आपकी क्वेरी से मेल खाता कोई संदेश नहीं मिला. सभी संदेश दिखाएँ
आपकी क्वेरी से मेल खाता कोई संदेश नहीं मिला. सभी संदेश दिखाएँ
Blog Widget by LinkWithin

अपनों से अपनी बात


मेरे युवा साथियों ,


वंदे वेद मातरम् |

|| दिव्य संदेश ||

आप के मानस में बिराजे हुऐ उन समस्त सदगुणों को नमन करता हूँ, जिनके वशीभूत होकर आप यहाँ पधारे।

मेरे साथियों,
जब देश आजाद हुआ तो गांधीजी ने सभी से सहायता मांगी | क्योंकि देश की आजादी का प्रश्न सभी के लिए था |

इसी तरह धरती पर स्वर्ग लाना सबका प्रश्न है | इससे सभी को स्वर्ग मिलेगा | अतः सबसे सहयोग माँगा जा रहा है|

आज परम्परा चालाकी की होती जा रही है | ईमानदारी मे चालाकी नही होती | आज आदमी बुद्धि का प्रयोग कर रहा है | आज संवेदना समाप्त हो गयी | यह परम्परा क्या समाज के हित मे है ? इसके दूरगामी परिणाम देखे तो यह हमारे हित मे नही है |

जिस समाज मे इस चालाकी की परम्परा हो जायेगी वहां चालाक आदमियों की संख्या समाज मे ९९ प्रतिशत हो जायेगी और सज्जनों की संख्या प्रतिशत होगी तो आप सोचिये की आप जगह धोखा दोगे और ९९ जगह धोखा खाओगे | यह फायदे का सोदा नही है | इससे सभी का नुकसान होता है |

तो धरती पर देवत्व लाना सभी का काम है | धरती पर स्वर्ग आएगा | धरती पर जितनी समस्याये है वह पूरे संसार की है अतः सभी को सहयोग करना होगा |
। । विचार क्रांति अभियान । ।
प्राचीन काल मे संत समाज वाणी द्वारा ही जनमानस को दिशा एवम प्रेरणा देने का कार्य बड़ी सफलता के साथ करता रहा है | इसी श्रेष्ट परम्परा को लक्ष्य करके एक मंच की स्थापना की गयी है | इस मंच का नाम
" जनमानस परिष्कार मंच " है |

इस मंच के माध्यम से ई पत्र द्वारा प्रतिदिन आपको हिन्दी भाषा में एक विचार प्राप्त होगा | उस विचार पर आप पूरे दिन ( Thought of the Day ) सोच विचार करे |

आपको क्या करना है ?

प्रतिदिन विचार प्राप्त करने के लिए आप अपना संक्षिप्त परिचय और पता हमे vedmatram@gmail.com पर भेज दे | आपको प्रतिदिन एक अनमोल विचार प्राप्त होता रहेगा |

आप email द्वारा प्राप्त उस विचार को email द्वारा ही अपने परिजनों को प्रेषित (Forward) कर दे | इस कार्य मे आपका दो मिनिट का समय लगेगा | जिंहे यह विचार प्राप्त होगा वे परिजन भी ऐसा ही करते रहेंगे | इस तरह एक अनमोल विचार अनेक तक पहुँचता रहेगा |

आप भी प्रतिदिन प्राप्त होने वाले इस मेल को परिजनों को forward कर इस पुण्य प्रक्रिया मे भागीदार बने |

इसी तरह जीवन को सार्थक बनाने वाले अनमोल सूत्र अपने मोबाइल पर निःशुल्क प्राप्त करने के लिए केवल एक बार यह मेसेज आपके अपने मोबाइल से भेजना होगा

मेसेज write करें, JOIN लिख कर एक स्पेस दें और फिर लिखें MOTIVATIONS यानि JOIN MOTIVATIONS लिखें और इसे 09870807070 पर भेज दें। Successfuly Subscribe होने के बाद प्रतिदिन आपको एक अनमोल सूत्र आपके मोबाइल पर प्राप्त होता रहेगायह सेवा पूर्णतया निःशुल्क है

हमारी आप सभी से विनम्र अपील है की युग निर्माण योजना को सफल बनाने के लिए आप सभी इस योजना से जुडें और अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करावें

यदि कभी भी आप यह सुविधा बंद करवाना चाहे तो OFF MOTIVATIONS लिख कर 09870807070 पर भेज दें , आपकी यह सुविधा बंद कर दी जायेगी

इस योजना में प्रतिदिन आपको Roman भाषा में एक वाक्य का अनमोल सूत्र प्राप्त होता रहेगाआप सभी के प्रयास से ही युग निर्माण योजना सफल हो सकेगी
(This service is currently available to users in India and requires an Indian mobile number.)Subscription link for this channel:

मंच की आगामी योजना मे परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम जी शर्मा के विचारो को ब्लॉग मे संकलित किया जा रहा है।

निःसंदेह यह प्रयास हम सभी के लिए प्रेरक मार्गदर्शक होगा |

आप इस http://yugnirman.blogspot.comवेब पेज को बुकमार्क करले | विचार क्रांति अभियान के जो वेब लिंक है उनमे प्रतिदिन आपको कुछ नया मिलेगा | प्रतिदिन किसी भी समय एक बार इस वेब पेज का अवश्य अवलोकन करे |

धरती पर स्वर्ग का अवतरण तो होना ही है| इसमे किसी को शंका नही होनी चाहिए |

नवयुग यदि आएगा तो विचार शोधन द्वारा ही, क्रान्ति होगी तो वह लहू और लोहे से नही, विचारो की विचारो से काट द्वारा होगी, समाज का नवनिर्माण होगा तो वह सद् विचारो की स्थापना द्वारा ही संभव होगा |

इसलिए आपको यह सहयोग करना ही होगा |

यह सम्पूर्ण योजना परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री राम जी शर्मा के सुक्ष्म सानिध्य मे संपन्न हो रही है | इस कार्य के बदले हमें इस सुक्ष्म सत्ता शांतिकुंज हरिद्वार का संरक्षण प्राप्त होता रहेगा | यह हमारी सुक्ष्म सत्ता का वादा है |

समय के साथ योजना को विस्तृत किया जाता रहेगा |

विचार क्रांति की यह योजना आप सभी के सहयोग से ही संपन्न होगी |
आप भी अपना अपना अमूल्य सहयोग कर युग निर्माण योजना को सफल बनायें |

आप भी जनमानस परिष्कार मंच के सदस्य बन कर युग निर्माण योजना को सफल बनायें

आपके अनमोल सुझाव आमंत्रित है |

|| वंदे वेद मातरम् ||

स्थापना दिवस - १८ जुलाई २००८ गुरुपूर्णिमा
प्रभु के चरणों में -
जन मानस परिष्कार मंच के सभी सदस्यगण
ईमेल vedmatram@gmail.com
http://yugnirman.blogspot.com/
स्वरदूत - 01483-225554, 09929827894