्न विपत्तियों, आसन्न विभीषिकाओं से उसकी रक्षा करती है । प्रस्तुत समय संधिकाल का है । आगामी वर्षों में पूरे विश्व में तेजी से परिवर्तन होगा । इस विशिष्ट समय में की गयी गायत्री उपासना के प्रतिफल भी विशिष्ट होंगे । युगऋषि, वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ पं० श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने गायत्री के तत्त्वदर्शन को जन-जन तक पहुँचाया व उसे जनसुलभ बनाया है । प्रत्यक्ष कामधेनु की तरह इसका हर कोई पयपान कर सकता है । जाति, मत, लिंग भेद से परे गायत्री सार्वजनीन है । सबके लिए उसकी साधना करने व लाभ उठाने का मार्ग खुला हुआ है ।
गायत्री उपासना का विधि-विधान
गायत्री उपासना कभी भी, किसी भी स्थिति में की जा सकती है । हर स्थिति में यह लाभदायी है, परन्तु विधिपूर्वक भावना से जुड़े न्यूनतम कर्मकाण्डों के साथ की गयी उपासना अति फलदायी मानी गयी है । तीन माला गायत्री मंत्र का जप आवश्यक माना गया है । शौच-स्नान से निवृत्त होकर नियत स्थान, नियत समय पर, सुखासन में बैठकर नित्य गायत्री उपासना की जानी चाहिए ।
उपासना का विधि-विधान इस प्रकार है
(१) ब्रह्म सन्ध्या - जो शरीर व मन को पवित्र बनाने के लिए की जाती है । इसके अंतर्गत पाँच कृत्य करने होते हैं ।
(अ) पवित्रीकरण - बाएँ हाथ में जल लेकर उसे दाहिने हाथ से ढँक लें एवं मंत्रोच्चारण के बाद जल को सिर तथा शरीर पर छिड़क लें । ॐ अपवित्रः पवित्रो वा, सर्वावस्थांगतोऽपि वा । यः स्मरेत्पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः॥ ॐ पुनातु पुण्डरीकाक्षः पुनातु पुण्डरीकाक्षः पुनातु ।
(ब) आचमन - वाणी, मन व अंतःकरण की शुद्धि के लिए चम्मच से तीन बार जल का आचमन करें । हर मंत्र के साथ एक आचमन किया जाए । ॐ अमृतोपस्तरणमसि स्वाहा । ॐ अमृतापिधानमसि स्वाहा । ॐ सत्यं यशः श्रीर्मयि श्रीः श्रयतां स्वाहा ।
(स) शिखा स्पर्श एवं वंदन - शिखा के स्थान को स्पर्श करते हुए भावना करें कि गायत्री के इस प्रतीक के माध्यम से सदा सद्विचार ही यहाँ स्थापित रहेंगे । निम्न मंत्र का उच्चारण करें । ॐ चिद्रूपिणि महामाये, दिव्यतेजः समन्विते । तिष्ठ देवि शिखामध्ये, तेजोवृद्धिं कुरुष्व मे॥
(द) प्राणायाम - श्वास को धीमी गति से गहरी खींचकर रोकना व बाहर निकालना प्राणायाम के क्रम में आता है । श्वास खींचने के साथ भावना करें कि प्राण शक्ति, श्रेष्ठता श्वास के द्वारा अंदर खींची जा रही है, छोड़ते समय यह भावना करें कि हमारे दुर्गुण, दुष्प्रवृत्तियाँ, बुरे विचार प्रश्वास के साथ बाहर निकल रहे हैं । प्राणायाम निम्न मंत्र के उच्चारण के साथ किया जाए ।
ॐ भूः ॐ भुवः ॐ स्वः ॐ महः, ॐ जनः ॐ तपः ॐ सत्यम् । ॐ तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् । ॐ आपोज्योतीरसोऽमृतं, ब्रह्म भूर्भुवः स्वः ॐ ।
(य) न्यास - इसका प्रयोजन है-शरीर के सभी महत्त्वपूर्ण अंगों में पवित्रता का समावेश तथा अंतः की चेतना को जगाना ताकि देव-पूजन जैसा श्रेष्ठ कृत्य किया जा सके । बाएँ हाथ की हथेली में जल लेकर दाहिने हाथ की पाँचों उँगलियों को उनमें भिगोकर बताए गए स्थान को मंत्रोच्चार के साथ स्पर्श करें ।
ॐ वाङ् मे आस्येऽस्तु । (मुख को)
ॐ नसोर्मे प्राणोऽस्तु । (नासिका के दोनों छिद्रों को)
ॐ अक्ष्णोर्मे चक्षुरस्तु । (दोनों नेत्रों को)
ॐ कर्णयोर्मे श्रोत्रमस्तु । (दोनों कानों को)
ॐ बाह्वोर्मे बलमस्तु । (दोनों भुजाओं को)
ॐ ऊर्वोमे ओजोऽस्तु । (दोनों जंघाओं को)
ॐ अरिष्टानि मेऽङ्गानि, तनूस्तन्वा मे सह सन्तु । (समस्त शरीर पर)
आत्मशोधन की ब्रह्म संध्या के उपरोक्त पाँचों कृत्यों का भाव यह है कि साधक में पवित्रता एवं प्रखरता की अभिवृद्धि हो तथा मलिनता-अवांछनीयता की निवृत्ति हो । पवित्र-प्रखर व्यक्ति ही भगवान् के दरबार में प्रवेश के अधिकारी होते हैं ।
(२) देवपूजन - गायत्री उपासना का आधार केन्द्र महाप्रज्ञा-ऋतम्भरा गायत्री है । उनका प्रतीक चित्र सुसज्जित पूजा की वेदी पर स्थापित कर उनका निम्न मंत्र के माध्यम से आवाहन करें । भावना करें कि साधक की प्रार्थना के अनुरूप माँ गायत्री की शक्ति वहाँ अवतरित हो, स्थापित हो रही है ।
ॐ आयातु वरदे देवि त्र्यक्षरे ब्रह्मवादिनि । गायत्रिच्छन्दसां मातः! ब्रह्मयोने नमोऽस्तु ते॥ ॐ श्री गायत्र्यै नमः । आवाहयामि, स्थापयामि, ध्यायामि, ततो नमस्कारं करोमि ।
(ख) गुरु - गुरु परमात्मा की दिव्य चेतना का अंश है, जो साधक का मार्गदर्शन करता है । सद्गुरु के रूप में पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी का अभिवंदन करते हुए उपासना की सफलता हेतु गुरु आवाहन निम्न मंत्रोच्चारण के साथ करें ।
ॐ गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः, गुरुरेव महेश्वरः । गुरुरेव परब्रह्म, तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ अखण्डमंडलाकारं, व्याप्तं येन चराचरम् । तत्पदं दर्शितं येन, तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ ॐ श्रीगुरवे नमः, आवाहयामि, स्थापयामि, ध्यायामि ।
(ग) माँ गायत्री व गुरु सत्ता के आवाहन व नमन के पश्चात् देवपूजन में घनिष्ठता स्थापित करने हेतु पंचोपचार द्वारा पूजन किया जाता है । इन्हें विधिवत् संपन्न करें । जल, अक्षत, पुष्प, धूप-दीप तथा नैवेद्य प्रतीक के रूप में आराध्य के समक्ष प्रस्तुत किये जाते हैं । एक-एक करके छोटी तश्तरी में इन पाँचों को समर्पित करते चलें । जल का अर्थ है - नम्रता-सहृदयता । अक्षत का अर्थ है - समयदान अंशदान । पुष्प का अर्थ है - प्रसन्नता-आंतरिक उल्लास । धूप-दीप का अर्थ है - सुगंध व प्रकाश का वितरण, पुण्य-परमार्थ तथा नैवेद्य का अर्थ है - स्वभाव व व्यवहार में मधुरता-शालीनता का समावेश ।
ये पाँचों उपचार व्यक्तित्व को सत्प्रवृत्तियों से संपन्न करने के लिए किये जाते हैं । कर्मकाण्ड के पीछे भावना महत्त्वपूर्ण है ।
(३) जप - गायत्री मंत्र का जप न्यूनतम तीन माला अर्थात् घड़ी से प्रायः पंद्रह मिनट नियमित रूप से किया जाए । अधिक बन पड़े, तो अधिक उत्तम । होठ हिलते रहें, किन्तु आवाज इतनी मंद हो कि पास बैठे व्यक्ति भी सुन न सकें । जप प्रक्रिया कषाय-कल्मषों-कुसंस्कारों को धोने के लिए की जाती है ।
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।
इस प्रकार मंत्र का उच्चारण करते हुए माला की जाय एवं भावना की जाय कि हम निरन्तर पवित्र हो रहे हैं । दुर्बुद्धि की जगह सद्बुद्धि की स्थापना हो रही है ।
(४) ध्यान - जप तो अंग-अवयव करते हैं, मन को ध्यान में नियोजित करना होता है । साकार ध्यान में गायत्री माता के अंचल की छाया में बैठने तथा उनका दुलार भरा प्यार अनवरत रूप से प्राप्त होने की भावना की जाती है । निराकार ध्यान में गायत्री के देवता सविता की प्रभातकालीन स्वर्णिम किरणों को शरीर पर बरसने व शरीर में श्रद्धा-प्रज्ञा-निष्ठा रूपी अनुदान उतरने की भावना की जाती है, जप और ध्यान के समन्वय से ही चित्त एकाग्र होता है और आत्मसत्ता पर उस क्रिया का महत्त्वपूर्ण प्रभाव भी पड़ता है ।
(५) सूर्यार्घ्यदान - विसर्जन-जप समाप्ति के पश्चात् पूजा वेदी पर रखे छोटे कलश का जल सूर्य की दिशा में र्अघ्य रूप में निम्न मंत्र के उच्चारण के साथ चढ़ाया जाता है ।
ॐ सूर्यदेव! सहस्रांशो, तेजोराशे जगत्पते । अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर॥
ॐ सूर्याय नमः, आदित्याय नमः, भास्कराय नमः॥
भावना यह करें कि जल आत्म सत्ता का प्रतीक है एवं सूर्य विराट् ब्रह्म का तथा हमारी सत्ता-सम्पदा समष्टि के लिए समर्पित-विसर्जित हो रही है ।
इतना सब करने के बाद पूजा स्थल पर देवताओं को करबद्ध नतमस्तक हो नमस्कार किया जाए व सब वस्तुओं को समेटकर यथास्थान रख दिया जाए । जप के लिए माला तुलसी या चंदन की ही लेनी चाहिए । सूर्योदय से दो घण्टे पूर्व से सूर्यास्त के एक घंटे बाद तक कभी भी गायत्री उपासना की जा सकती है । मौन-मानसिक जप चौबीस घण्टे किया जा सकता है । माला जपते समय तर्जनी उंगली का उपयोग न करें तथा सुमेरु का उल्लंघन न करें ।
सतयुग की वापसी - सार संक्षेप
इस सदी की समापन वेला में अब तक हुई प्रगति के बाद एक ही निष्कर्ष निकलता है कि संवेदना का स्रोत तेजी से सूखा है, मानवी अंतराल खोखला हुआ है। भाव संवेदना जहाँ जीवंत - जाग्रत होती है वहाँ स्वतः ही सतयुगी वातावरण विनिर्मित होता चला जाता है। भाव संवेदना से भरे-पूरे व्यक्ति ही उस रीति-निति को समझ पाते हैं, जिसके आधार पर संपदाओं का, सुविधाओं का सदुपयोग बन पाता है।
समर्थता, कुशलता और संपन्नता की आए दिनों जय-जयकार होती देखी जाती है। यह भी सुनिश्चित है की इन्हीं तीन क्षेत्रों में फैली अराजकता ने वे संकट खड़े किए हैं, जिनसे किसी प्रकार उबरने के लिए व्यक्ति और समाज छटपटा रहा है। इन तीनों से ऊपर उठकर एक चौथी शक्ति है - भाव संवेदना। यही दैवी अनुदान के रूप में जब मनुष्य की स्वच्छ अंतरात्मा पर उतरती है तो उसे निहाल बनाकर रख देती है। इस एक के आधार पर ही अनेकानेक दैवी तत्त्व उभरते चले जाते हैं।
सतयुग की वापसी इसी संवेदना के जागरण, करुणा के उभार से होगी। बस एक ही विकल्प इन दिनों है - भाव संवेदना का जागरण। उज्ज्वल भविष्य का यदि कोई सुनिश्चित आधार है तो वह एक ही है कि जन-जन की भाव संवेदनाओं को उत्कृष्ट, आदर्श और उदात्त बनाया जाए। इसी से वह विश्व उद्यान हरा-भरा, फला-फूला व संपन्न बन सकेगा।
- पं श्रीराम शर्मा आचार्य
सतयुग की वापसी
(उज्ज्वल भविष्य की संरचना)
Today’s empathy deficit and the promise of a better future
As this century* draws to a close and we take stock of all the progress we have made till now, one cannot help but draw a conclusion that the once vibrant and rich spring of empathy within us is rapidly drying up and we all are increasingly becoming empty inside.
In an empathic civilization, where people acknowledge and act upon commonalities we have as humans, there exists an environment that is conducive to a bright future for the global community.
Only empathetic people can understand and relate to a system by which proper and just utilization of resources and facilities is possible. To empathize is to civilize, it is only through empathy that we can dream of a society based on common values, working towards a common good.
We are quite fond of eulogizing talent, excellence and opulence.
But at the same time it's quite true that widespread anarchy in these very areas is responsible for the dire straits in which humanity is in today.
These are the very factors that are responsible for this present calamitous situation from which man and society are struggling to emerge.
There is a power superlative to these three - Common humaneness or empathy.
Empathy is above sympathy, to be sympathetic is to understand the pain of others, to be empathetic is to go beyond, project our sensibilities towards that person, put ourselves in their shoes and experience (be it in a limited way) what the other person is going through.
When this divine blessing [empathy], descends on a pure soul it embraces that soul with bliss. On the basis of this alone, innumerable divine traits arise and express themselves within us. The return of paradise [heavenly atmosphere of peace, bliss and harmony] on earth, the promise of a better and just future for everyone, is possible only via the awakening of this sentiment - empathy, common humaneness, rekindling of compassion.
There is just one way - revival and recommitting to our most human of traits - Empathy.
If there is any foundation on which we can lay our plans for a bright future for everyone, then it is this - to arise, awaken common humaneness in everyone and make it superlative, ideal and noble. Empathy is in everyone, it's one of our most basic traits, one with which we are born with, but to lay the foundation of a better society, we must make it excellent, flawless and virtuous.
This is the only way by which this beautiful world of ours can thrive and flourish.
- Pt. Shriram Sharma Acharya
Translated from the book - Satyug Ki Wapsi
(Ujjwal Bhavishya ki Sanrachana)
*This is written in 1990
सदस्यता लें
संदेश (Atom)













