सोमवार, 11 जुलाई 2011

विद्या धन बाँटने से बढता है।


1) विषमताओं का यदि समुचित सदुपयोग किया जा सके तो जीवात्मा पर चढें हुए जन्म-जन्मांतर के कषाय-कल्मष धुलते है। प्रवृत्तियों का परिष्कार होता हैं - आंतरिक शक्तियों में निखार आता हैं । इसलिए जीवन में विषम क्षणों के उपस्थित होने पर इनसे घबराने की बजाय इनके सदुपयोग की कला सीखनी चाहिए।
------------
2) वियोग की व्यथा और श्रद्धा की प्रखरता का उभार जिस रचनात्मक मार्ग से प्रकट हो सके उसे श्राद्ध कहते है।
------------
3) विद्या धन बाँटने से बढता है।
------------
4) विद्या के समान संसार में कोई नेत्र नहीं है।
------------
5) विद्या उसे कहते हैं, जो सन्मार्ग पर चलाये और विनयशील बनाये।
------------
6) विद्या वही हैं जो (बन्धनो से) मुक्ति प्रदान कर दे।
------------
7) विद्या वही हैं जो सत्प्रवृत्तियों को उभार दे, सद्भावनाओ को समर्थ कर दे।
------------
8) विद्या, शूरता, चतुराई, बल, धीरज-ये पाँच स्वाभाविक मित्र है।
------------
9) विद्वान वे व्यक्ति हैं जो अपने ज्ञान के अनुसार आचरण करते है।
------------
10) विश्व हटकर उस व्यक्ति को राह देता हैं जो जानता हैं कि वह कहाँ जा रहा है।
------------
11) विकसित आत्मा को ही दूसरे शब्दो में परमात्मा कहा जाता है।
------------
12) विपत्ति में धीरज, सम्पत्ति में क्षमा, सभा में वाक्य चातुरी, युद्ध में पराक्रम, यश में प्रेम और शास्त्रों में लगन-ये सद्गुण महात्माओं में स्वाभाविक होते है।
------------
13) विपत्ति मनुष्य को शिक्षा देने आती है।
------------
14) विपत्ति मनुष्य को आत्म-साक्षात्कार का अवसर प्रदान करती है।
------------
15) विपत्ति तुम्हारे प्रेम की कसौटी है।
------------
16) विपरीत परिस्थितियों में भी जो ईमान, साहस और धैर्य को कायम रख सके, वस्तुतः वहीं सच्चा शूरवीर है।
------------
17) विश्राम परिश्रम की मधुर चटनी है।
------------
18) विश्राम और उपवास सर्वोत्तम औषधि है।
------------
19) विराट वृक्ष की शक्ति हमेशा छोटे से बीज में छिपी रहती है। यही बीज खेत में पडकर उपयोगी खाद-पानी पाकर विशालकाय छायादार वृक्ष के रुप में प्रस्फुटित हो जाता है। उसी तरह हम सबके भीतर भी समस्त संभावनाए एवं अनंत शक्तिया बीजरुप में छिपी हैं, जिनको विवेक के जल से अभिसिंचित कर श्रेष्ठ विचारों की उर्वरा खाद देकर जाग्रत किया जा सकता है। यदि हम अपने अंदर की अमूल्य शक्ति एवं सामर्थ्य को जान लेने में सफल हो जाए तो सहज ही महानता के शिखरों पर पहुच सकते है।
------------
20) विज्ञान बाहर की प्रगति हैं और ज्ञान अन्तः की अनुभूति है।
------------
21) विश्व प्रेम ही लोकतन्त्र हैं, अन्तर क्रान्ति महान् मन्त्र है।
------------
22) विवाह एक आध्यात्मिक साधना हैं। यह एक ऐसी प्रेम वल्लरी हैं जिसका अभिसिंचन त्याग और उत्सर्ग की उच्च भावना से किया जाता है।
------------
23) विवाह का वास्तविक अर्थ हैं-दो आत्माओ की पृथकता को समाप्त करके एक दूसरे के प्रति समर्पण।
------------
24) विवाह और मित्रता समान स्थिति वाले से करना चाहिये।

शिक्षा की सार्थकता

1) शिष्य का पहला और अनिवार्य कर्तव्य हैं कि वह अपने गुरुदेव के आदर्श को सदा अपने सम्मुख रखे।
------------------
2)  विषय भव बन्धन हैं। जीवात्मा को वे ही बाँधते हैं । इन विषयों से छुटकारा पाने की पहली मन्जिल हैं-उपवास।
------------------
3) विषय, व्यसनो और विलासों में सुख खोजना और पाने की आशा करना भयानक दुराशा है।
------------------
4) शिष्टता और शालीनता सद्व्यवहार के प्राण है।
------------------
5) शिक्षक राष्ट्रमन्दिर के कुशल शिल्पी हैं। शिक्षार्थी अनगढ मिट्टी के समान हैं। विद्यालय इनको मजबूत ईटों में ढालने वाली कार्यशाला है। शिक्षा वह विधा हैं, जिनसे इनको ढाला और राष्ट्रमन्दिर को गढा जाता है। नैतिकता एवं मानवीय मूल्य ही वह भाग हैं ,जिससे इन कच्ची ईटों को मजबूती व सौन्दर्य प्राप्त होता हैं, अन्यथा इसके अभाव में गढाई की सुन्दरता के बाद भी कच्चापन अवश्यम्भावी है।
------------------
6) शिक्षक वह हैं, जो छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि जीवन के संघर्ष में सफल होने का गुरुमन्त्र और रास्ता भी बताता है।
------------------
7) शिक्षा की सार्थकता मनुष्य की स्वतन्त्र चेतना को कुसंस्कारो की मूर्छना से विरत करने में है।
------------------
8) शिक्षा का निश्चित लक्ष्य हो - आज की शिक्षा की सबसे बडी खामी यह हैं कि इसके सामने अनुसरण करने के लिये कोई निश्चित लक्ष्य नहीं हैं। एक चित्रकार अथवा मूर्तिकार जानता हैं कि उसे क्या बनाना हैं तभी वह अपने कार्य में सफल हो पाता हैं । आज शिक्षक को यह स्पष्ट नही हैं वह किस लक्ष्य को लेकर अध्यापन कार्य कर रहा है। सभी प्रकार की शिक्षा का एक मात्र उद्धेश्य मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण करना हैं इसके लिये वेदान्त के दर्शन को ध्यान में रखते हुए मनुष्य निर्माण की शिक्षा प्रदान की जानी चाहिये।-स्वामी विवेकानन्द जी
------------------
9) शिक्षा का सीधा अर्थ हैं-सुसंस्कारिता का प्रशिक्षण। इसे नैतिकता, सामाजिकता, सज्जनता, प्रामाणिकता आदि किसी भी नाम से पुकारा जा सकता है।
------------------
10) शिक्षा का उद्धेश्य व्यक्तित्व को ऊँचा उठाना हैं। मानव जाति को इस योग्य बनाना हैं कि परस्पर आत्मीयता का भाव विकसित हो सके।
------------------
11) शिक्षा का अर्थ हैं उस पूर्णता को व्यक्त करना, जो सब मनुष्यो में पहले से विद्यमान है।
------------------
12) शिक्षा से चरित्र निर्माण - शिक्षा और चरित्र निर्माण को बाँट कर नही देखा जा सकता हैं । यदि शिक्षा की निष्पत्ति चरित्र निर्माण या व्यक्तित्व निर्माण नहीं हैं तो वह सही नहीं हैं। उसमें कोई न कोई त्रुटि हैं। उस त्रुटि को पूरा करना शिक्षा से जुडे हुये लोगो का काम हैं। विद्यार्थी में बौद्धिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, सहिष्णुता, ईमानदारी, दायित्वबोध, व्यापक दृष्टिकोण और व्यापक चिन्तन का विकास अवश्य होना चाहिये। आज ऐसा नहीं हो रहा हैं-आचार्य महाप्रज्ञ
------------------
13) शिक्षा वही हैं, जो विवेक को जाग्रत कर सके। ढर्रे में घुसे हुए अनौचित्य को हिम्मत और निर्भयता के साथ स्वीकार कर सके।
------------------
14) शिक्षा वही जो मानवीय अन्तःकरण में अच्छे संस्कारों को पल्लवित कर सके।
------------------
15) थोडा पढे, अच्छा पढे, जो भी पढे आचरण में उतारे।
------------------
16) थोडा पढना, अधिक सोचना, कम बोलना, अधिक सुनना यह बुद्धिमान बनने के उपाय है।
------------------
17) शिफा तो दस्ते कुदरत में हैं, कौशिश हैं फकत मेरी। दवा देने से पहले में, दुआ भी मांग लेता हू।
------------------
18) सिद्ध सरहपा के अनुसार ध्यान की सिद्धि को परखने के निम्न मानदण्ड बताये हैं। 
(1) आहार संयम 
(2) वाणी का संयम 
(3) जागरुकता 
(4) दौर्मनस्य (द्वेष) का न होना 
(5) दुःख का अभाव 
(6) श्वासों की संख्या में कमी हो जाना 
(7) संवेदनशीलता । 
उक्त सात मानदण्डो से कोई भी साधक कभी भी अपने को जांच सकता हैं कि उसकी ध्यान-साधना कितनी परिपक्व और प्रगाढ हो रहीं है।
------------------
19) सिक्के से वस्तु, वस्तु से व्यक्ति, व्यक्ति से विवेक तथा विवेक से सत्य को अधिक महत्त्व देना चाहिये।
------------------
20) सिर पर बाँध कफन लडेंगे, दुष्प्रवर्तियों को दूर करेंगे।
------------------
21) सिर अनीति को नहीं झुकाये, चाहे प्राण भले ही जाये।
------------------
22) स्निग्ध पुष्प के समान विकसित होने वाले अनेक सद्गुण भय की एक ठेस पाकर क्षत-विक्षत हो जाते है।
------------------
23) छिपाने से पाप और पुण्य दोनो अधिक फल देने वाले हो जाते है।
------------------
24) दिवा स्वपन न देखों। बिना पंख के उडाने न भरो, वह करों जो आज की परिस्थिति में किया जा सकता है।

किसी से घृणा न करो।

1) किया हुआ पुरुषार्थ ही देव का अनुसरण करता हैं, किन्तु पुरुषार्थ न करने पर देव किसी को कुछ नहीं दे सकता।
--------------
2) किसी का बुरा होने से आप राजी होते हैं तो आपके मन में बुरा करने का भाव हैं-यह कसौटी है।
--------------
3) किसी कार्य को खूबसूरती से करने के लिये मनुष्य को उसे स्वयं करना चाहिये।
--------------
4) किसी को स्वावलम्बी बना देना ही उसकी वास्तविक सहायता है। 
--------------
5) किसी के चरणों में सिर रखे तो कैसे रखे ? प्रीति से, विनय से। सिर झुकाना पर्याप्त नहीं हैं प्रीत होनी चाहिए। वचन में विनय हो, हृदय में प्रीत हो और कर्म में शीश झुका हुआ हों तभी घटना घटती है।
--------------
6) किसी के अहित में कभी भी निमित्त मत बनो।
--------------
7) किसी सिद्धान्त की सार्थकता उसकी व्याहारिक अनुभूति में है।
--------------
8) किसी भी वस्तु की सुन्दरता आपके मूल्यांकन करने की योग्यता में छिपी है।
--------------
9) किसी भी वेद, पुराण, बाइबिल, कुरान में रेगिस्तान नाम का शब्द नहीं मिलता हैं, यह सभ्य मानवों की देन है।
--------------
10) किसी भी अवस्था में मन को व्यथित मत होने दो। याद रखो, परमात्मा के यहा कभी भूल नहीं होती और न उसका कोई विधान दया से रहित ही होता है।
--------------
11) किसी सद्उद्धेश्य के लिये जीवन भर कठिनाइयों से जूझते रहना ही महापुरुष होना है।
--------------
12) किसी से घृणा न करो।
--------------
13) किसी से भी द्वेष हो तो समझे कि हमारी उपासना ठीक नहीं है।
--------------
14) किसी व्यक्ति की महानता की परख यह हैं कि वह अपने से छोटो के लिये क्या सोचता हैं और क्या करता रहा ?
--------------
15) किसी आदर्श के लिये हॅसते-हॅसते जीवन का उत्सर्ग कर देना सबसे बडी बहादुरी है।
--------------
16) किसने कितना दान किया, यह मत देखिये, वरन् यह पूछिये कि किस प्रयोजन कि लिये किसके हाथ सौंपा।
--------------
17) किवदंतिया वे ही बनते हैं, जो जीवन के प्रत्येक क्षण से सीखने की क्षमता रखते है।
--------------
18) क्रिया काण्ड को सब कुछ मान बैठना और व्यक्तित्व के परिष्कार की, पात्रता की प्राप्ति पर ध्यान न देना, यही एक कारण हैं जिसके चलते उपासना-क्षेत्र में निराशा छाई और अध्यात्म को उपहासास्पद बनने-बदनाम होने का लांछन लगा।
--------------
19) क्रिया में कुशलता ही योग है।
--------------
20) क्रियाशील लोहा भी चांदी की तरह चमकने लगता है।
--------------
21) मित्रता समान शील और स्वभाव वालों के बीच ही स्थिर रहती है।
--------------
22) मिलता हैं उसको प्रभु प्यार, जो करता हैं आत्म सुधार।
--------------
23) पिछला कदम उठाकर ही अगला बढाया जा सकता हैं। तुच्छ के छोडने पर ही गौरव पाया जा सकता है।
--------------
24) प्रियवादी देवता कहलाते हैं और कटुवादी पशु।

मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप हैं ।

1) मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप हैं ।
-----------
2) मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप है। ऐसे व्यक्ति जो पुरुषार्थ द्वारा अपने भविष्य को श्रेष्ठ व उत्तम बनाते हैं, सुगंधित चंदन के वृक्षों के समान अपनी सुरभि चारों ओर बिखेरते हैं, युग प्रर्वतक कहलाते हैं व मल्लाह बन कर अपनी नाव स्वयं खेते तथा ओरो को भी पार लगाते हैं। जब ऐसे व्यक्ति हो तो युग क्यों नहीं बदलेगा ? अवश्य बदलेगा।
-----------
3) मनुष्य अपने आप में परिपूर्ण प्राणी है। उसके भीतर ईश्वर की सभी शक्तिया बीज रुप से विद्यमान है। साधना का तात्पर्य उन बीज तत्वों को प्रसुप्त स्थिति से जाग्रत कर सक्रिय एवं समर्थ बनाना हैं। श्रम और संयम से शरीर , स्वाध्याय और विवेक से मन, तथा प्रेम और सेवा से अन्तःकरण का विकास होता हैं।जीवन साधना के यह छः आधार ही व्यक्तित्व के उत्कर्ष में सहायक होते हैं जिस प्रकार काम, क्रोध, मोह, लोभ, मद, मत्सर यह छः शत्रु माने गये हैं, उसी प्रकार अन्तरंग में अवस्थित यह छः मित्र भी ऐसे हैं कि यदि मनुष्य इनका समर्थन प्राप्त कर सके तो अपनी समस्त तुच्छताओं पर विजय प्राप्त कर सकता हैं। उपासना की दृष्टि से शरीर-क्षेत्र में जप, पूजन, व्रत, यात्रा, संयम, सदाचरण, दान, पुण्य, तप-साधना, आदि कर्म-काण्डो का और मन-क्षेत्र में ध्यान, चिन्तन, स्वाध्याय, सत्संग आदि का और अन्तःकरण क्षेत्र में भाव-तन्मयता, दृष्टि परिष्कार, समर्पण, समाधि, लय, वैराग्य आदि निष्ठाओं का अपना महत्व है।
-----------
4) मनुष्य और कुछ नहीं, मात्र भटका हुआ देवता है।
-----------
5) मनुष्य की एक विशेषता हैं-मलिनता से घृणा और स्वच्छता से प्रेम।
-----------
6) मनुष्य का चरित्र जितना सुधरेगा, उतना ही भजन भी लाभदायक होगा अन्यथा गंदे नाले में आधी छटांक गंगाजल डालने की तरह वह भी निरर्थक हो जायेगा।
-----------
7) मनुष्य के सारे मोक्ष-प्राप्ति के साधन बेकार ही सिद्ध होंगे, यदि उसने जीवन में सद्गुणों का विकास नहीं किया।
-----------
8) मनुष्य हिंसा के सामने यदि थोड़ा नम्र हो जाए तो वह स्वयं झुक जाती है।
-----------
9) मनुष्य सफलता से कुछ नहीं सीखता, विफलता से बहुत कुछ सीखता है।
-----------
10) मनुष्य अपने गुणों से आगे बढ़ता हैं न कि दूसरों की कृपा से।
-----------
11) मूर्ख स्वयं को बुद्धिमान समझते हैं, किन्तु वास्तविक बुद्धिमान स्वयं को मूर्ख ही समझते है।
-----------
12) मूर्खता सब कर लेगी पर बुद्धि का आदर कभी नहीं करेगी।
-----------
13) मूलतः मनुष्य आदर्शवादी हैं व उसे अंत में वही बनना ही होगा।
-----------
14) शिष्य के हृदय में जब अपने सद्गुरु के प्रति नमन् के भाव उपजते रहते हैं, तब उसका सर्वत्र मंगल होता हैं उसे अमंगल की छाया स्पर्श भी नहीं कर सकती। सद्गुरु को नमन् शिष्य के लिए महाअभेद्य कवच हैं।
-----------
15) शिष्य जब अपने आपे को सम्पूर्ण रुप से गुरु में विसर्जित कर देता हैं, तो वह महसूस करता है कि एक अज्ञात शक्ति निरंतर उसका सहयोग कर रही हैं, न सिर्फ भौतिक क्षेत्र में, वरन् आत्मिक प्रगति में भी समान रुप से।
-----------
16) शिक्षा की सफलता इस बात में हैं कि शिक्षित व्यक्ति न केवल समुचित आजीविका ही उपार्जित करे, वरन् अपने पारिवारिक जीवन में स्वर्गीय वातावरण उत्पन्न करे। पत्नी के लिए देवता, बच्चों के लिए आचार्य, माता-पिता के लिए आधार-अवलम्बन बनकर रहे। शरीर से स्वस्थ और मन से परिपुष्ट प्रमाणित हो। हर किसी का प्रिय पात्र, विश्वासपात्र और श्रद्धापात्र बने। ऐसा प्रकाश वाला जीवन जिए, जिससे अनेको प्रेरणा प्राप्त करें-शिक्षा का यही वास्तविक उद्धेश्य हो सकता हैं। हमारी शिक्षा व्यवस्था इसी स्तर की होनी चाहिए।
-----------
17) शिक्षा को बच्चों तक तथा इसकी उपयोगिता को आजीविका तक सीमित करने से ही इस देश में व्यापक जाग्रति की सम्भावनाए बहुत कुछ सिमट गयी हैं। शिक्षा के विस्तार के बिना प्रबल जन-जाग्रति असम्भव है।
-----------
18) शिक्षक वर्ग के महान् पद की गरिमा उनके उत्कृष्ट चरित्र सम्पन्न व्यक्तित्व में है। यह पद आम सरकारी नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारी से कहीं ऊँचा हैं। खासतोर पर व्यक्तित्व गढने वाली शिक्षा में तो इसकी विशेष गरिमा है। , क्योंकि चरित्र निर्माण करने वाली शिक्षा मात्र शिक्षक के व्यक्तिगत जीवन के आदर्श द्वारा ही प्रस्तुत की जा सकती है।। जहा तक जानकारियों को देने का सवाल हैं, वह तो कोई अधिक जानकारी वाला व्यक्ति कम जानकारी वाले को दे सकता है। किन्तु चरित्र गढने वाली शिक्षा में जानकारी देने भर से काम नहीं चल सकता । उसमें खाली उपदेश निरर्थक सिद्ध होते हैं। जब तक प्रतिपादित आदर्श शिक्षक के जीवन में झलकते नहीं दिखते, तब तक यह विश्वास नहीं हो पाता कि ये सिद्धान्त व्यावहारिक भी हैं अथवा नहीं। ध्यान रहे, जलते हुए दीपक ही अपने निकटवर्ती बुझे हुए दीपों को प्रकाशवान बनाने में सफल हो सकते है।
-----------
19) बिना विपत्ति की ठोकर लगे, विवेक की आँख नहीं खुलती।
-----------
20) बिना भजन भोजन नहीं, बिना स्वाध्याय के शयन नही।
-----------
21) बिना प्रशंसा किए किसी को प्रसन्न नहीं किया जा सकता और बिना असत्य भाषण किए किसी की प्रशंसा नहीं की जा सकती।
-----------
22) बिना श्रम के अपनी आवश्यकता पूरी करना चोरी है।
-----------
23) बिना संघर्ष प्रगति असम्भव है।
-----------
24) बिगडी क्यों भारत की साख, भीख मांगते अस्सी लाख।

मनुष्य और मनुष्यता

1) मनुष्य का सबसे बडा शत्रु असंयम है।
--------------
2) मनुष्य का स्वविवेक ही सबसे बडा मार्गदर्शक है।
--------------
3) मनुष्य का जन्म तो सहज हैं पर मनुष्यता उसे कठिन प्रयत्नो से प्राप्त करनी पडती है।
--------------
4) मनुष्य का जन्मजात गुरु उसका विवेक है।
--------------
5) मनुष्य का अन्तःकरण उसके आकार संकेत, गति, चेहरे की बनावट, बोलचाल तथा आँख और मुख के विकारो से मालुम पड जाता है।
--------------
6) मनुष्य के मन की निर्बल आदतों को जन्म देने वाला अन्य कोई नहीं हैं केवल भय ही हैं
--------------
7) मनुष्य के व्यक्तित्व का पहला परिचय व्यवहार से ही मिलता हैं। इसीलिये कहा गया हैं कि व्यवहार मनुष्य की आन्तरिक स्थिति का विज्ञापन है।
--------------
8) मनुष्य के आनन्द को खा जाने वाली महाराक्षसी हैं - ईर्ष्या
--------------
9) मनुष्य महान् हैं और उससे भी महान् हैं उसका सृजेता।
--------------
10) मनुष्य में देवत्व का उदय करना यही तो अध्यात्म है।
--------------
11) मनुष्य जिस-जिस कामना को छोड देता हैं, उस-उस ओर से सुखी हो जाता हैं। कामना के वशीभूत होकर तो वह सर्वदा दुःख ही पाता है।
--------------
12) मनुष्य जितना छोटा होता हैं, उसका अहंकार उतना ही बडा होता है।
--------------
13) मनुष्य भगवद् सृष्टि का श्रेष्ठ और वरिष्ठ प्राणी है।
--------------
14) मनुष्य पार्थिव सुखों को ही सब कुछ मानने की भूल न करे।
--------------
15) मनुष्य शरीर की महिमा वास्तव में विवेकशक्ति के सदुपयोग की महिमा है।
--------------
16) मनुष्य शरीर नहीं आत्मा हैं, उसे चाहिये कि वह शरीर की अपेक्षा आत्मा को अधिक महत्व दे।
--------------
17) मनुष्य व्यवसाय करता हैं पेट के लिये। और सृजन करता हैं आत्मा और परमात्मा की प्रसन्नता के लिये।
--------------
18) मनुष्य चैरासी लाख योनियों में घूमते-घूमते उन सारे-के-सारे प्राणियों के कुसंस्कार अपने भीतर जमा करके लाया हैं, जो मनुष्य जीवन के लिए आवश्यक नहीं हैं, वरन् हानिकारक है। तो भी वे स्वभाव के अंग बन गये हैं और हम मनुष्य होते हुए भी -पशु-संस्कारो से प्रेरित रहते हैं और पशु प्रवृत्तियों को बहुधा अपने जीवन में कार्यान्वित करते रहते है। इस अनगढपन को ठीक कर लेना, सुगढपन का अपने भीतर से विकास कर लेना, कुसंस्कारो को, जो पिछली योनियों के कारण हमारे भीतर जमे हुए हैं, उनको निरस्त कर देना और अपना स्वभाव इस तरह का बना लेना, जिसकों हम मानवोचित कह सकें- साधना है।
--------------
19) मनुष्य जीवन का लक्ष्य ईश सत्ता में प्रवेश करना है।
--------------
20) मनुष्य जीवन के समय को अमूल्य और क्षणिक समझ कर उत्तम से उत्तम काम में व्यतीव करना चाहिये। एक क्षण भी व्यर्थ नहीं बिताना चाहिये।
--------------
21) मनुष्य जीवन पाकर जिसने ज्ञान की कतिपय बूँदें इकट्ठी न की , उसने मानो इस रतन को मिट्टी के मोल खो दिया।
--------------
22) मनुष्य अहंकार को मार कर ही परमात्मा के द्वार तक पहुँच पाता है।
--------------
23) मनुष्य अपना सुधार करने में लग जायें, तो वह संसार की भारी सुधार कर सकता है।
--------------
24) मनुष्य अपने ध्येय को श्रम व तप से ही प्राप्त कर सकता है।

रविवार, 10 जुलाई 2011

मन को मौन करो।

1) मैने अपने मुश्किल भरे दिनो में और पूरी उडान के दौरान सीखा कि असली हिम्मत का मतलब किसी चीज को बिना डर के नहीं बल्कि डर के बावजूद प्राप्त करना है।- डा. विजय पथ सिंघानिया
--------------
2) मनुष्य का एकाग्र मन उसकी उन्नति में सबसे अधिक सहायक है।
--------------
3) मजबूत संकल्प बल विवेक-विचार से सहज ही पैदा हो जाता है।
--------------
4) मन की प्रसन्नता ही व्यवहार में उदारता बन जाती है।
--------------
5) मन का निरुद्धेश्य फिरते रहने की छूट न दें, उससे पतन-पराभव का पथ प्रशस्त होता हैं।
--------------
6) मन का संकल्प और शरीर का पराक्रम यदि किसी काम में पूरी तरह लगा दिया जाये, तो सफलता मिल कर रहेगी।
--------------
7) मन को कुमार्ग से रोकना ही सबसे बडा पुरुषार्थ है।
--------------
8) मन को कुविचारों और दुर्भावनाओं से बचाये रखने के लिये स्वाध्याय और सत्संग की व्यवस्था रखनी चाहिये।
--------------
9) मन को मौन करो।
--------------
10) मन को जीतना नहीं जीना है।
--------------
11) मन के कहे अनुसार करने से हमे क्षणिक प्रसन्नता प्राप्त होती हैं, स्थायी प्रसन्नता पाने के लिये आत्मा के कहे अनुसार चलना चाहिये।
--------------
12) मन के हाथी को विवेक के अंकुश में रखो।
--------------
13) मन प्राप्ति के प्रति आकषर्ण का अनुभव नहीं करता, अप्राप्त की ओर जाता है। 
--------------
14) मनःस्थिति को परिस्थिति का सृजनकर्ता कहा गया है।
--------------
15) मन-ही-मन सबको दण्डवत प्रणाम करो कि उनको पता ही न लगे। गुप्त दान, गुप्त साधन बडा तेज होता है। सबको किया गया प्रणाम भगवान् को प्राप्त होता है। यह बहुत ही उत्तम साधन है जो हरेक कर सकता है।
--------------
16) मन, वचन और कर्म से किसी को कष्ट मत पहुचाइये।
--------------
17) मनुष्य ऋषियों, तपस्वियों, मनस्वियों और मनीषियों का वंशधर है।
--------------
18) मनुष्य बुद्धिमानी का गर्व करता हैं, पर किस काम की वह बुद्धिमानी, जिससे जीवन की साधारण कला, हँस खेल कर जीने की प्रक्रिया भी हाथ न आये।
--------------
19) मनुष्य की कल्पना शक्ति मन की सृजन शक्ति है।
--------------
20) मनुष्य की महत्वाकांक्षाओ को चूसने वाला ‘‘भय’’ महाराक्षस है । भय की मनोस्थिति हमारे शुभ्र विचारों साहसपूर्ण प्रयत्नों तथा उत्तम योजनाओं को एक क्षण में चूर्ण-चूर्ण कर डालती है ।
--------------
21) मनुष्य की प्रतिष्ठा ईमानदारी पर ही निर्भर है।
--------------
22) मनुष्य की सबसे बडी पूँजी समय हैं। यदि उसे खर्च करना सीख लिया जाये तो उससे बहुमूल्य सफलता भी खरीदी जा सकती है।
--------------
23) मनुष्य की देह क्षुद्र कामो के लिये नहीं है।
--------------
24) मनुष्य की अन्तर्निहित पूर्णता को अभिव्यक्ति प्रदान रने वाली प्रक्रिया का नाम शिक्षा है।

उन्नति नहीं, प्रगति अभीष्ट

1) मानव जीवन का मन्थन करने पर जो अमृत निकलता हैं, उसका नाम आत्म गौरव है।
---------
2) मानव जीवन का परम पुरुषार्थ हैं-अपनी निकृष्ट मानसिकता से त्राण पायें।
---------
3) मानव जीवन को पवित्र एवं उत्कृष्ट बनाने वाले आध्यात्मिक उपचार का नाम हैं - संस्कार।
---------
4) मानव जीवन मे आधी गलतिया तो केवल मात्र इसलिये हो जाती हैं कि जहा हमें विचार से काम लेना चाहिये वहा हम भावना से काम लेते हैं और जहा भावनाओं की आवश्यकता रहती हैं वहा विचारों को अपनाते हैं।
---------
5) मानवी गरिमा के प्रति अनास्था को ही आस्तिकता कहते हैं।
---------
6) मानवीय मूल्यो की दृढ अवधारणा एवं स्थापना में मानव कल्याण निहित हैं।
---------
7) मानवीय मूल्यों में तुलसीदास जी ने लोकहित को सर्वोच्च मान्यता प्रदान की है।
---------
8) मानवता की यहीं पुकार, रोको नारी अत्याचार।
---------
9) मानवता के अनन्य पुजारी, ब्रह्मर्षि, गायत्री माता के वरद पुत्र, प्राणि मात्र के सहज सहचर, युगपुरुष, युगदृष्टा, युगप्रर्वतक, विश्वबन्धुत्व एवं विश्वशान्ति के समर्थक-पोषक, अभिनव विश्वामित्र, वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीरामशर्मा आचार्य के श्रीचरणों में सादर नमन्।
---------
10) माँ का हृदय बच्चे की पाठशाला है।
---------
11) माँ के संस्कार ही बच्चे का भाग्य हैं।
---------
12) मार्ग उन्ही का अवरुद्ध रहता हैं, जो अपने उपर भरोसा नहीं करते।
---------
13) माली की तरह जियो, जिसके प्रयास की चर्चा खिलते पुष्प हवा में फैलाते हैं।
---------
14) मुक्ति भव-बन्धनो से होती हैं। वासना, तृष्णा और अहन्ता को भवसागर कहा गया है। लोभ को हथकडी, मोह को बेडी और गर्व को गले का तौक कहते हैं । जीव इन्ही से बन्धा रहता है।
---------
15) मुस्कान ही चेहरे का सच्चा सौन्दर्य है।
---------
16) मेघ चाहे उपाधिया व जागीरे बरसा दे, धन चाहें हमें खोजें, किन्तु ज्ञान को तो हमें ही खोजना पडेगा।
---------
17) मैं कौन हू ? जो स्वयं से इस सवाल को नहीं पूछता है, ज्ञान के द्वार उसके लिए बन्द ही रह जाते है। उस द्वार को खोलने की चाबी यहीं हैं कि स्वयं से पूछो, ‘‘ मैं कौन हूँ ? ’’ और जो तीव्रता से, समग्रता से अपने से यह सवाल पूछता हैं, वह स्वयं ही उत्तर भी पा जाता है।
---------
18) मैं सबको सब कुछ नहीं पढा सकता, मैं सिर्फ उन्हें सोचने के लिये प्रेरित कर सकता हू।
---------
19) मैं दूसरों के साथ वह व्यवहार नहीं करूँगा जो मुझे अपने लिये पसन्द नहीं।
---------
20) मैं अपने आप को बदल रहा हू, दूसरों से बहुत कम आशाए रखता हू। और उनके व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया भी नहीं करता।
---------
21) मेरी तो बस एक ही प्रार्थना हैं, सभी प्राणियों का हृदय स्थिर रहें और मैं सब दुःखों को सहन करु।
---------
22) मेरे मन के संकल्प शुभ और कल्याणमय हो।
---------
23) मेरे लिये नैतिकता, सदाचार और धर्म पर्यायवाची शब्द हैं-राष्ट्रपिता।
---------
24) मैने अपनी इच्छाओ का दमन करके सुख प्राप्त करना सीखा हैं, उनकी पूर्ति करके नहीं।

अपनो से अपनी बात

1) महानता एवं मानवता का गुण न तो किसी के लियें सुरक्षित हैं और न किसी के लिये प्रतिबंधित। जो चाहे अपनी शुभेच्छाओ से उसे प्राप्त कर सकता है।
-------------------
2) महानता के दो आधार, सादा जीवन उच्च विचार।
-------------------
3) महत्व इसका नहीं हैं कि हमारे कितने सेवक हैं ? महत्व इसका हैं कि हममें कितना सेवाभाव हैं।
-------------------
4) मात्र आहार पर ही शारीरिक स्वास्थ्य निर्भर नहीं रहता। जलवायु, मनःस्थिति और संयम-नियम पर भी बहुत हद तक अवलम्बित है। हिमालय का शीतप्रधान वातावरण, निरन्तर गंगा जल का उपयोग, हर काम में समय की नियमित व्यवस्था, भूख से कम खाने से पाचन सही होना, चित्त का दिव्य चिन्तन में निरत रहना, मानसिक विक्षोभ और उद्वेग का अवसर न आना यह ऐसे आधार हैं, जिनका मूल्य पौष्टिक आहार से हजार गुना ज्यादा है। तपस्वी लोग सुविधा-साधना का, आहार का अभाव रहने पर भी दीर्घजीवी, पुष्ट और सशक्त रहते हैं, उसका कारण उपर्युक्त हैं जिसका महत्व आमतौर से नहीं समझा जाता है।
-------------------
5) मामूली सा अभ्रक जब सौ बार अग्नि मे तपाया जाता हैं, तो चन्द्रोदय रस बन जाता है।
-------------------
6) मालिक बारह घण्टे काम करता हैं, नौकर आठ घण्टे काम करता हैं, चोर चार घण्टे काम करता हैं। हम सब अपने आप से पूछे कि हम तीनो में से क्या है।
-------------------
7) माता की ममता एक साचे की तरह हैं, जिसमें वह अपने मन के अनुरुप अपनी सन्तान का निर्माण करती है। 
-------------------
8) माता में हो यदि अज्ञान, बच्चे कैसे बने महान्।
-------------------
9) माता वह जो पुत्र को उत्कृष्टता की ओर ले जाती है।
-------------------
10) माता-पिता, पति, गुरु की परतन्त्रता में महान् स्वतन्त्रता है।
-------------------
11) मौलिकता अपनेपन में स्थिर रहना हैं और सही-सही वह कहना हैं जो हम हैं और देखते है।
-------------------
12) मौन इतना गम्भीर हैं, जितनी अखिल सृष्टि, वाणी इतनी उथली हैं जितना काल।
-------------------
13) मौन विचारों की आत्मा है।
-------------------
14) मौन ही प्रारम्भ हैं, मौन ही अन्त हैं, और यदि तुम एक ध्यानी हो तो मौन ही मध्य है। मौन अस्तित्व का समुचा ताना-बाना है।
-------------------
15) मौन और एकान्त आत्मा के सर्वोत्तम मित्र है।
-------------------
16) मोटा उपर छोटा को हैं सदा सो भार। मटकी उपर छुकलियो देख परेंडे जार।
-------------------
17) मान-अपमान में सम रहे।
-------------------
18) मानसिक पापो से सदैव बचे।
-------------------
19) मानसिक चेतना असंख्य रचनात्मक क्षमताओं की स्त्रोत है।
-------------------
20) मानव धर्म ही हिन्दू धर्म की परिसीमा और पूर्णता मानी गयी है।
-------------------
21) मानव कर्म से ब्राह्मण होता हैं, कर्म से क्षत्रिय होता हैं, कर्म से वैश्य होता हैं, और कर्म से शुद्र होता है।
-------------------
22) मानव की सबसे बडी आवश्यकता शिक्षा नहीं, चरित्र हैं और यहीं उसका सबसे बडा रक्षक है।
-------------------
23) मानव को विवेक का आश्रय लेना चाहिये। विवेक द्वारा मनुष्य दुगुर्णो से विमुख होकर सद्गुणो की ओर उन्मुख होता है।
-------------------
24) मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब सन्तान।

महान् सोचे, महान् बने।

1) क्रोध से अधिक विश्व की कोई भी वस्तु मानव को कुरुप नहीं बनाती।
--------------
2) क्रोध अपने अवगुणो पर करना चाहिये।
--------------
3) क्रुद्ध व्यक्ति का मुह तो खुला रहता हैं किन्तु नेत्र बन्द रहते है।
--------------
4) मधुर भाषिणी नारी परिवार को स्वर्ग बनाने वाली होती हैं।
--------------
5) मधुर पुष्प धीमे-धीमे उगते हैं, घास जल्दी-जल्दी।
--------------
6) मधुर व्यवहार व्यक्ति को ऊँचा उठाता है।
--------------
7) मधुर वचन बोलना व्यक्तित्व की गरिमा बढाने वाली साधना हैं।
--------------
8) मृत्यु एक मंगलमय महोत्सव:- सुखपूर्वक एवं शोकरहित मृत्यु वरण करने के लिए एक महामन्त्र है, ‘ येनानृत्तनि नोक्तानि प्रीति भेदः कृतो न च। आस्तिकः श्रद्धानश्च स सुखंमृत्युमृच्छति। अर्थात् जिसने कभी असत्य आचरण नहीं किया हो, जिसके अन्दर ईर्ष्या-द्वेष का भाव न हो, जो आत्मा में परम विश्वासी हो तथा जो अच्छाइयों पर अनन्य श्रद्धा-आस्था रखता हो, वही सुखपूर्वक-शांतिपूर्वक महामृत्यु को वरण कर सकता हैं। अतः हम भी सद्चिन्तन, सदाचरण और सद्व्यवहार को जीवन में उतारकर मृत्यु को मांगलिक महोत्सव के रुप में मना सकते है।

--------------
9) मृत्यु एक महोत्सव हैं। इस तथ्य को वही समझ पाता हैं, जिसने अपने सम्पूर्ण जीवन त्याग, सेवा, आदर्श, सचाई और सद्चिन्तन को अपनाया-आत्मसात किया।

--------------
10) मृत्यु भोज और नेग दहेज, इनसे करना हैं परहेज।

--------------
11) मृत्यु से सुन्दर और कोई घटना नहीं हो सकती।

--------------
12) मंगलवार को ऋण लेना अशुभ होता है।

--------------
13) मस्तिष्क स्वयं अपने में ही स्वर्ग को नरक और नरक को स्वर्ग में बदल सकता है।

--------------
14) मन्दिर तोडो, मस्जिद तोडो, इसमें क्या मुजायका हैं। दिल मत तोडो यार किसी का, यह घर खास खुदा का है।

--------------
15) महर्षि पतंजलि ने दुःख को चित्त की चंचलता का परिणाम कहा है। जिसका चित्त जितना ज्यादा चंचल हैं, वह दुःखी भी उतना ही होता है। जहा चंचलता ही नहीं वहा दुःख कैसा। चंचल चित्त वाले व्यक्ति एक छोटी सी घटना से भी बहुत दुःखी हो जाते है, किंतु जिनका चित्त स्थिर हैं, उन्हें भारी-से-भारी दुःख भी विचलित नहीं कर पाते। श्रीमद्भगवत्गीता की भाषा में ‘ न दुःखेन गुरुणापि विचाल्यते। ’’ ( 6/22 )

--------------
16) महाभारत युद्ध में प्रधान सेनापति कर्ण था। उसे हराना असम्भव ठहराया गया था। चतुरता से उसके बल का अपहरण किया गया। कर्ण का सारथी शल्य था। श्री कृष्ण के साथ तालमेल बिठाकर उसने एक योजना स्वीकार कर ली। जब कर्ण जीतने को होता तब शल्य चुपके से दो बाते कह देता, यह कि-तुम सूत पुत्र हो। द्रोणाचार्य ने विजयदायिनी विद्या राजकुमारो को सिखाई है। तुम राजकुमार कहा हो जो विजय प्राप्त कर सको। जीत के समय भी शल्य हार की आशंका बताता । इस प्रकार उसका मनोबल तोडता रहता। मनोबल टूटने पर वह जीती बाजी हार जाता। अन्ततः विजय के सारे सुयोग उस के हाथ से निकलते गये और पराजय का मुह देखने का परिणाम भी सामने आ खडा हुआ।

--------------
17) महापुरुषों की वाणी ही शास्त्र बन जाते है।

--------------
18) महान् कार्य प्रारम्भ में छोटे ही होते है।

--------------
19) महान् कार्य शक्ति के बल पर नहीं, दूरदर्शिता के बल पर सम्पन्न होत है।

--------------
20) महान् सोचे, महान् बने।

--------------
21) महान् उद्धेश्य के लिये महान् धैर्य चाहिये।

--------------
22) महान् व्यक्तियों के लिऐ सम्मान और गौरव जीवन से कहीं अधिक मूल्यवान होता है।

--------------
23) महान् व्यक्तित्व न किसी का अपमान करता हैं और न उसको सहता है।

--------------
24) महान् आदर्श महान् मस्तिष्क का निर्माण करते है।

क्रोध साक्षात् यमराज है।

1) कुसंस्कारो के नाश के लिये ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिये।
------------------
2) कुछ करने की इच्छा हो तो सबका भला करो।
------------------
3) कुछ चीजें लुटाने पर और ज्यादा वापस मिलती हैं। जैसे प्रेम, विश्वास।
------------------
4) कुछ लोग मरने से इतना डरते हैं कि वे जीना ही आरम्भ नहीं कर पाते।
------------------
5) कुदरत कभी भी भूल नहीं करती, अक्ल वाले ही भूल करते है।
------------------
6) कुदरत करती रहे और आप सिर्फ उसे जानते रहे यही मोक्ष मार्ग है।
------------------
7) कर्तव्य का सारा पाठ आत्म-बलिदान से आरम्भ और आत्म-बलिदान पर समाप्त होता है।
------------------
8) कर्तव्य चिंता का विषय नहीं होता हैं, प्रत्युत चिंतन का विषय होता है।
------------------
9) कर्तव्य हैं-दूसरे के अधिकार की पूर्ति कर देना और अपना अधिकार छोड देना।
------------------
10) कर्तव्य पालन और लक्ष्य की प्राप्ति हो, यह सभी शास्त्रों का सार है।
------------------
11) केवल एक ‘‘भय’’ को अन्तःकरण से निकाल फेंकने से अनेक अवगुण स्वयं विनष्ट हो जाते है।
------------------
12) केवल कर्महीन ही ऐसे हैं जो भाग्य को कोसते हैं और जिनके पास शिकायतो का बाहुल्य है।
------------------
13) कन्याये प्रतिदिन सुबह-शाम सात-सात बार “सीता माता” और “कुन्ती माता” नामों का उच्चारण करे तो वे पतिव्रता होती है।
------------------
14) कल की चिन्ता मत करों। कल अपनी फिक्र स्वयं कर लेगा।
------------------
15) कल्पना मानवीय चेतना की दिव्य क्षमता हैं। यही वह शक्ति हैं, जिसके प्रयोग से मनुष्य देह-बन्धन में रहते हुए भी असीम और विराट तत्व से संपर्क कर पाता है। इसी के उपयोग से उसके जीवन में नई अनुभूतियों के द्वार खुलते है, चेतना में नवीन आयाम उद्घाटित होते है। इन्हीं से नवसृजन के अंकुर फूटते है। कलाओं की सृष्टि होती है, अनुसंधान की आधारशिला रखी जाती है। उपलब्धिया लौकिक हो या अलौकिक, इनके पथ पर पहला पग कल्पनाओं के बलबूते ही रखा जाता है।
------------------
16) क्लेश का कारण इच्छा और परिस्थिति के बीच प्रतिकूलता को होना ही है। विवेकवान लोग इन दोनो में से किसी को अपनाकर उस संघर्ष को टाल देता हैं और सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है।
------------------
17) क्रोध क्या हैं ? क्रोध भयावह हैं, क्रोध भयंकर हैं, क्रोध बहरा हैं, क्रोध गूंगा हैं, क्रोध विकलांग है।
------------------
18) क्रोध की फुफकार अहं पर चोट लगने से उठती है।
------------------
19) क्रोध करना पागलपन हैं, जिससे सत्संकल्पो का विनाश होता है।
------------------
20) क्रोध में विवेक नष्ट हो जाता है।
------------------
21) क्रोध पागलपन से शुरु होता हैं और पश्चाताप पर समाप्त।
------------------
22) क्रोध साक्षात् यमराज है।
------------------
23) क्रोध से मनुष्य उसकी बेइज्जती नहीं करता, जिस पर क्रोध करता हैं। बल्कि स्वयं अपनी प्रतिष्ठा भी गॅंवाता है।
------------------
24) क्रोध से वही मनुष्य सबसे अच्छी तरह बचा रह सकता हैं जो ध्यान रखता हैं कि ईश्वर उसे हर समय देख रहा है।

भटकते न फिरें, ध्रुव के साथ जुड़े

1) कार्य की अधिकता से उकताने वाला व्यक्ति कभी कोई बड़ा कार्य नहीं कर सकता है।
-------------------
2) कार्य करने से पूर्व सोचना बुद्धिमता और काम पूर्ण होने पर सोचना मूर्खता है।
-------------------
3) कार्य को उदारता पूर्वक करना ही उसका इनाम पाना है।
-------------------
4) कार्य के अनुरुप प्रयत्न करने वाला धीर व्यक्ति खूब लक्ष्मी प्राप्त करता है।
-------------------
5) कार्य में धैर्य और निष्ठा का अभाव सफलता के द्वार से वापस लौटा देता है।
-------------------
6) काम खुद करो, आराम दूसरों को दो।
-------------------
7) काम की पत्नी का नाम हैं - रति, लोभ की पत्नी का नाम हैं - तृष्णा, क्रोध की पत्नी का नाम हैं - हिंसा। इन तीनो पत्नियों को विधवा बना दो, उपद्रवहीन बना दो।
-------------------
8) काम का आरम्भ करो और अगर काम शुरु कर दिया हैं तो उसे पूरा करके छोडो।
-------------------
9) काम के समान कोई रोग, मोह के समान कोई शत्रु, क्रोध के समान कोई अग्नि और ज्ञान से बढकर संसार में कोई सुख नहीं।
-------------------
10) काम के साथ अपने को तब तक रगड़ा जाये, जब तक कि संतोष की सुगंध न बिखरने लगे।
-------------------
11) काम उद्यम से सिद्ध होते हैं, मनोरथ से नही।
-------------------
12) कोई ऐसा स्मरण सतत् बनाये रखो जो तुम्हे विकारो से मुक्त रखे। इसलिये किसी ऐसे स्मरण का अनुसन्धान करो ताकि विकार भागे। सद्गुरु से सभी विकार डरते है।
-------------------
13) कोई बात ऐसे सीखो जैसे कि आपको अमर रहना हैं, और इस तरह जियो कि जैसे आप कल मरने वाले है।
-------------------
14) कोई भी मनुष्य बहुत-सी और बडी-बडी गलतिया किये बगैर कभी महान् अथवा भला नहीं बना है।
-------------------
15) कोई भी आरोप इतना सशक्त नहीं जो आत्मा की पवित्रता के आगे ठहर सके।
-------------------
16) कोई वस्तु दुखमय हैं न सुखमय। सुख-दुःख तो मन के विकार है।
-------------------
17) कोई अभिमान त्याग कर क्षमा माँग ले तो उसके प्रति विनम्रता का ही व्यवहार करना चाहिये।
-------------------
18) कोशिश किये बिना हार मानने से बेहतर हैं कोशिश करते हुए असफल रहना क्योंकि कोशिश कभी तो रंग लायेगी।
-------------------
19) कौन क्या कहता हैं ? कौन क्या करता है ? तुमको इससे मतलब नहीं, केवल यह ध्यान रखना हैं मैं क्या कर रहा हू।
-------------------
20) कौन हरे धरती का भार, निष्कलंक प्रज्ञावतार।
-------------------
21) कोलाहल से काल की निद्रा नहीं टूटती न धक्के मारने से समय का द्वार खुलता हैं ध्यान के व्यूह में जाओ, नीरवता व शांति को सिद्ध करो, ध्यान की गहनता और एकांत शक्ति के असली स्त्रोत हैं, भीड के कोलाहल से बचो, लक्ष्य को ध्यान के शर से विद्ध करो।
-------------------
22) काल का जरा भी विश्वास नहीं करना चाहिये।
-------------------
23) काल सब प्राणियो के सिर पर हैं इसलिये सबसे पहले कुशल पूछना चाहिये।
-------------------
24) कुरीति के अधीन रहना कायरता हैं और उसका विरोध करना पुरुषार्थ।

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin