रविवार, 25 जुलाई 2010

मेहनत की कमाई ही श्रेष्ठ है

दान में सेवा भाव हो, तो वह अहंकार को बढ़ाता ही है। एक बार हातिमताई अपने मित्रों के साथ जा रहे थे। अचानक उन्हें एक भिखारी दिखाई दिया। हातिमताई उसके पास गए और उसे कुछ दान दिया। थोड़ा आगे जाकर हातिमताई ने अपने मित्र से पूछा, ‘‘मैं बहुत ही दानी हूँ। मेरी दानशीलता से मुझे कभी-कभी लगता है कि मैं बहुत ही महान हूँ। तुम मेरे बारे में क्या सोचते हो ?’’

मित्र ने जवाब दिया, ‘‘हातिम, ऐसा ही एक बार मुझे भी लगा था। अपनी महानता को प्रदर्शित करने के लिए मैंने एक विशाल भोज का आयोजन किया। उसमें मैंने अपने नगर के सारे व्यक्तियों को आमंत्रित किया। मुझे लगता था कि जब सारा नगर ही मेरे द्वारा दिए गए भोज पर आएगा, तब स्वत: ही मेरी महानता सिद्ध हो जाएगी। भोज के समय मैं अपने महल की छत पर खड़ा था। वहां से मैंने देखा था कि एक व्यक्ति उस समय अपनी कुल्हाड़ी से पेड़ काट रहा था। मुझे लगा कि शायद मेरे यहां भोज है। यह बात उस व्यक्ति को मालूम नहीं है। इसलिए मैंने अपने नौकर को उस व्यक्ति के पास भेजा। कुछ समय बाद मेरा नौकर मेरे पास आया और उसने कहा कि वह व्यक्ति मेरे यहां के भोज में नहीं आ सकता।’’

यह बात मुझे अजीब-सी लगी। मैं खुद उसके पास गया और उसे भोज में आने के लिए कहा। उस व्यक्ति का जवाब था, ‘‘मैं तो अपनी मेहनत की रोटी खाता हूँ। दूसरों के दान, कृपा, भलाई का बोझ ढोना मुझे पसंद नहीं है। बस हातिम, उस दिन के बाद मैंने अपने को कभी महान नहीं कहा। हातिमताई ने यह सुनकर कहा, ‘‘मैं भी उस लकड़हारे को सचमुच समझता हूँ। दान देकर खुद को महान समझने की बजाय मेहनत की कमाई खाने वाला ही अधिक महान है।’’

स्वागत करो मृत्यु का

सजग होकर अपने जीवन को देखना एक कला है। इस प्रतिक्रिया में अपने आप समाधि लग जाती है। एक ऐसी समाधि जिसमें आदमी को स्वयं का बोध हो जाता है और संसार की फालतू बातें छूट जाती हैं। संसार का जो अनर्गल है वह हमें बहुत भारी बना देता है। जब हम दूर खड़े होकर तटस्थ भाव से अपने ही जीवन को देखने लगते हैं तो सब कुछ बहुत हल्का हो जाता है। 

सुकरात के जीवन की एक कथा है। जब उनका अंतिम समय आया, शिष्य रोने लगे। तब सुकरात ने कहा, ‘‘रोना बंद करें। मेरा शरीर शिथिल हो रहा है। लेकिन मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं कि मैं अपनी इस मृत्यु को होशपूर्वक देखूं। अब सब कुछ छूट रहा है। जितना छूटेगा उतना ही स्वयं बच जाएगा। जगत का बोध समाप्त होगा और स्वयं का बोध जागने लगेगा। सुकरात ने कहा कि मैं आज मृत्यु को प्राप्त नहीं हो रहा, सिर्फ यह देख रहा हूँ कि मरना होता क्या है ? यह मौका मुझे आज मिला है, इसलिए आप लोग रोते हुए मेरी समाधि में व्यवधान पैदा न करें, और सचमुच तो बचते चले गए मौत होती चली गई। वे संदेश दे गए मृत्यु प्रतिदिन निकट आ रही है और जिंदगी प्रतिदिन घट रही है। इसलिए मृत्यु का भय न करें, उसके स्वागत की तैयारी की जाए।’’

सूखा नारियल अपनी खोल के भीतर पक जाता है। खोलने पर वह पूरा बाहर आता है। किंतु जो गीला नारियल होता है उसक फोड़ने पर वह अपनी खोल से चिपका रहता है। कई बार तो उसको निकालने के लिए उसके टुकड़े हो जाते हैं। ऐसा ही शरीर और आत्मा के साथ हैं। स्वयं शरीर से अलग हो जाने का अर्थ है पका हुआ होना, अपने आत्मभाव में पहुंच जाना और शरीर से चिपकते हुए मृत्यु वरण का अर्थ है गीलें खोल की तरह टुकड़े-टुकड़े होकर पिलपिले होना। इसलिए शांति से जीवन में इस बोध को लाना बड़ा उपयोगी होता है।

धर्म और अधर्म

राम के बाणों से घायल लंकापति रावण मौत के कगार पर था। उसके सगे-संबंधी उसके पास खड़े थे। तब राम ने लक्ष्मण से कहा, ‘यह ठीक है कि रावण ने अधर्म का काम किया था, जिसका सजा उसे मिली। लेकिन वह शास्त्रों और राजनीति का महान ज्ञाता है। तुम उसके पास जाकर उससे राजनीति के गुर सीख लो।’ लक्ष्मण बोले, ‘भइया, क्या आप यह सोचते हैं कि इस समय, जब वह घायल होकर मृत्यु शय्या पर पड़ा कराह रहा है, मुझे राजनीति का उपदेश देगा।’ श्रीराम ने कहा, ‘हां लक्ष्मण, रावण जैसा सत्यवादी कोई नहीं था। अहंकार ने ही उसको आज इस दशा में पहुंचाया है। अब उसका अहंकार दूर हो गया। अब वह तुम्हें अपना शत्रु नहीं मित्र समझेगा।’ लक्ष्मण राम की आज्ञा का पालन करते हुए रावण के पास गए और उसके सिरहाने के पास खड़े होकर बोले, ‘लंकाधिपति, मैं श्रीराम का छोटा भाई लक्ष्मण राजनीति का ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा से आपके पास आया हूँ।’ 

रावण ने लक्ष्मण को एक क्षण देखा, फिर आँखें बंद कर लीं। कुछ देर खड़े रहने के बाद लक्ष्मण लौट आए और राम से कह, ‘मैंने कहा था कि इस समय रावण कुछ नहीं बताएगा। उसने मुझे देखते ही आंखें बंद कर लीं।’ राम ने मुस्कुराते हुए पूछा, ‘तुम यह बताओं कि तुम उसके पास किस ओर खड़े थे ?’ लक्ष्मण ने कहा, ‘मैं उसके सिरहाने की ओर खड़ा था।’ राम ने कहा, ‘रावण लंकाधिपति है। फिर जिससे ज्ञान प्राप्त किया जाता है, उसके चरणों की तरफ खड़े होकर प्रणाम करके अपनी बात कहनी चाहिए।’ लक्ष्मण फिर गए और उन्होंने रावण के चरणों का स्पर्श करके प्रणाम किया, फिर उपदेश की याचना की। इस बार रावण ने मुस्कुराते हुए लक्ष्मण को आशीर्वाद दिया और कहा, ‘धर्म का कार्य करने में एक क्षण की भी देरी नहीं करनी चाहिए और अधर्म का कार्य करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए।’ लक्ष्मण ने आज तक जो नहीं सीखा था, उसे सीख लिया।

प्रकृति का नियम

इस दुनिया को चलाने वाला कोई न कोई मालिक जरूर है। यूं भी समझा जा सकता है कि वह प्रकृति के रूप में उपस्थित है। उसके नियमों के साथ छेडछाड़ करना गुनाह है और साथ चलने के मायने हैं इबादत। इस्लाम के सीरतुस्सालेहीन में एक कहानी का जिक्र है। एक बूढ़ी औरत को चरखा चलाते देखकर एक पढ़े-लिखे युवक ने उससे पूछा कि जिंदगीभर चरखा ही चलाया है या उस परवरदिगार की कोई पहचान भी की है ?

बुढ़िया ने जवाब दिया, ‘‘बेटा, सब कुछ तो इस चरखे में ही देख लिया है।’’ पढ़ा-लिखा आदमी चौंका और उसने पूछा, ‘‘कैसे ?’’ बूढ़ी औरत ने जवाब दिया, ‘‘जब मैं इस चरखे को चलाती हूँ तब यह चलता है। जब मैं इसे छोड़ देती हूँ तो बंद हो जाता है। चलाए बिना नहीं चलता। इस दुनिया में जमीन, आसमान, चांद, सूरज। ये जो बड़े-बड़े चरखे हैं, इनको भी चलाने के लिए कोई एक होना चाहिए।’’

जब तक वो चला रहा है, यह चल रहे हैं। मिसाल के तौर पर जब मैं इसे चलाती हूं तो यह मेरे हिसाब से चलता रहता है। यदि मेरे सामने कोई बैठ जाए और इस चरखे को चलाने लगे तो यह चरखा ठीक से चलेगा जब सामने वाला मेरी चाल के मुताबिक इसको चलाए। यदि वो मेरे चलाने के विपरीत चलाएगा तो यह चलेगा नहीं टूट जाएगा। बस, यही उसूल उस ऊपर वाले की दुनिया का है। उसने जिस ढंग से यह प्रकृति बनाई है, हमें नियमों का पालन करना चाहिए और यदि हम दूसरी तरफ चलने वाले बनकर उल्टा चलाएंगे यानी प्रकृति के नियमों को तोड़ेंगे, उस परवरदिगार के उसूलों के नहीं मानेंगे तो नुकसान उठाएंगे। इसी का नाम इबादत है। बूढ़ी औरत की बात उस आदमी की समझ में आ गई। पर्यावरण का संकट, आदमी की सेहत की परेशानी उल्टी चाल से ही पैदा होती है।

जीवन का कर्तव्य समय का मूल्य और सदुपयोग


श्रीपरमात्माकी इस विचित्र सृष्टि में मनुष्य-शरीर एक अमूल्य एवं विलक्षण वस्तु है। यह उन्नति करने का एक सर्वोत्तम साधन है। इसको प्राप्त करके सर्वोत्तम सिद्धि के लिये सदा सतत चेष्टा करनी चाहिये। इसके लिये सर्वप्रथम आवश्यकता है-ध्येय के निश्चय करने की। जब तक मनुष्य जीवन का कोई ध्येय-उद्देश्य ही नहीं बनाता, तब तक वह वास्तव में मनुष्य कहलाने योग्य ही नहीं: क्योंकि उद्देश्यविहीन जीवन पशु-जीवन से भी निकृष्ट है, किन्तु जैसे मनुष्य-शरीर सर्वोत्तम है, वैसे इसका उद्देश्य भी सर्वोत्तम ही होना चाहिये। 

सर्वोत्तम वस्तु है, परमात्मा। इसलिये मानव-जीवन का सर्वोत्तम ध्येय है-परमात्मा की प्राप्ति, जिसके लिये भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा है-

यं लब्ध्वा चापरं लाभं मन्यते नाधिकं तत

इस परमात्मा की प्राप्ति के लिये सबसे पहला और प्रधान साधन है-‘जीवन के समय का सदुपयोग।’ समय बहुत ही अमूल्य वस्तु है। जगत् के लोगों ने पैसों को तो बड़ी वस्तु समझा है, किन्तु समय को बहुत ही कम मनुष्यों ने मूल्य दिया है; पर वस्तुत: विचार करने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि समय बहुत ही मूल्यवान् वस्तु है। विचार कीजिये-अपना समय देकर हम पैसे प्राप्त कर सकते हैं, पर पैसे देकर समय नहीं खरीद सकते। अन्तकाल में जब आयु शेष हो जाती है, तब लाखों रूपये देने पर भी एक घंटे समय की कौन कहे एक मिनट भी नहीं मिल सकता। समय से विद्या प्राप्त की जा सकती है, पर विद्या से समय नहीं मिलता। समय पाकर एक मनुष्य से कई मनुष्य बन जाते हैं, अर्थात् बहुत बड़ा परिवार बढ़ सकता है; पर समस्त परिवार मिलकर भी मनुष्य की आयु नहीं बढ़ा सकता। समय खर्च करने से संसार में बड़ी भारी प्रसिद्धि हो जाती है, पर उस प्रसिद्धि से जीवन नहीं बढ़ सकता। समय लगाकर हम जमीन-जायदाद, हाथी-घोड़े, धन-मकान आदि अनेक चल-अचल सामग्री एकत्र कर सकते हैं, पर उन सम्पूर्ण सामग्रियों से भी आयु-वृद्धि नहीं हो सकती। यहाँ एक बात और ध्यान देने की है कि रुपये, विद्या, परिवार-प्रसिद्धि, अनेक सामग्री आदि के रहते हुए भी जीवन का समय न रहने से मनुष्य मर जाता है, किन्तु उम्र रहने पर तो सर्वस्व नष्ट हो जाने पर भी मनुष्य जीवित रह सकता है। 

इसलिये जीवन के आधारभूत इस समय को बड़ी ही सावधानी के साथ सदुपयोग में लाना चाहिये, नहीं तो यह बात-ही-बात में बीत जायगा, क्योंकि यह तो प्रतिक्षण बड़ी तेजी के साथ नष्ट हुआ जा रहा है। रुपये आदि तो जब हम खर्च करते हैं तभी खर्च होते हैं, नहीं तो तिजोरी में पड़े रहते हैं, पर समय तो अपने-आप ही खर्च होता चला जा रहा है, उसका खर्च होना कभी बंद होता ही नहीं। अन्य वस्तुएँ तो नष्ट होने पर भी पुन: उत्पन्न की जा सकती हैं, पर गया हुआ समय किसी प्रकार भी लौटाया नहीं जा सकता। अत: हमें उचित है कि बचे हुए समय के एक क्षण को निरर्थक नष्ट न होने देकर अति-कृपण के धन की तरह उसकी कीमत समझकर उसे ऊँचे-से-ऊँचे काम में लगायें। प्रथम श्रेणी का सर्वोत्कृष्ट काम है-सांसारिक निर्वाह के लिये न्यायपूर्वक द्रव्योपार्जन। इनमें से दूसरी श्रेणी के काम में लगाया हुआ समय भी भाव के सर्वथा निष्काम होने पर पहली श्रेणी में ही गिना जा सकता है। इसके लिये हमें समय का विभाग कर लेना चाहिये, जैसे कि भगवान् ने कहा है-

युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु।
युक्तस्वप्रावबोधस्य योगो भवति दु:खहा।।-
(गीता 6/17)

‘दु:खों का नाश करनेवाला योग तो यथायोग्य आहार-विहार करने वाले का, कर्मों में यथायोग्य चेष्टा करने वाले का और यथायोग्य सोने तथा जागने वाले का ही सिद्ध होता है।’ इस श्लोक में अवश्य करने की चार बातें बतलायी गयी हैं- 

1. युक्ताहारविहार,
2. शरीर-निर्वाहार्थ उचित चेष्टा,
3. यथायोग्य सोना और
4. यथायोग्य जागना।

पहले विभाग में शरीर को सशक्त और स्वस्थ रखने के लिये शौच, स्नान, व्यायाम, खान-पान, औषध-सेवन आदि चेष्टाएँ सम्मिलित हैं। दूसरा विभाग है- जीविका पैदा करने के लिये; जिसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और वैश्य आदि के लिये अपने-अपने वर्ण-धर्म के अनुसार न्याययुक्त कर्तव्यकर्मों का पालन करना बतलाया गया है। तीसरा विभाग है-शयन करने के लिये, इसमें कोई विशेष उल्लेखनीय बात नहीं है। अब चौथा प्रमुख विभाग है-जगाने का। इस श्लोक में ‘अवबोध’ का अर्थ तो रात्रि में छ: घंटे सोकर अन्य समय में जागते रहना और उनमें प्रात:-सायं दिन भर में छ: घंटे साधन करना है। परन्तु ‘अवबोध’ से यहाँ वस्तु मोहनिद्रा से जागकर परमात्मा की प्राप्ति करने की बात को ही प्रधान समझना चाहिये। श्रीशंकराचार्यजी ने भी कहा है-‘जागर्ति को वा सदसद्विवेकी।’

अब इस पर विचार कीजिये। हमारे पास समय है चौबीस घंटे और काम है चार। तब समान विभाग करने से एक-एक कार्य के लिये छ:-छ: घंटे मिलते हैं। उपर्युक्त चार कामों में आहार-विहार और शयन-ये दो तो खर्च के काम हैं और व्यापार तथा अवबोध (साधन करना)-ये दो उपार्जन के काम है। इस प्रकार खर्च और उपार्जन दोनों के लिये क्रमश: बारह-बारह घंटे मिलते हैं। इनमें लगाने के लिये हमारे पास पूँजी हैं दो-एक समय और दूसरा द्रव्य; इनमें से द्रव्य तो लौकिक पूँजी है और समय अलौकिक पूँजी है।

-स्वामी रामसुखदास

सफलता के सूत्र

सफलता के लिए क्या जरूरी है टाइम मैनेजमेंट। उपलब्ध समय में ईमानदारी से एक-एक क्षण का भरपूर उपयोग करने से ही सफलता हासिल होती है। प्राय: लोग समय की कमी का रोना रोते हैं। लेकिन वे भूल जाते हैं कि कामयाब से कामयाब आदमी के पास भी 24 घंटे ही होते हैं। यानी अगर जीवन में कुछ करना है तो समय की कद्र करें, उसे बर्बाद न करें। जो समय को बर्बाद करता है, समय भी उसे बर्बाद कर देता है। समय का हनन करने वाले आदमी का चित्त हमेशा उद्विग्न रहता है और वह असहाय तथा भ्रमित होकर यूं ही भटकता रहता है। प्रतिपल का उपयोग करने वाले कभी पराजित नहीं हो सकते। समय का हर क्षण का उपयोग आदमी को विलक्षण और अद्भुत बना देता है। समय संसार का अनमोल चीज है। बीता पल और गुजरा कल किसी के लिए नहीं लौटा है और निश्चय ही आपके लिए भी नहीं लौटेगा। 

"टाइम इज मनी" यानी "समय ही धन है " की अवधारणा किसी भी काल में झुठलाई नहीं जा सकती है। महात्मा गाँधी न केवल धन की पाई-पाई का हिसाब रखते थे परंतु समय के क्षण-क्षण का भी हिसाब रखते थे। संसार में ऎसा कौन सा महापुरूष हुआ है जो समय की महत्ता को नहीं समझा हो, समय का सदुपयोग तभी मुमकिन है जब हम इसकी आदत डाल लें। कुछ न करने से कुछ करना अच्छा होता है, इसकी जिन्हें समझ है वे दौड में बहुत आगे चले जाते हैं। जी हां दोस्तो, समय को पकडकर रखना संभव ही नहीं है, यह तो भागा ही चला जाता है । अत: एक-एक क्षण बेशकीमती है यह समझकर उसका सदुपयोग करना जरूरी है। 

प्राथमिकताएं तय करें:
एक समय में एक ही काम करने से कामयाबी के आप करीब पहुंचते हैं। आप दैनिक स्तर पर अपनी प्राथमिकताएं तय करें। अगर इसमें कोई परेशानी हो रही है तो साप्ताहिक आधार पर प्राथमिकताएं तय करें। जब आप अपनी प्राथमिकताओं के अनुरूप पहल और प्रयास करेंगे तो आपकी जीत की संभावनाएं बढ जाती हैं। यह आपके व्यवसायिक और व्यक्तिगत टारगेट पाने के लिए अचूक टिप्स है। इससे आपका काम तेज गति से होगा।

लक्ष्य पर रखें नजर :
कामयाब आदमी टारगेट को तय कर उन पर अमल आरंभ करता है। लक्ष्य भले ही अल्पकालिक हों या दीघ्रकालिक "क्या करना है।" इसे जरूर सूचिबद्ध कर लें। टारगेट आपके जीवन और समय का दिशा तय करता है। खोई दौलत फिर भी कमाई जा सकती है। खोया सेहत चिकित्सा द्वारा लौटाया जा सकता है, पर खोया हुआ समय किसी प्रकार नहीं लौट सकता, इसके लिए केवल खेद ही बचा रहता है। अपने टारगेट पर रखें नजर और कदम रखें उस डगर पर। 

उत्पादक योजना बनाएं:
हर आदमी दिन के किसी खास पहर में उत्पादकता के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ होता है। जब वह भरा हुआ होता है। उदाहरण के लिए कोई सुबह के समय अच्छा काम करता है तो कोई रात को अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। आपना बेहतर प्रदर्शन समय जानें और शुरू हो जाएं। आप इस समय को अपनी महत्वकांक्षा और मंजिल को प्राप्त करने में लगाएं। आपका प्रदर्शन तो अच्छा होगा ही आपको प्रसन्नता भी भरपूर मिलेगी।

कल पर न टालें:
"काल करे सो आज कर, आज करै सो अब ।" की बात गांठ बांध लें। टालमटोल की आदत से आप वहीं के वहीं बने रहते हैं। कल कभी नहीं आता है और जो भी करना है वह आज और अभी करने की आदत डालें। कल कभी नहीं आता है। आपका हर पल कीमती है। समय काटने भर की जिन्हें चिंता हो वे कभी भी इसके मूल्य को समझ नहीं पाते और अंत में हाथ मलते देखे जाते हैं। आपकी टालू प्रवृति से पत्थर भी पर्वत जैसा हो जाएगा।

संतुलन बनाए रखें:
जीवन के सात पहलू होते हैं। वे हैं सेहत , परिवार , अर्थ यानी दौलत, बौद्धिकता, सामाजिक , व्यवसायिक और आध्यात्मिक। इस क्रम में कोई भी व्यक्ति प्रत्येक को बराबर समय नहीं दे सकता । हर एक के लिए पर्याप्त समय तय करें।पूरी तरह से संतुलित जीवन का यही मूलमंत्र है। सफलता का राज इसी में निहित है कि आप किस तरह व्यवसायिक , सामाजिक और व्यक्तिगत दायित्वों का निर्वाह करती है। 

समय होगा मुटठी में :
- जहां तक हो समय सीमा निर्धारित करें।

-नाकामी का रोना रोने के बजाय गलतियों से सबक लेना सीखें।

-समय की बर्बादी से बचें। प्रत्येक क्षण कीमती है।

-समय पर काम पूरा करने के बाद खुद को शाबाशी दें।

इनका भी रखें ध्यान:
-रूकावटों से बचें यानी फिजूल की फोनवार्ता या अनापेक्षित आगंतुक ।

-दूसरों को दिये गये कामों में दखलंदाजी न करें।

-अनिर्णय और काम की टालमटोल से परहेज करें।

-बिना योजना के काम शुरू न करें।

- तनाव या थकावट को खुद पर हावी होने न दें।

-कभी कभार " न " कहना भी सीखें।

-व्यक्तिगत स्तर पर अव्यवस्थित न रहें।

सदुपयोग की महत्ता

एक राजा आखेट के लिए वन की ओर निकला। शिकार की खोज में भटकता हुआ काफी दूर निकल गया। उसके सैनिक और अंगरक्षक काफी पीछे छूट गए। वह काफी थक गया था, उसे जोरों की प्यास भी लगी थी। भूख-प्यास से पीडि़त वह एक वनवासी के द्वार पर पहुंचा। वहां उसे आतिथ्य मिला तो उसकी जान बची। उसके सेवाभाव से राजा बड़ा खुश हुआ। चलते समय राजा ने वनवासी से कहा, 'मैं इस राज्य का शासक हूं। तुम्हारी सज्जनता से प्रभावित होकर तुम्हें चंदन का वन प्रदान करता हूं ताकि तुम्हारा आगे का जीवन सुखमय बीते।' चंदन का क्या महत्व है और उसका किस प्रकार लाभ उठाया जा सकता है, उसकी जानकारी वनवासी को नहीं थी। जानकारी के अभाव में वह चंदन के वृक्ष काटकर उनका कोयला बनाकर शहर में बेचने लगा। इस प्रकार किसी तरह उसकी जीविका चलने लगी। 

धीरे-धीरे सारे वृक्ष समाप्त हो गए। एक अंतिम वृक्ष बचा। वर्षा होने के कारण कोयला न बन सका तो उसने लकड़ी को ही बेचने का निश्चय किया। लकड़ी का गट्ठर लेकर जब वह बाजार पहुँचा तो सुगंध से प्रभावित लोगों ने उन लकडि़यों का बड़ा भारी मूल्य लगाया। विस्मय से भरे वनवासी ने इसका कारण उन लोगों से पूछा तो लोगों ने बताया- यह चंदन की लकड़ी है, बहुत मूल्यवान है। यदि तुम्हारे पास ऐसी ही और लकड़ी हो तो उसका बहुत मूल्य प्राप्त कर सकते हो। 

वनवासी अपनी नासमझी पर पश्चाताप करने लगा। इतना मूल्यवान चंदन वन उसने कौड़ी के मोल कोयले के रूप में बेच डाला। उसे पछताते देख एक विवेकशील व्यक्तिने कहा- मित्र! पछताओ मत, यह सारी दुनिया तुम्हारी ही तरह नासमझ है। जीवन का एक-एक क्षण बहुमूल्य है, पर लोग उसे वासना और तृष्णा के लिए कौड़ी के मोल गंवाते हैं। तुम्हारे पास जो एक वृक्ष बचा है उसी का सदुपयोग कर लो तो कम नहीं। बहुत कुछ गंवाकर भी अंत में यदि कोई मनुष्य संभल जाए तो वह बुद्धिमान ही माना जाता है।

समय की संपदा नष्ट न करें


समय अपनी गति से चल रहा है, चल ही नहीं रहा-भाग रहा है। निरंतर गतिमान इस समय के साथ कदम मिलाकर चलने पर ही मानव जीवन की सार्थकता है। इसके साथ कदम से कदम मिलाकर नहीं चलने वाला व्यक्ति पिछड़ जाता है। पिछड़ना सफलता से दूर हटना है, उसकी ओर गतिशील होना नहीं।


सुनते हैं कि मनुष्य की साँसें गिनी हुई हैं। एक श्वांस के साथ जीवन की इस अमूल्य निधि की एक इकाई कम हो गई। एक -एक इकाइयाँ कम होती जाएँ तो जीवन की पूँजी एक दिन चुक जाती है। उस समय मृत्यु दूत बनकर लेने आ जाते हैं, उसके साथ जाते-जाते व्यक्ति पीछे मुड़कर देखता है तो उसे ज्ञात हो जाता है कि उसने कितनी बेदर्दी से समय को गँवाया है या उसके एक -एक क्षण का सदुपयोग किया है।


संपदा का, विद्या का रोना सभी को रोते देखा है। कोई धन के अभाव में दुःखी है तो किसी के पास ज्ञान नहीं- विद्या नहीं,उसके लिए सिर पीट रहा है। समझ में नहीं आता कि यह हनुमान कब अपनी सामर्थ्य को समझेंगे तथा एक छलांग मारकर लंका पहुंच जाएँगे। विश्व की संपदा, विश्व का ज्ञान भंडार तो उनकी बाट जोह रहा है। समय जैसी मूल्यवान् संपदा का भंडार भरा होते हुए भी जो विनिमय कर धन ज्ञान तथा लोकहित को नहीं पा सकते उनसे अधिक अज्ञानी किसे कहा जाए ?

समय अमूल्य है, समय को जिसने बिना सोचे -समझे खर्च कर दिया वह जीवन पूँजी भी यों ही गँवा देता है। यह पूँजी अपने आप खर्च होती है, आप कृपण बनकर उसे सोने-चाँदी -सिक्के की तरह जोड़कर नहीं रख सकते। यह गतिवान् है, आप अपनी अन्य संपदाओं की तरह उस पर अधिकार जमा नहीं सकते। आपका उसपर स्वामित्व वहीं तक है कि आप उसका सदुपयोग कर लें।


जिस व्यक्ति में समय को खर्चने की, उसका सदुपयोग करने की सामर्थ्य नहीं होती तो समय उसे खर्च कर देता है। दिन -रात के चौबीस घंटे कम नहीं होते। इस समय को हम किस प्रकार व्यतीत करते हैं, इसका लेखा -जोखा करते चले तो हमें ज्ञात हो जाता है कि हम जी रहे हैं या समय को व्यर्थ गँवाकर एक प्रकार की आत्महत्या कर रहे हैं।

उपलब्ध क्षणों का सदुपयोग


प्रतिदिन एक घंटा समय यदि मनुष्य नित्य लगाया करे तो उतने छोटे समय से भी वह कुछ ही दिनों में बड़े महत्त्वपूर्ण कार्य पूरे कर सकता है। एक घंटे में चालीस पृष्ठ पढ़ने से महीने में बारह सौ पृष्ठ और साल में करीब पंद्रह हजार पृष्ठ पढ़े जा सकते हैं। यह क्रम दस वर्ष जारी रहे तो डेढ़ लाख पृष्ठ पढ़े जा सकते हैं। इतने पृष्ठों में कई सौ ग्रंथ हो सकते हैं। यदि वे एक ही किसी विषय के हों तो वह व्यक्ति उस विषय का विशेषज्ञ बन सकता है। एक घंटा प्रतिदिन कोई व्यक्ति विदेशी भाषाएँ सीखने में लगावे तो वह मनुष्य निःसंदेह तीन वर्ष में इस संसार की सब भाषाओं का ज्ञाता बन सकता है। एक घंटा प्रतिदिन व्यायाम में कोई व्यक्ति लगाया करे तो अपने आय को पंद्रह वर्ष बढ़ा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के प्रख्यात गणित आचार्य चार्ल्स फास्ट ने प्रतिदिन एक घंटा गणित सीखने का नियम बनाया था और उस नियम पर अंत तक डटे रहकर ही इतनी प्रवीणता प्राप्त की।

ईश्वरचन्द्र विद्यासागर समय के बड़े पाबंद थे। जब वे कालेज जाते तो रास्ते के दुकानदार अपनी घड़ियाँ उन्हें देखकर ठीक करते थे। वे जानते थे कि विद्यासागर कभी एक मिनट भी आगे-पीछे नहीं चलते।

एक विद्वान ने अपने दरवाजे पर लिख रखा था। ‘‘कृपया बेकार मत बैठिये। यहाँ पधारने की कृपा की है तो मेरे काम में कुछ मदद भी कीजिये। साधारण मनुष्य जिस समय को बेकार की बातों में खर्च करते रहते हैं, उसे विवेकशील लोग किसी उपयोगी कार्य में लगाते हैं। यही आदत है जो सामान्य श्रेणी के व्यक्तियों को भी सफलता के उच्च शिखर पर पहुँचा देती है। माजार्ट ने हर घड़ी उपयोगी कार्य में लगे रहना अपने जीवन का आदर्श बना लिया था। वह मृत्यु शैय्या पर पड़ा रहकर भी कुछ करता रहा। रैक्यूम नामक प्रसिद्ध ग्रंथ उसने मौत से लड़ते -लड़ते पूरा किया।

ब्रिटिश कॉमनवेल्थ और प्रोटेक्टरेट के मंत्री का अत्यधिक व्यस्त उत्तरदायित्व वहन करते हुए मिल्टन ने ‘पैराडाइस लास्ट’ की रचना की। राजकाज से उसे बहुत कम समय मिल पाता था, तो भी जितने कुछ मिनट वह बचा पाता उसी में उस काव्य की रचना कर लेता। ईस्ट इंडिया हाउस की क्लर्की करते हुए जॉन स्टुअर्ट मिल ने अपने सर्वोत्तम ग्रंथों की रचना की। गैलेलियों दवादारु बेचने का धंधा करता था तो भी उसने थोड़ा -थोड़ा समय बचाकर विज्ञान के महत्त्वपूर्ण आविष्कार कर डाले।

हेनरी किरक व्हाट को सबसे बडा समय का अभाव रहता था, पर घर से दफ्तर तक पैदल आते और जाने के समय का सदुपयोग करके उसने ग्रीक भाषा सीखी। फौजी डाक्टर बनने पर अधिकांश समय घोड़े की पीठ पर बीतता था। उसने उस समय को भी व्यर्थ न जाने दिया और रास्ता पार करने के साथ- साथ उसने इटेलियन और फ्रेंच भाषाएँ भी पढ़ लीं।

यह याद रखने की बात है कि-परमात्मा एक समय में एक ही क्षण हमें देता है और दूसरा क्षण देने से पूर्व उस पहले वाले क्षण को छीन लेता है। यदि वर्तमान काल में उपलब्ध क्षणों का हम सदुपयोग नहीं करते तो वे एक -एक करके छिनते चले जाएँगे,चाहे अंत में खाली हाथ ही रहना पड़ेगा।’’

एडवर्ड वटलर लिटन ने अपने एक मित्र को कहा था-लोग आश्चर्य करते हैं कि मैं राजनीति तथा पार्लियामेंट के कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हुए भी इतना साहित्यिक कार्य कैसे कर लेता हूँ ? 60 ग्रंथों की रचना मैंने कैसे कर ली ? पर इसमें आश्चर्य की बात नहीं। यह नियंत्रित दिनचर्या का चमत्कार है। मैंने प्रतिदिन तीन घंटे का समय पढ़ने और लिखने के लिये नियत किया हुआ है। इतना समय मैं नित्य ही किसी न किसी प्रकार अपने साहित्यिक कार्यो के लिए निकाल लेता हूँ। बस एक थोड़े से नियमित समय ने ही मुझे हजारों पुस्तकें पढ़ डालने और साठ ग्रंथों के प्रणयन का अवसर ला दिया। घर- गृहस्थी के अनेक झंझटों और बाल -बच्चों की साज -सँभाल से दिनभर लगी रहने वाली महिला हैरियट वीचर स्टो ने गुलाम -प्रथा के विरुद्ध आग उगलने वाली वह पुस्तक ‘टॉम काका की कुटिया’ लिखकर तैयार कर दी, जिसकी प्रशंसा आज भी बेजोड़ रचना के रुप में की जाती है।

चाय बनाने के लिए पानी उबालने में जितना समय लगता है, उसमें व्यर्थ बैठे रहने की बजाय लांगफैले ने ‘इनफरल’ नामक ग्रंथ का अनुवाद करना शुरू किया और नित्य इतने छोटे समय का उपयोग इस कार्य के लिए नित्य करते रहने से उसने कुछ ही दिन में वह अनुवाद पूरा कर लिया।

इस प्रकार अगणित उदापरण हमें अपने चारों ओर बिखरे हुए मिल सकते हैं। हर उन्नतिशील और बुद्धिमान मनुष्य की मुलभूत विशेषताओ में एक विशेषता अवश्य मिलेगी-समय का सदुपयोग। जिसने इस तथ्य को समझा और कार्य रूप में उतारा उसने ही यहाँ आकर कुछ प्राप्त किया है, अन्यथा तुच्छ कार्यों मेम आलस्य और उपेक्षा के साथ दिन काटने वाले लोग किसी प्रकार साँसे तो पूरी कर लेते हैं, पर उस लाभ से वंचित ही रह जाते है, जो मानव जीवन जैसी बहुमुल्य वस्तु प्राप्त होने पर उपलब्द होनी चाहिए या हो सकती थी।

समय का मूल्य


जीवन का महल समय की -घंटे -मिनटों की ईंटों से चिना गया है। यदि हमें जीवन से प्रेम है तो यही उचित है कि समय को व्यर्थ नष्ट न करें। मरते समय एक विचारशील व्यक्ति ने अपने जीवन के व्यर्थ ही चले जाने पर अफसोस प्रकट करते हुए कहा था-मैंने समय को नष्ट किया,अब समय मुझे नष्ट कर रहा है।’’


खोई दौलत फिर कमाई जा सकती है। भूली हुई विद्या फिर याद की जा सकती है। खोया स्वास्थ्य चिकित्सा द्वारा लौटाया जा सकता है पर खोया हुआ समय किसी प्रकार नहीं लौट सकता, उसके लिए केवल पश्चाताप ही शेष रह जाता है। जिस प्रकार धन के बदले में अभिष्ठित वस्तुएँ खरीदी जा सकती हैं, उसी प्रकार समय के बदले में भी विद्या, बुद्धि, लक्ष्मी कीर्ति आरोग्य, सुख -शांति, मुक्ति आदि जो भी वस्तु रुचिकर हो खरीदी जा सकती है। ईश्वर ने समय रुपी प्रचुर धन देकर मनुष्य को पृथ्वी पर भेजा है और निर्देश दिया है कि इसके बदले में संसार की जो वस्तु रुचिकर समझे खरीद ले।


किंतु कितने व्यक्ति हैं जो समय का मूल्य समझते और उसका सदुपयोग करते हैं ? अधिकांश लोग आलस्य और प्रमाद में पड़े हुए जीवन के बहुमूल्य क्षणों को यों ही बर्बाद करते रहे हैं। एक-एक दिन करके सारी आयु व्यतीत हो जाती है और अंतिम समय वे देखते हैं कि उन्होंने कुछ भी प्राप्त नहीं किया, जिंदगी के दिन यों ही बिता दिये। इसके विपरीत जो जानते हैं कि समय का नाम ही जीवन है वे एक -एक क्षण कीमती मोती की तरह खर्च करते हैं और उसके बदले में बहुत कुछ प्राप्त कर लेते हैं। हर बुद्धिमान व्यक्ति ने बुद्धिमत्ता का सबसे बड़ा परिचय यही दिया है कि उसने जीवन के क्षणों को व्यर्थ बर्बाद नहीं होने दिया। अपनी समझ के अनुसार जो अच्छे से अच्छा उपयोग हो सकता था, उसी में उसने समय को लगाया। उसका यही कार्यक्रम, अंततः उसे इस स्थिति तक पहुँचा सका, जिस पर उसकी आत्मा, संतोष का अनुभव करे।

समस्या

विद्वानो एवं महापुरुषों ने समय के एक-एक क्षण के सदुपयोग का उपदेश 
सदैव दिया हैं, क्यों ?

समाधान
समय संसार की सबसे मूल्यवान संपदा हैं। विद्वानों एवं महापुरुषों ने समय को सारी विभूतियों का कारणभूत हेतु माना हैं। जीवन का हर क्षण एक उज्ज्वल भविष्य की संभावना लेकर आता हैं। हर घड़ी एक महान् मोड़ का समय हो सकती हैं। मनुष्य यह निश्चयपूर्वक नहीं कह सकता कि जिस समय, क्षण और जिस पल को यों ही व्यर्थ में खो रहा हैं, वह ही क्षण, वह ही वक्त, उसके भागयोदय का वक्त नहीं हैं। वह ही हमारे लिए अपनी झोली में कोई सुन्दर सौभाग्य की सफलता लाया हो। सबके जीवन में एक परिवर्तनकारी वक्त आया करता हैं, किन्तु मनुष्य उसके आगमन से अनभिज्ञ रहा करता हैं, इसलिए हर बुद्धिमान मनुष्य हर क्षण को, बहुमूल्य समझकर व्यर्थ नहीं जाने देता। कोई भी क्षण व्यर्थ न जाने देने से निश्यच ही वह क्षण हाथ से छूटकर नहीं जा सकता जो जीवन में वांछित परिवर्तन का सन्देशवाहक होगा। सिद्धि की अनििश्वत घड़ी से अनभिज्ञ साधक जिस प्रकार हर समय लौ लगाए रहने से इसको पकड़ लेता हैं, ठीक उसकी प्रकार हर क्षण को सौभाग्य के द्वार खोल देने वाला समझकर महत्वाकांक्षी कर्मवीर अपने जीवन के एक छोटे से क्षण की उपेक्षा नहीं करता और नििश्चत ही सौभाग्य का अधिकारी बनता हैं। हर मनुष्य को समय के छोटे से छोटे क्षण का मूल्य और महत्व समझना चाहिए। जीवन का समय सीमित हैं और काम बहुत हैं। अपने से लेकर परिवार, समाज एवं राष्ट्र के दायित्वपूर्ण कर्तव्यो के साथ मुक्ति की साधना तक कामों की एक लंबी श्रृंखला चली गई हैं कर्तव्यों की इस अनिवार्य परंपरा को पूरा किए बिना मनुष्य का कल्याण नहीं। इतने विशाल कर्तव्य क्रम को मनुष्य तब ही पूरा कर सकता हैं, जब जीवन के एक-एक क्षण, एक-एक पल और एक-एक निमेश को सावधानी के साथ उपयोगी एवं उपयुक्त दिशा में प्रयुक्त करे। जीवन में उन्नति करने और सफलता पाने वाले व्यक्तियों की जीवनगाथा का निरीक्षण करने पर निश्यच ही उनके इन गुणों में समय के पालन एवं सदुपयोग को प्रमुख स्थान मिलेगा जो जीवन की उन्नति के लिए अपेक्षित होते हैं।
(समय का सदुपयोग, प्रष्ठ-21,22) 

गुरुवार, 22 जुलाई 2010

प्रसन्नता की विभूति

प्रसन्न रह सकना इस संसार का बहुत बडा सुख हैं। हर कोई प्रसन्नता चाहता हैं, आनन्द की खोज में हैं और विनोद तथा उल्लासमयी परिस्थितियों को ढूंढता हैं। यह आकांक्षा निश्चय ही पूर्ण हो सकती हैं, यदि हम बुराइयों की उपेक्षा करना और अच्छाइयों से लिपटे रहना पसन्द करें। इस संसार में सभी कुछ हैं अच्छाई भी कम नहीं हैं। बुरे आदमियों में से भी अच्छाई ढूंढे। आपत्तियों से जो शिक्षा मिलती हैं, उसे कठोर अध्यापक द्वारा कान ऐंठकर दी हुई सिखावन की तरह सीखें। उपकारों को स्मरण रखें। जहॉं जो कुछ श्रेष्ट हो रहा हैं, उसे सुने और समझें। `अच्छा देखों और प्रसन्न रहो´ का मन्त्र हमें भली प्रकार जपना और हृदयंगम करना चाहिए। 

भाव में प्रसन्नता को सम्मिलित कर लेने में जीवन की बहुत बड़ी सार्थकता और सफलता सिन्नहित हैं। मुंह लटकाए रहने की, रूठने की, भवें तरेरे रहने की आदत छोड़ देनी चाहिए। हंसते और मुस्कराते रहने वाले का आधा डर तो अपने आप ही चला जाता हैं और आधे डर को वह अपने पुरुषार्थ तथा स्वजनों के सहयोग से दूर कर लेता हैं। प्रसन्नता, मित्र बढ़ाने का सर्वश्रेष्ठ उपाय हैं। जो हंसता हैं उसकी हंसी में सम्मिलित रहने के लिए दसियों व्यक्ति लालायित रहते हैं। 
युग निर्माण योजना-जुलाई १० 

शनिवार, 1 मई 2010

अखण्ड ज्योति संस्थान

यह वह महिमामय स्थल है, जिसे लगभग ३० वर्ष (४२ से ७१) तक परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीया माताजी की जीवन साधना का सतत सान्निध्य प्राप्त हुआ । मासिक अखण्ड ज्योति का प्रकाशन आगरा से प्रारंभ हुआ और इस स्थान पर पहुँचकर पनपता चला गया । हाथ से बने कागज पर छोटे ट्रेडिल मशीन द्वारा यहीं पर अखण्ड ज्योति पत्रिका छापी जाती थी । 

यहीं से देव परिवार के गठन का शुभारंभ हुआ । व्यक्तिगत पत्रों द्वारा जन-जन के अंतस्तल को स्पर्श करते हुए एक महान स्थापना का बीजारोपड़ संभव हो सका । अगणित दुःखी, तनावग्रस्त व्यक्तियों ने नये प्राण-नई ऊर्जा पायी । परम वंदनीया माताजी के हाथों का भोजन-प्रसाद की याद आते ही आध्यात्मिक तृप्ति मिलती है । अब तो सब कुछ बदल गया । पूरी बिल्डिंग को खरीदकर नया आकार दे दिया गया है । बस पूज्यवर के लेखन और साधना वाले कक्षों को यथावत रखा गया है । इतने छोटे से स्थान में ही ३० वर्षों तक प्रचण्ड साधना चली । २४-२४ लाख के चौबीस महापुरश्चरणों का अधिकांश भाग यहीं पूरा हुआ । अखण्ड ज्योति एवं युग निर्माण योजना पत्रिकाओं का लेखन-संपादन यहीं से होता था । पत्राचार एवं परामर्श का क्रम कभी रुका नहीं । साधकों की संख्या बढ़ी । देखते-देखते विराट् गायत्री परिवार खड़ा हो गया । 

प्रातः 2 बजे उठकर दैनिक साधना के पश्चात लेखनी साधना में तन्मय हो जाना पूज्यवर का स्वभाव था । जब तक एक दिन की लेखन-सामग्री तैयार नहीं हो जाती थी, वे जल ग्रहण नहीं करते थे । साधना फलीभूत हुई । उपनिषद, पुराण, दर्शन, गायत्री महाविज्ञान सदृश प्रकाशन सर्वसुलभ हुआ । अखण्ड ज्योति संस्थान के कण-कण में परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी की संव्याप्त चेतना आज भी श्रद्धालुजन अनुभव करते है । युगान्तकारी समग्र चिंतन का वाङ्मय देखें, तो हर बात अक्षरशः सत्य दिखलाई पड़ेगी । 

ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान

संस्थान की स्थापना 
इस संस्थान की स्थापना पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा सन् 1979 में की गयी थी। 

संस्थान का ध्यान केंद्र 
यज्ञ से उत्पन्न, ऊर्जा, मंत्र शक्ति से साधक की मस्तिष्कीय तरंगों, जैव विद्युत आदि का परिक्षण किया जाता है। विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी यहाँ किए जाते हैं। द्वितीय तल पर इससे सम्बंधित एक विशाल ग्रंथागार है, यहाँ पर वनौषधियों का विश्लेषण भी किया जाता है। 

संस्थान का विवरण 
मानव मस्तिष्क प्रायः हर बात को वैज्ञानिक संदर्भ से ही समझने का अभ्यस्त हो गया है। इसलिए पूज्य आचार्य श्रीराम शर्मा ने जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक सूत्रों को वैज्ञानिक आधार पर समझाने-स्थापित करने के लिए इस शोध केंद्र का शुभारंभ 1971 की गायत्री जयंती से किया। यह संस्थान अपने अनोखेपन के कारण विश्व स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर चुका है।

गायत्री तीर्थ-शांतिकुंज के मुख्य परिसर से आधा किलोमीटर दूर गंगा तट पर स्थित यह संस्थान अपनी भव्यता के कारण सहज ही ध्यान आकर्षित करता रहता है। भूतल पर वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित यज्ञशाला विनिर्मित है। चौबीस कक्षों में गायत्री महाशक्ति की चौबीस मूर्तियाँ बीज मंत्रों, फलश्रुतियों सहित स्थापित हैं। प्रथम तल पर वैज्ञानिक प्रयोगशाला है, जहाँ ऐसे उपकरण स्थापित हैं, जिनसे जाँच-पड़ताल की जाती है। साधना से पूर्व व पश्चात, यज्ञादि मंत्रोच्चार के पूर्व व पश्चात क्या-क्या परिवर्तन शारीरिक व मानसिक स्तर पर होते हैं, अब यह देखना आसान हो गया है। इसके आधार पर साधकों को साधना संबंधी परामर्श दिया जाता है। यहाँ पर वनौषधियों का विश्लेषण भी किया जाता है। यज्ञ ऊर्जा, मंत्र शक्ति का क्या प्रभाव साधक की मस्तिष्कीय तरंगों, जैव विद्युत आदि पर पड़ा, यह देखा जाता है। 

विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी यहाँ किए जाते हैं। द्वितीय तल पर इससे संबंधित एक विशाल ग्रंथागार है, जहाँ वैज्ञानिक अध्यात्मवाद पर विश्वभर के शोध ग्रंथ एकत्रित किए गए हैं। यहाँ लगभग 45000 से अधिक पुस्तकें हैं। यहां पर वनौषधियों का विश्लेषण भी किया जाता है। 

यज्ञ से उत्पन्न, ऊर्जा, मंत्र शक्ति से साधक की मस्तिष्कीय तरंगों, जैव विद्युत आदि का परिक्षण किया जाता है। विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी यहां किए जाते हैं, द्वितीय तल पर इससे संबंधित एक विज्ञान ग्रंथागार है। जहां वैज्ञानिक अध्यात्मवाद पर विश्वभर के शोध ग्रंथ एकत्रित किए गए हैं। पुरातन पांडुलिपियां भी हैं। यहां बड़ी संख्या में उच्च शिक्षित निष्ठावान शोधकर्ता औसत भारतीय स्तर पर जीवन यापन करते शोध एवं संपदन कार्यों में लगे हुए हैं। 

संसाधन 
भवन के साथ ही महाकाल मंदिर की स्थापना भी हो चुकी है। 

प्रयोगशालाएँ 
शोध प्रयोगशालाएँ विद्यार्थियों एवं शोध छात्रों के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें आधुनिक उपकरणों, कंप्यूटर एवं इलेक्ट्रोनिक्स के विभिन्न यंत्रों के द्वारा तप, तितिक्षा, आहार, साधना, ध्यान, धारणा, योग, कल्प प्रक्रिया, प्रायश्चित विधान आदि के मनोवैज्ञानिक प्रभावों का अध्ययन किया जा सकता है। औषधीय जड़ी-बूटियों की सूक्ष्म शक्ति का शरीर, मन, वातावरण, वनस्पतियों पर प्रभाव तथा यज्ञोपैथी, मंत्रशक्ति, संगीत आदि के प्रभाव के शोधपरक अध्ययन की सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। 

आधुनिक प्राचीन विज्ञान 
यह संस्थान आधुनिक तथा प्राचीन विज्ञान का व्यावहारिक मिश्रण है, जो मानव मात्र के लिए स्वास्थ्य तथा प्रसन्नता प्रदान करने के पवित्र लक्ष्य से अभिप्रेरित है। सामान्यजनों पर किए गए अनुप्रयोगों को ध्यान में रखकर यहां औपचारिक वैज्ञानिक शोध चलाए जाते हैं तथा प्राचीन विज्ञान को नए विज्ञान की प्रासंगिकता तथा स्फूर्ति से जोड़ दिया गया है। शोध के मुख्य क्षेत्रों में शामिल है, आयुर्वेद तथा यज्ञोपैथी, संपूर्ण मनोविज्ञान, मंत्र विज्ञान तथा चिकित्सा संबंधी अनुप्रयोग, योगदर्शन तथा विज्ञान साधन मंत्र तथा तंत्र और आध्यात्म विज्ञान इत्यादि। 

शांतिकुंज चिकित्सालय 
इस केंद्र में रक्त विज्ञान, जैव रसायन, तंत्रिका क्रिया विज्ञान, हृदय रोग विज्ञान प्रकाश रसायन, मानसिक शांतिमापी विज्ञान, यज्ञोपैथी इत्यादि की अत्यधिक सुसज्जित प्रयोगशालाएं हैं। यहां इनके अपने चिकित्सक इंजीनियर्स, वैज्ञानिक तथा दार्शनिकों की टीम है। यह केंद्र शांतिकुंज के चिकित्सालयों, आयुर्वेदिक फार्मेसी तथा योग, प्रयोगशाला से तथा हरिद्वार और उसके आसपास के चिकित्सालयों व विश्वविद्यालयों से परस्पर संपर्क बनाए रखता है, जाने-माने शोधकर्ता, व्याख्यात, प्रशिक्षणकर्ता तथा दूसरे विशेषज्ञ नियमित रूप से केंद्र में आते रहते हैं।

यहां हिमालय में पाई जाने वाली दुर्लभ जड़ीबूटियों का संग्रह तथा उनसे प्रयोगिक शोध के उपरांत बनी औषधियों के निर्देशों का भी संग्रह है। यहां बनाई जाने वाली आर्युवेदिक औषधियों की बड़ी मांग है। क्योंकि ये कुछ असाध्य तथा अंतिम अवस्था पर पहुंचे रोगों में अत्यंत प्रभावकारी सिद्ध हुई है।

यहां भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई 10 पी.एच.डी. डिगरियों पर शोध अध्ययन किया जा चुका है तथा बड़ी संख्या में अन्य पर काम चल रहा है, इसके विषय वैदिक कास्मीलांजी, वैदिक संस्कृति के बहुआयामों की समीक्षा से लेकर मानव शरीर क्रिया विज्ञान पर जप, प्राणायम, शवासन तथा यज्ञ के प्रभाव आदि है।

अभी तक किए जा चुके शोधों के परिणामों के अब तक विभिन्न उपचारात्मक लक्षणों के लगभग तीन हजार पांच सौ से अधिक अवलोकन किए जा चुके हैं, जिनमें एक महीने के साधना कोर्स कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थियों को चुना गया तथा उनके फेफड़ों की क्रिया तथा जैव रसायन, रक्त संबंधी, इलेक्ट्रोजियोलॉजिकल तंत्रिका संबंधी, मानसिक शक्ति संबंधी माप को सांख्यिकी विश्लेषण के लिए आकस्मिक रूप से लिया गया 1992 से संचालित प्रयोगों के डाटाबेस से)।

साधना कार्यक्रम (अनुष्ठान) के पूर्व तथा पश्चात के 22 विशेष लक्षणों के अवलोकन ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान की प्रयोगशालाओं में एकत्रित किए गए।

इन्हें पुनः 10 विभिन्न डाटा से दस में लिंग तथा उम्र के आधार पर बांटा गया।

प्रत्येक समूह से लिए गए आकस्मिक सेंपल से सर्वश्रेष्ठ सांख्यिकी डिजाइंस तैयार की गई। 

गायत्री साधना के प्रभाव के समग्र परिणाम आई.आई.टी. मुंबई के विशेषज्ञों द्वारा किए गए जैव सांख्यिकीय विश्लेषण ने (जिनकी विश्वसनीयता का स्तर 90 से 99.9 प्रतिशत था) साधना के अत्यंत महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभावों को इनके संदर्भ में दर्शाया-

इलेक्ट्रोजियोलॉजिकल तथा न्यूरोलॉजिकल क्रिया जैसे- जी.एस.आर. स्कोर तथा ई.ई.जी.।

साइकोमीट्रिक क्रिया विशेष तौर पर स्मृति में वृद्धि, भ्रम में कमी तथा दृश्य-श्रव्य प्रतिक्रिया समय में कमी। यर्कत संबंधी पैरामीटरस में उच्च संभावनाओं के साथ हीमोग्लोर्वन स्तर में वृद्धि भी अवलोकित की गई। ये प्रभाव 16 से 55 वर्ष की उर्म की महिलाओं तथा 16 से 25 वर्ष के पुरुषों के प्रयोग समूह में बहुत प्रमुखता से देखे गए। फेफड़ों की क्रियाओं, जीवन शांति एम.ई.बी. तथा एम.वी.वी. में साधना के बाद महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई।

शांतिकुंज हरिद्वार (बी.एस.एस. की पैतृक संस्था) के आवासी प्रशिक्षणार्थियों में से 16 से 45 वर्ष की उम्र के लगभग विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि, वैवाहिक स्थिति, व्यवसाय इत्यादि वाले 150 पुरुष तथा महिलाओं को चुना गया। (प्रयोग अध्ययन के केस के रूप में)। इन लोगों की दिनचर्या वही थी, जो पहले अध्ययन किए गए प्रयोग समूह की थी, लेकिन इन लोगों ने गायत्री साधना नहीं की थी। प्रयोग समूह के केस में विभिन्न उपचारात्मक लक्षणों फेफड़ों संबंधी क्रिया तथा जैव रसायन, रक्त संबंधी, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिकल, न्यूरोलॉजिकल तथा मानसिक शक्ति संबंधी माप बी.एम.एम. प्रयोगशाला में एकत्र किए गए जिन्हें क्रमशः पहले दिन (प्री-डाटा के रूप में) तथा प्रशिक्षण में भाग लेने के दो से तीन हफ्ते के पश्चात (पोस्ट डाटा) के रूप में एक्तर किया गया। प्रयोग तथा नियंत्रण डाटा के मध्य उच्च, निम्न रक्तचाप समूह उच्च, निम्न रक्तचाप से ग्रस्त लोगों पर अलग-अलग प्रयोग तथा सांख्यिकीय विश्लेषण किए गए। नियंत्रण समूह में उपचारात्मक तथा क्रियात्मक पैरामीटरस पर कोई सांख्यिकीय परिवर्तन नहीं देखा गया। उच्च रक्तचाप तथा निम्न रक्तचाप से ग्रस्त लोगों के केस में परिणाम बहुत बुर देखे गए, जबकि नियंत्रण समूह में अच्छे प्रभाव देखे गए।

नियंत्रण समूह में 16 से 25 वर्ष की उम्र वाले महिला तथा पुरुषों में फेफड़ों संबंधी क्रिया के इंडक्स पीईएमआर को छोड़कर किसी अन्य पैरामीटर में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं हो पाए। ईईजी व दृश्य-श्रव्य प्रतिक्रिया समय के नियंत्रण समूह में नकारात्मक प्रवृतियां दिखाई दीं। संक्षेप में कहें तो नियंत्रण समूह के लिए परिणाम प्रयोग समूह की तुलना में या तो नकारात्मक रहे या उदासीन या बहुत ही अल्प मात्रा में सकारात्मक रहे।

यज्ञोपैथी शोध यज्ञोपैथी प्रयोगशाला में एक कांच के कक्ष में हवन कुंड होता है तथा गैस विश्लेषण करने के लिए एक विंग होता है। जिसमें यज्ञ की धूप व वाष्प का संग्रह किया जाता है। हविष्य में विभिन्न वानस्पतिक अंगों की क्षमता तथा समिधा की गुणवत्ता का आंकलन जाइटोकेमेस्ट्री प्रयोगशाला में किया जाता है, जो कि गैस-द्रव क्रोमेटोग्राज जैसी इकाइयों से सुसज्जित है। इसका उद्देश्य प्रारंभ में उपस्थित मूल तत्वों का विश्लेषण तथा इन पदार्थों से धुआं उठने के बाद क्या बचा। इसका विश्लेषण किया जाता है।

रक्त के नमूनों को कांच के कक्ष में तब रखा जाता है, जब इसमें प्रतिदिन होने वाले यज्ञ (हवन) का धूप तथा वाष्प भर जाता है तथा यर्कत की जैव रासायनिकी तथा हीमोटोलॉजिकल पैरामीटरस को इन निर्देशों के लिए रिकार्ड कर लिया जाता है, कैम्पस में निर्देशित अवधि तक रह रहे स्वस् तथा रोगी मनुष्यों पर बहुत से प्रयोग किए गए। ऐसे लोगों में सभी उम्र के साधक तथा सामान्य लोग, किसी भी सामाजिक तथा धार्मिक पृष्ठभूमि के स्त्री तथा पुरुष सम्मिलित थे। ऐसे प्रयोगों में लोगों को कांच के कक्ष में बैठकर विशेष अवधि तक यज्ञ के धूप में श्वांस लेने के निर्देश दिए गए। इस प्रयोग के पूर्व तथा पश्चात शरीर तथा मस्तिष्क का संपूर्ण विश्लेषण किया गया।

उपरोक्त प्रयोगों के मापों में (जो कि क्रोमेरोग्राम फिजियोग्राफ्स इत्यादि से लिए गए थे) सम्मिलित हैं, रक्त संबंधी पैरामीटरस जैसे एचबी, टीआरबीसी, डब्ल्यूबीसी, प्लेटलेट्स, आरबीसी भंगुरता इत्यादि। जैव रासायनिक परिवर्तन जैसे ब्लड यूरिया स्तर, ग्लूकोज, कोलेस्ट्राल, क्रिएटिनाइन एसजीओरी इत्यादि। इम्यूनोलॉजिक परिवर्तन जैसे एंटीबाडी स्टार तथा विभिन्न परजीवियों के प्रति जन्मजात प्रतिरोध क्षमता। एंड्रोक्राइनोलॉजी प्रयोगशाला में हार्मोन्स के स्तर जैसे कॉर्टीसोल, थाइरोंक्सिन एसीटीएच, एंड्रोजन इत्यादि रिकार्ड किए गए। ईईजी, ईएमजी तथा ईसीजी की रिकार्डिंग न्यूरोजियोलॉजी प्रयोगशाला में की गई। साइकोमिट्री प्रयोगशाला में की गई। साइकोमीट्री प्रयोगशाला में कौशल, सीखने की क्षमता, स्मृति, बुद्धिलब्धि, भावनात्मकलब्धि तथा किसी व्यक्ति का संपूर्ण व्यक्तित्व मापा गया। इन केसेस को नियमित अंतराल से देखा गया (यानी यज्ञ के बाद नियमित रूप से एक हफ्ते तक या एक महीने तक इत्यादि)।

इन प्रयोगिक शोधों की तकनीकी विस्तृत जानकारी तथा परिणाम क्रमशः संदर्भित जर्नल्स में प्रकाशित किए जाएंगे, ताकि यज्ञ के द्वारा विभिन्न वानस्पतिक औषधियों के उपचारात्मक उपयोगों के निद्रेश तथा वानस्पतिक औषधियों पर और शोध किया जा सके एवं यज्ञ के वैज्ञानिक अनुप्रयोगों को उन्नतिशील आधार दिया जा सके।

मानसिक शांति, भावनात्मक स्थिरता तथा मस्तिष्क की सृजनात्मकता आदि मनोवैज्ञानिक पक्षों के सामान्य अवलोकन के विश्लेषण हैं, अब तक लिए गए परिणाम के सामान्य प्रभाव बताते हैं कि यज्ञ करने से जीवन शांति में वृद्धि होती है तथा घातक वायरस तथा वैक्टीरिया के आक्रमण के प्रति प्रतिरोध में वृद्धि होती है। मानसिक व्याधियों पर प्रयोग एक महीने के गायत्री यज्ञ (जो कि विशेष वानस्पतिक मिश्रण से किया गया) में प्रयोग ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान में अभी-अभी 30-40 पुरुषों तथा महिलाओं पर किए गए जो कि दुश्चिंता, अवसाद, पश्चाताप तथा अनिद्रा में ग्रस्त थे। नियंत्रण समूह में प्रत्येक श्रेणी में लगभग दस लोग थे।

परिणामों का सांख्यिकीय विलक्षण (उपरोक्त व्याधियों या अक्षमताओं का विस्तार जानने के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षणों पर) ने प्रयोग समूह में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाया। कुछ पीएचडी प्रोजेक्ट्स (देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार में) इस संदर्भ में आगे के अध्ययन के लिए चल रहे हैं। वातावरण की शुद्धता तथा क्षय रोग पर प्रयोग देव संस्कृति विश्वविद्यालय (डीएसवीवी) में दो पीएचडी प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, जो निम्न शीर्षकों से हैं-
एयर क्वालिटी मॉडलिंग एंड नॉन कन्फेशनल सँल्यूशन थ्रू वैदिक साइंस फॉर इनवायरमेंट प्रॉब्लम।

सम इन्वेस्टीगेशन इनट्र द केमिकल एंड फार्मास्यूटिकल आस्पेक्ट्स ऑफ यज्ञोपैथी, स्टडीज इन पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस।

दोनों प्रोजेक्ट्स पर प्रयोग कार्य ब्रह्मवर्चस संस्थान, हरिद्वार में चल रहा है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोरड् (सदस्य-सचिव) तता आईआईटी मुंबई के जैव विज्ञान तथा जैव इंजीनियरिंग के प्रोफेसर्स इन शोध प्रोजेक्ट्स के ब्राहयसह मार्गदर्शी हैं। केंद्र अपने आने वाले रजत जयंती वर्ष में बड़े पैमाने पर योग, मनोविज्ञान तथा आध्यात्मिकता पर विमर्शात्मक शोध प्रारंभ करने की योजना बना रहा है। 

कैसे पहुँचें 
रेलवे स्टेशन/बस स्टैण्ड से सीधे चलते हुए देवपुरा होते हुए मायापुर से नेशनल हाईवे होते हुए चण्डीघाट से भूपतवाला से दाईं तरफ देहरादून रोड़ पर शांतिकुञ्ज में यह संस्थान स्थित। यहां पर कार से पहुंचने में 15 मिनट, आटौ रिक्शा से पहुंचने में 30 मिनट, एवं पैदल पहुंचने में 45 मिनट लगते हैं। 

पता 
ब्रह्मवर्चस शोध संस्थान,
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, 
हरिद्वार-249411
फोन नं. : +91-1334 260602, 260403, 260309, 261955
फैक्स नं. : +91-1334 260866 
ई. मेल : shantikunj@awgp.org 
वेब साइट : www.awgp.org 
पवन दीक्षित 9990191446

शांतिकुंज (गायत्री तीर्थ)

संस्थान की स्थापना 
पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा द्वारा इस आश्रम की स्थापना 1971 में की गई थी। 

संस्थान का विवरण 
गंगा की गोद, हिमालय की छाया में विनिर्मित गायत्री तीर्थ- शांतिकुंज, हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर रेलवे स्टेशन से छह किलोमीटर दूरी पर स्थित है, जो युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य (1911-1990) एवं माता भगवती देवी शर्मा (1926-1994) की प्रचंड तप साधना की ऊर्जा से अनुप्राणित है। यह जागृत तीर्थ लाखों-करोड़ों गायत्री साधकों का गुरुद्वारा है।

1971 में स्थापित शांतिकुंज एक आध्यात्मिक सैनिटोरियम के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ शरीर, मन एवं अंतःकरण को स्वस्थ, समुन्नत बनाने के लिए अनुकूल वातावरण, मार्गदर्शन एवं शक्ति अनुदानों का लाभ उठाया जा सकता है।यहाँ गायत्री माता का भव्य देवालय, सप्तर्षियों की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ एक भटके हुए देवता का मंदिर भी है। गायत्री साधक यहाँ के साधना प्रधान नियमित चलने वाले सत्रों में भाग लेकर नवीन प्रेरणाएँ तथा दिव्य प्राण ऊर्जा के अनुदान पाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायता पाते हैं। 

सन्‌ 1926 से प्रज्ज्वलित अखंड दीप यहाँ स्थापित है, जिसके सान्निध्य में पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने कठोर तपस्या करके इसे विशाल गायत्री परिवार की सारी महत्वपूर्ण उपलब्धियों का मूल स्रोत बनाया। इसके सान्निध्य में 2400 करोड़ से अधिक गायत्री जप संपन्न हो चुके हैं। इसके दर्शन मात्र से दिव्य प्रेरणा एवं शक्ति संचार का लाभ सभी को मिलता है।

आश्रम की तीन विराट यज्ञशालाओं में नित्य नियमित रूप से हजारों साधक गायत्री यज्ञ संपन्न करते हैं। भारतीय संस्कृति के अंतर्गत सभी संस्कार जैसे- पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, शिखास्थापन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, विवाह, वानप्रस्थ तथा श्राद्ध कर्म आदि यहाँ निःशुल्क संपन्न कराए जाते हैं। इनके व्यावहारिक तत्वदर्शन से प्रभावित होकर यहाँ नित्य बड़ी संख्या में संस्कारों के लिए लोग आते हैं।

शांतिकुंज के भव्य जड़ी-बूटी उद्यान में 300 से भी अधिक प्रकार की दुर्लभ-सर्वोपयोगी वनौषधियाँ लगाई गई हैं। विश्वभर के आयुर्वेद कॉलेजों के शिक्षार्थी तथा वैज्ञानिक यहाँ का वनौषधि उद्यान देखने आते हैं। विभिन्न ग्रह-नक्षत्रों के लिए भिन्न प्रकार की दिव्य औषधियों का एक ज्योतिर्विज्ञान सम्मत उद्यान यहाँ की एक विलक्षणता है। सभी आगंतुकों की शारीरिक-मानसिक जाँच-पड़ताल निष्णात चिकित्सकों द्वारा यहाँ निःशुल्क की जाती है तथा साधना के साथ-साथ वनौषधि प्रधान उपचार-परामर्श भी दिया जाता है। 

यहाँ के विशाल भोजनालय में प्रतिदिन प्रायः पाँच हचार से अधिक आगंतुक श्रद्धालु तथा अनुमति लेकर आए शिक्षार्थी बिना मूल्य भोजन प्रसाद पाते हैं। यहाँ का पत्राचार विद्यालय भारत एवं विश्वभर में बैठे जिज्ञासुओं, प्रज्ञा परिजनों को दिनोदिन जीवन की उलझनों को सुलझाने का मार्गदर्शन देता रहता है।

अध्यात्म के गूढ़ विवेचनों की सरल व्याख्या कर उन्हें जीवन में कैसे उतारा जाए, अपने चिंतन, चरित्र एवं व्यवहार में उत्कृष्टता लाकर व्यक्तित्व को कैसे प्रभावकारी बनाया जाए, इसका सतत प्रशिक्षण यहाँ के नौ दिवसीय संजीवनी साधना सत्रों में चलता है, जो यहाँ वर्षभर संपादित होते रहते हैं।

ये सत्र 1 से 9, 11 से 19, 21 से 29 की तारीखों में प्रति माह चलते हैं।पाँच दिवसीय मौन अंतः ऊर्जा जागरण सत्र यहाँ की विशेषता है। इनमें 60 साधक प्रति सत्र उच्चस्तरीय साधना करते हैं। ये ठंडक में आश्विन से चैत्र नवरात्र तक चलते हैं।

केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों के विभिन्न पदाधिकारियों को यहाँ नैतिक बौद्धिक तथा व्यक्तित्व परिष्कार का शिक्षण पाँच दिवसीय सत्रों में दिया जाता है। अब तब अस्सी हजार से अधिक अधिकारीगण इन मूल्यपरक शिक्षणों से लाभ पा चुके हैं। यहाँ हिमालय की एक दिव्य विराट प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसमें सभी तीर्थों का दिग्दर्शन साधकों को वहाँ के इतिहास की पृष्ठभूमि के साथ मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन पर किया जाता है। प्रायः साठ फुट चौड़ी, पंद्रह फुट ऊँची प्रतिमा के समक्ष बैठकर ध्यान करने का अपना अलग ही आनंद है। समीप स्थित देवसंस्कृति दिग्दर्शन में मिशन के वर्तमान स्वरूप व भावी योजनाओं का चित्रण किया गया है।

यहाँ से 'अखंड ज्योति' एवं 'युग निर्माण योजना' नामक हिंदी मासिक तथा ‘युग शक्ति गायत्री’ गुजराती, मराठी, उड़िया, बांग्ला, तमिल, अंग्रेजी एवं तेलुगू भाषाओं में तथा ‘प्रज्ञा अभियान’ पाक्षिक हिंदी व गुजराती में प्रकाशित होती हैं। भारत और विश्व में इन सभी पत्रिकाओं के पाठकों की संख्या लगभग पच्चीस लाख है।कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शांतिकुंज को 'आपदा निवारण सलाहकार परिषद' की सदस्यता प्रदान की गई है। भूकंप व अन्य दैवी आपदाओं में केंद्र ने जन व शक्ति से सदैव मदद की है। कारगिल संकट पर पूरे भारत से गायत्री परिवार ने सवा करोड़ रुपए की राशि राष्ट्रीय सुरक्षा कोष में दी। भुज कच्छ में प्रायः पाँच करोड़ रुपए से पुनर्वास के कार्य किए गए। 

लगभग एक हजार उच्च शिक्षित कार्यकर्ता शांतिकुंज में स्थायी रूप से सपरिवार निवास करते हैं। निर्वाह हेतु वे औसत भारतीय स्तर का भत्ता मात्र संस्था से लेते हैं।इस प्रकार शांतिकुंज एक ऐसी स्थापना है, जिसे सच्चे अर्थों में युग तीर्थ कहा जा सकता है। यहाँ आने वाला व्यक्ति कृतकृत्य होकर जाता है एवं नैसर्गिक सौंदर्य तथा आध्यात्मिक ऊर्जा से अनुप्राणित वातावरण में बार-बार आने के लिए लालायित रहता है। 

संसाधन 
लगभग हजार वर्गमीटर में निर्मित, निर्माणाधीन और प्रस्तावित भवनों का क्षेत्र है। आवास, आयुर्वेद-अनुसंधान, फार्मेसी, प्रशासनिक, स्वावलंबन, सभागार, ध्यान कक्ष आदि भवनों के स्थान सुरक्षित हैं, जो दिव्य स्वरूप प्रदान करते हैं।

कर्मचारियों हेतु आवास की पूर्ण व्यवस्था है। अतिथिगृह के साथ-साथ यज्ञशाला की व्यवस्था है। खेलकूद तथा व्यायामशाला के लिए आवश्यक सुविधाएँ विद्यमान हैं। 

कैसे पहुँचें 
रेलवे स्टेशन/बस स्टैण्ड से हर की पौड़ी पहुंचें यहाँ से बाई पास रोड़ में सूखी नदी तथा भारतमाता मन्दिर पार करके उसी मार्ग पर शांतिकुंज स्थित है। यहाँ पर कार से पँहुचने में 15 मिनट, रिक्शा से पँहुचने में 30 मिनट, एवं पैदल पँहुचने में 45 मिनट लगते है। 

पता 
गायत्री तीर्थ-शांतिकुंज,
हरिद्वार - 249401
फोन नं. : +91-1334 260602, 260309, 261485
फैक्स नं. : +91-1334 260866 

शांतिकुंज: जागरूकता का अलख


देव संस्कृति विश्वविद्यालय को गौरव प्राप्त है कि गंगा तट से विश्व के जन-जन को गायत्री अर्थात् सदबुद्धि का संदेश दिया जा रहा है। विश्वविख्यात सामाजिक-आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज उसकी पवित्र मातृसंस्था है। यह वह संस्था है जिसकी नींव युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा ‘आचार्य’ एवं उनकी सहधर्मिणी माता भगवती देवी ने अपने तप और ममत्व की ईंटों से रखी थी।

अपने हृदय का दर्द स्पष्ट करते हुए युगऋषि कहते थे, ‘लोग हमें संत, सिद्ध, ज्ञानी मानते हैं। कई लोग लेखक, वक्ता, विद्वान और नेता समझते हैं, लेकिन किसने हमारा अन्त:करण खोलकर पढ़ा, समझा है? कोई उसे देख सका होता, तो उसे मानवीय व्यथा-वेदना की अनुभूतियों की करुण कराह से हाहाकार करती एक उद्विग्न आत्मा भर इन हड्डियों के ढांचे में बैठी-बिलखती दिखाई पड़ती।’

अनंत तक विस्तारित उनकी इसी संवेदना से विकसित हुआ शांतिकुंज तथा गायत्री परिवार। जिसने परिवर्तन की तड़प लिए करोड़ों लोगों से मानवता के प्रति अपने दर्द को साझा किया। इसी के आधार पर परिकल्पना की गयी सप्तक्रांतियों की, जिनकी परिधि में साधना से लेकर कुरीति उन्मूलन तक के सभी क्षेत्र आते हैं। निश्चित ही यह दायित्व चारदीवारियों से घिरी किसी एक संस्था का नहीं हो सकता और न ही यह उसकी सामर्थ्य के अंदर है, तथापि समग्र सत्य कुछ और है। गुरुवर के शब्दों में, ‘जो कोई कहीं भी कुछ भी सृजनात्मक कर रहा है, मेरी नजर में वह गायत्री परिवार का हिस्सा है, मेरा अभिन्न अंग है। निश्चित रूप में हाथ से हाथ अगर जुड़ जायें तो सृजनात्मक परिवर्तन की गंगा को धरती पर लाने से कोई रोक नहीं सकता।’

यदि व्यक्तित्व नहीं गढ़ा गया तो परिवर्तन का सारा इंतजाम बेकार हो जाएगा। साधना का अर्थ कर्मकांड नहीं, वे तो प्रतीक मात्र हैं। साधना का अर्थ है स्वयं को साधना। शांतिकुंज में पूरे वर्ष भर नौ दिवसीय संजीवनी साधना सत्र, एकमासीय युग शिल्पी सत्र, एक मासीय परिव्राजक सत्र, त्रौमासिक युग गायन संगीत प्रशिक्षण सत्र एवं पांच दिवसीय मौन साधना सत्रों में लोग अपने व्यक्तित्व को गढ़ते हैं। शांतिकुंज में नियमित यज्ञ में भाग लेने वाले हजारों लोगों को देखकर यह बोध सहज ही हो सकता है कि किस प्रकार यहां जाति, पंथ, लिंग, धर्म आदि की दीवारें टूट चुकी हैं। लगभग अस्सी वर्ष से जल रहा अखंडदीप यहां आने वाले विभिन्न प्रांतों, धर्मों एवं भाषाओं के बोलने वालों को अपनी भांति निरंतर परहित में जीने की प्रेरणा दे रहा है।

युगऋषि द्वारा रचित पुस्तकों में जीवन का कोई भी पक्ष अछूता नहीं रहा है। इन पुस्तकों को मात्र लागत मूल्य पर शांतिकुंज के कार्यकताओं द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जाता है। व्यक्ति निर्माण से लेकर समाज निर्माण तक, धर्म से लेकर विज्ञान तक, अतीत से लेकर भविष्य तक कोई भी विषय गुरुवर की लेखनी से नहीं छूटा है। वेदों पर लिखे उनके भाष्य से अत्यंत प्रभावित होकर ही विनोबा भावे ने उन्हें ‘वेदमूर्ति’ कहा था। इस विपुल साहित्य के प्रचार के अलावा यहा पर केंद्र तथा राज्य सरकार के विभिन्न पदाधिकारियों के लिये पांच-पांच दिनों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जाते हैं। 1982 से निरंतर शांतिकुंज से कार्यकर्ताओं की टोलियां देश के कोने-कोने के लिये निकलती हैं और धर्मतंत्र से लोकशिक्षण का महती कार्य सम्पन्न करती हैं। इसके साथ विदेशों में भी विभिन्न शिविर आयोजित किये जाते हैं। राष्ट्र को जोड़ने के लिये यहां विभिन्न भाषाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था है।

युगऋषि के शब्दों में ‘यदि स्वास्थ्य नहीं रहा तो आध्यात्मिक उन्नति तो दूर, शारीरिक विकास भी कल्पना बनकर रह जायेगा।’ इस हेतु शांतिकुंज द्वारा आयुर्वेद को पुनर्जीवित करने के लिये घरेलू वाटिकाओं से औषधीय पौधो लगाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। साथ ही शांतिकुंज में जहां यज्ञ, योग आदि से स्वास्थ्य लाभ देने की व्यवस्था है, वहीं यहां एक नि:शुल्क चिकित्सालय भी निरंतर सेवारत रहकर कर्मयोग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है। शांतिकुंज के जड़ी-बूटी उद्यान में 300 से भी अधिक दुर्लभ वनौषधियां हैं।

हिमालय की गोद में बसा शांतिकुंज पर्यावरण के निरंतर रक्षण के लिये सतत् सक्रिय रहता है। यज्ञों में औषधीय सामग्री के हवन से जहां निरंतर वायुमंडल पवित्र होता है, वहीं शांतिकुंज के देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा देश के कोने-कोने में पौधारोपण का अभियान चलाने की प्रेरणा दी जाती है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय देश-विदेश की विशिष्ट विभूतियों को परिवार का प्रत्यक्ष-परोक्ष सहयोग रहता है।

जिस समाज में कभी स्त्रियों को मंत्र बोलने और सुनने पर भी प्रतिबंध था, उसी समाज में नारियों को उनकी शक्ति का अहसास दिलाने के लिए शांतिकुंज द्वारा गायत्री तीर्थ में यज्ञादि कर्मों का संचालन महिलाओं से ही कराया जाता है। वस्तुत: शांतिकुंज का शुभारंभ ही 1968-69 में वंदनीया माताजी के संरक्षण में निरंतर जप में लीन कन्याओं की तप ऊर्जा के माध्यम से हुआ था। आज भी ब्रह्मवादिनी टोलियां प्रतिवर्ष देश में प्राय: पचास स्थानों पर विराट कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं।

राष्ट्र को सबल करने के लिये शांतिकुंज द्वारा स्वावलम्बन पर विशेष बल दिया जाता है और इसके लिये यहां मोमबत्ती निर्माण, बेकरी, साबुन निर्माण, फोटो फ्रेमिंग आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। राष्ट्र को भीतर ही भीतर से शारीरिक-मानसिक एवं आर्थिक रूप से खोखला करने वाले व्यसनों के विरुद्ध शांतिकुंज विशेष रूप से सक्रिय है। यहां नित्य अनेक लोगों द्वारा प्रतिदिन यज्ञ के समय एक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया जाता है। इसके अतिरिक्त शांतिकुज प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सामाजिक परिवर्तन की कई सार्थक गतिविधियों से जुड़ा है। यहां के विशाल भोजनालय में प्रतिदिन देश-विदेश के कोने-कोने से आये विभिन्न जाति-धर्म-पंथ के नर-नारी साथ-साथ भोजन कर सहज आत्मीयता का बोध करते हैं। 

देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के दूसरे दीक्षान्त समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने कहा था, ‘मुझे यह जानकार अत्यंत प्रसन्नता हुई है कि एक दिव्य संस्कृति के विकास के लिये यह विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। ऐसे समय में जब हम भारत को समृद्ध, खुशहाल और शांतिपूर्ण राष्ट्र के रूप में बदलने की राह पर अग्रसर हैं, इस विश्वविद्यालय का हमारे देश में विशेष महत्व है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे ज्ञात है कि इस विश्वविद्यालय ने स्वतंत्राता सेनानी और लगभग तीन हजार पुस्तकों के लेख पं. श्रीराम शर्मा ‘आचार्य’ के स्वप्न को साकार रूप दिया है। आचार्यश्री को भारत में ज्ञान क्रांति का प्रवर्तक कहना उपयुर्क्त होगा।’

डा. कलाम ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा, ‘विद्यार्थी सामाजिक परिवर्तन के लिये विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय की दिशा में भी कार्य कर सकते हैं, जो आचार्यश्री का स्वप्न था। धर्म के बेहतरीन तत्वों को अध्यात्म में परिवर्तित करने से ही समाज को बेहतरीन रूप दिया जा सकता है। शिक्षा वास्तव में सत्य की खोज है। ज्ञान और जागरूकता के माध्यम से कभी न खत्म होने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा। मुझे भरोसा है कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय भविष्य में इन लक्ष्यों को पाने में अवश्य ही सफल होगा।’

-आशुतोष कुमार सिंह

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin