गुरुवार, 28 अक्टूबर 2010

'प्रदूषण भगाओ, दीप जलाओ'


दीप पर्व २०१० 
के पावन अवसर पर 
हमारी और से हार्दिक शुभकामनायें ।

एक निवेदन 
पटाखे मानव व बेजुबानों के दुश्मन होने के साथ-साथ धन की बर्बादी करते हैं । 
प्रतिवर्ष केवल जयपुर शहर में आठ से दस करोड़ रुपए के पटाखे जलाए जाते हैं ।
पटाखे ध्वनि, वायु प्रदूषण व हृदय रोगियों के लिए घातक है। 
एक ही दिन में अत्यधिक हानिकारण गैसों के उत्सर्जन 
से खासकर बच्चों में श्वसन संबंधी तकलीफें पैदा होती हैं 
एवं हजारों बच्चे पटाखों से झुलसने के कारण 
अस्पतालों में भर्ती करवाए जाते हैं। 

पटाखे न जलाएं, जन-धन को बचाएं ।
पटाखे मत जलाओ, पशु-पक्षियों को बचाओ ।
जो करें अपने पेट्स से प्यार वो करें पटाखों से इंकार । 
पटाखे हैं घमंडी लोगों की शान, वे हमेशा लेते किसी की जान ।
जो करते हैं अपने बच्चों से प्यार, वे पटाखों को दूर से करते नमस्कार । 

श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई के सहयोग से चलाये जा रहे सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत पटाखा विरोधी पोस्टर का प्रकाशन हो चुका है ।

पोस्टर मांगने हेतु संपर्क करें - 
संजय शास्त्री 
डी १३६ सावित्री पथ बापू नगर 
जयपुर-१५ 
cell - 095092 32733
sarvodayahinsa@gmail.com 
-------------------------------------------------------------
जन मानस परिष्कार मंच के सभी सदस्यगण
ईमेल vedmatram@gmail.com
http://yugnirman.blogspot.com/ 
स्वरदूत - 01483-225554, 09929827894 

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

क्या करें कामयाबी के लिए - श्री चन्द्र प्रभ जी - 5

1. कर्म तेरे अच्छे हैं, तो किस्मत तेरी दासी हैं। नीयत तेरी साफ हैं, तो घर में ‘मथुरा-काशी’ हैं। 
राधे राधे राधे राधे राधे 
2. आत्मरक्षा का पहला और आखिरी मन्त्र हैं: दूसरों को सम्मान दीजिये और झगड़े से दूर रहिये। 

राधे राधे राधे राधे राधे 
3. स्वयं की तुलना ओरों से मत कीजिये, वरना आप अपने आप को पिछड़ा हुआ महसूस करने लग जायेंगे। 

राधे राधे राधे राधे राधे 
4. यदि आप ईमानदार हैं, तो चिन्ता मत कीजिये। सोना आग में जाकर कुन्दन ही बनता है।

राधे राधे राधे राधे राधे 
5. ध्यार रखिये, सच्ची लगन ही आपकी सफलता की सीढ़ी बनेगी। 
राधे राधे राधे राधे राधे
6. दूसरों की तारीफ करके देखिये, आपको उनके सम्मान का अनूठा पुरस्कार मिलेगा। 

राधे राधे राधे राधे राधे
7. गाली बुरे आदमी को ही क्यों न दी जाये, भले आदमी का लक्षण नहीं हैं। 

राधे राधे राधे राधे राधे
8. पीड़ित से यह मत पूछिये कि तुम्हारा दर्द कैसा हैं ? उसकी पीड़ा को स्वयं में देखिये और फिर वह सब कीजिये जो आप अपनी ओर से कर सकते हैं। 

राधे राधे राधे राधे राधे
9. आलोचना सहने की आदत डालिये। इससे न केवल आपकी कमजोरिया दूर होंगी, वरन् आत्मशक्ति भी जाग्रत होगी।

राधे राधे राधे राधे राधे
10. आर्शीवाद प्राप्त करना चाहते हैं तो अपनी ओर से खुशी दीजिये।
राधे राधे राधे राधे राधे
11. नेतृत्व करना रस्सी खींचने की तरह हैं, जिसे आप पीछे रह कर नहीं, आगे आकर ही खींच सकते हैं। 
राधे राधे राधे राधे राधे
12. सौ काम छोड़कर भी पहले खा लीजिये, और हजार काम छोड़कर भी पहले नहा लीजिये। 
राधे राधे राधे राधे राधे
13. स्वयं को सदा विद्यार्थी बनाए रखिये, ताकि ज्ञान-प्राप्ति के द्वार हमेशा खुले रहे।

राधे राधे राधे राधे राधे
14. किसी की अन्त्येष्ठि में शामिल होने जाये, तो उनके परिजनो को नेत्रदान की प्रेरणा दीजिये। सम्भव है आपकी यह प्रेरणा किसी नेत्रहीन बच्चे के लिए रोशनी का चिराग बन जाये।
राधे राधे राधे राधे राधे
15. कोशिश करने पर भी जो समस्या खुद से न सुलझ पाये, उसे ईश्वर पर छोड़ दीजिये। धैर्य रखिये, कहीं से कोई-न-कोई ज्योति की किरण अवश्य मिल जायेगी।

राधे राधे राधे राधे राधे
16. अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से सम्पादित कीजिए, आप सप्ताहभर के कार्यों को एक दिन में निपटा लेंगे।

राधे राधे राधे राधे राधे
17. औरों के साथ अपनी तुलना करने के बजाय आत्मविकास में विश्वास कीजिये, वरना आप अहंकार और ईष्र्या के शिकार हो जायेंगे। 

राधे राधे राधे राधे राधे
18. हर हाल में मस्त रहिये। अपने पास ऐसा सिक्का रखिए जिसके दोनों तरफ खुशी ही खुशी हो।

राधे राधे राधे राधे राधे
19. उन्हें वक्त की मार झेलनी पड़ती हैं, जो औरों के बेवक्त काम नहीं आते।

राधे राधे राधे राधे राधे
20. अपने दिल को इतना भी छोटा मत कीजिये कि कोई छोटा-सा कष्ट भी आपकी कमर झुका दे।

राधे राधे राधे राधे राधे
21. किसी को उसकी गलतिया मत बताइये, वरना वह आपकी गलतिया तलाशना शुरू कर देगा।

राधे राधे राधे राधे राधे
22. अपनी गलत आदतों को छोड़ दीजिये, वरना आप अपने पोते की नजरों में गिर जायेंगे।

राधे राधे राधे राधे राधे
23. रोगों से बचने का पहला उपाय हैं, हर सुबह आधा घण्टा टहलिये।

राधे राधे राधे राधे राधे
24. समस्या को परीक्षा समझिये। उसमें उत्तीर्ण कैसे हुआ जाये, बस, यही प्रयास कीजिये।

राधे राधे राधे राधे राधे

शनिवार, 9 अक्टूबर 2010

जन्मभूमि आवलखेड़ा

पूज्यवर का जन्मस्थान अब युगतीर्थ बन चुका है । जहाँ संवत १९६८ आश्विन कृष्ण त्र्योदशी बुधवार (२ सितम्बर १९११) को उनका प्राकटय हुआ । यहीं की धूल में खेले, बड़े हुए । यहीं 15 वर्ष की किशोर अवस्था (वसंत पंचमी-सन् १९२६) में हिमालयस्थ ऋषिसत्ता-गुरुसत्ता का साक्षात्कार हुआ । इसी के साथ प्रारंभ हो गया २४-२४ लक्ष के महापुरश्चरण का सिलसिला । यहीं वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप उभरे तथा श्रीराम मत्त (मस्त) या मत्त जी के नाम से प्रसिद्ध हुए । उनके द्वारा खोदा कुआँ और लगाया गया नीम का पेड़ आज भी स्मृतियाँ ताजा करते हैं । 

यहीं से उनकी सेवा-साधना प्रारंभ हुई । शिक्षा एवं ग्रामीण स्वावलम्बन की कई गतिविधियाँ चलाईं । विरासत में मिली प्रचुर भू-सम्पदा का उपयोग अपने और अपने परिवार के लिये नहीं किया । एक भाग से अपनी माताजी की स्मृति में दान कुँवरि इण्टर कॉलेज की स्थापना कराई, शेष राशि बाद में गायत्री तपोभूमि हेतु समर्पित कर दी । 

सन् १९७९-८० में गायत्री शक्तिपीठ एवं राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज का शुभारंभ हुआ, जो आज कन्या महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) बन चुका है । सन् १९९५ में प्रथम पूर्णाहुति समारोह भी यहाँ सम्पन्न हुआ, जिसमें लगभग पचास लाख लोगों ने भाग लिया । माता भगवती देवी शर्मा राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय की स्थापना भी हो चुकी है, इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री ने एक कीर्ति स्तम्भ का लोकार्पण किया । आँवलखेड़ा आगरा से लगभग २४ किलोमीटर जलेसर रोड पर स्थित है और पुराने बिजलीघर से बसें उपलब्ध रहती हैं । वहाँ पहुँचकर देश-विदेश के भावनाशील साधकगण उसी प्रकार भाव विभोर हो उठते हैं, जैसे चैतन्य महाप्रभु वृन्दावन में पहुँचकर आनंदित हुए थे ।

मंगलवार, 14 सितंबर 2010

क्या करें कामयाबी के लिए - श्री चन्द्र प्रभ जी - 4


1. समस्याओं के कांटो को उगने से तो हम नहीं रोक सकते, पर बेहतर नजरिया और सकारात्मक सोच को अपना कर फूलों की तरह फिर भी खिले हुए तो रह ही सकते हैं।
सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
2. जीवन में बाधा इसलिये महसूस हो रही हैं क्योंकि आपने आत्मविश्वास का दामन छोड़ दिया।

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच

3. हो सके तो अपना मनपसन्द काम कीजिये, नही तो जो कर रहे हैं, उसे ही मनपसन्द बना लीजिये। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच

4. चिन्ता मत पालिये, जिसने जन्म दिया हैं, उसने मां के आँचल में दूध भी भरा हैं। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच

5. खोये का रोना क्या ? जो आया नहीं हैं उसका सोचना क्या ? जो हैं, उसे कुदरत की व्यवस्था मानकर सुख शान्ति से जिये।

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
6. अपने से बड़ों को प्रणाम अवश्य कीजिये, आपके लिए आर्शीवादों का खजाना खुल जायेगा। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
7. सुस्ती का त्याग कीजिये, वरना आप सुस्ती में ही व्यस्त रह जायेंगे। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
8. जो आपके मन की शान्ति और सन्तुलन को विचलित करे, उस बात को न सुनिये, न देखिये, न बोलिये। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
9. स्वयं को स्वार्थ, संकोच और अन्धविश्वास के डिब्बे से बाहर निकालिये, आपके लिये ज्ञान और विकास के नित-नवीन द्वार खुलते जायेंगे। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
10. दुनिया की सबसे अच्छी तस्वीर भी यदि कैमरे में पड़ी रह जाये, तो उसकी सार्थकता नहीं हैं। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
11. एक कहता हैं-‘पौधे पर कांटे लगे हैं’, दूसरा कहता है-‘पौधे पर कलियां फूट आयी हैं’। दोनो के नजरिये में क्या फर्क हैं ? समझिये और अपना नजरिया ठीक कीजिये। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
12. अपनी मेहनत का फल पाने के लिए बैचेन मत होइये, वरना पक रहे फलों को पाने से वंचित रह जायेंगे। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
13. आपकी जेब में अगर माचिस की तीली हैं, तो याद रखिये कि आग आपके पास हैं। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
14. अगर आप चुप रहेंगे, तो आपको पछताना नहीं पड़ेगा। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
15. अपनी खुशियों को दूसरों के साथ बांटना, खुशियों को बढ़ाने का सबसे सरल तरीका हैं। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
16. नाकामयाबी के कारण निराश मत होइये, उसने आपको सम्भल कर चलने की प्रेरणा दी हैं। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
17. पिछले बीस सालों का निरीक्षण कीजिये। हो सकता हैं आपको अपने जीवन से ही कोई अच्छी प्रेरणा मिल जाये। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
18. किसी के कड़वे वचन को सहना अच्छी बात हैं, पर उसे माफ कर देना आपकी महानता हैं। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
19. धीरज रखिये ! भले ही धैर्य का स्वाद कड़वा हो, पर इसका फल मीठा ही होता हैं। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
20. अगर आप दुःखों से मुक्त रहना चाहते हैं, तो स्वयं को सदा व्यस्त रखिये। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
21. सफलता के रास्ते पर चलने के लिए उन बारूदी सुरंगो से बचिये जिन्हें दूसरे शब्दों में गुस्सा, बेईमानी और अनादर कहते हैं। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
22. पे्रम सबसे कीजिये, विश्वास कुछ पर कीजिये, पर बुरा किसी का भी मत कीजिये। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
23. किसी के बुरा-भला कहे जाने के बावजूद आपका सहज-सौम्य रहना संतुलित मन की निशानी हैं। 

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच
24. निराश मत होइये, फिर से प्रयत्न कीजिये, ईश्वर आपके साथ हैं।

सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच सकारात्मक सोच

सोमवार, 13 सितंबर 2010

क्रोध का परिवार

क्रोध का अपना पूरा खानदान हैं। 
क्रोध की माँ का नाम उपेक्षा हैं और पत्नी का नाम हिंसा हैं। 
उसकी छोटी बहिन जिद हैं।
क्रोध का पिता अहंकार हैं। अहंकार से ही क्रोध का जन्म होता हैं। 
क्रोध के बेटे का नाम भय हैं। क्रोधी से सभी डरते हैं। क्रोधी से सभी परहेज रखते हैं। क्योंकि वह भय का ही बाप हैं। 
क्रोध की दो बेटिया भी हैं - निन्दा और चुगली। 
निन्दा मुँह के पास रहती हैं तो चुगली कान के पास। 
निन्दा मुहं की गोद में रहने वाली बेटी हैं तो चुगली कान की गोद में। 
क्रोध के बदमाश बेटों में एक बेटा बड़ा नकटा हैं और उसका नाम वैर-विरोध हैं। 
यह बेटा दो पत्नियों से एक साथ शादी करता हैं। एक पत्नी से इसका मन नहीं धापता।
इसे एक साथ दो-दो पत्नियाँ चाहिये। एक दांयी ओर, एक बांयी ओर। 
ये दो पत्निया क्रोध के घर की दो बहुए हैं। 
इनका नाम हैं - ईर्ष्या और घृणा। 
क्रोध के घर में आने वालों का यही दो बहुए अभिवादन करती हैं। 
जब देखो तब नाक-भौंह सिकोड़ती रहती हैं। 
इनके अभिवादन की यही तकनीक हैं। 
ससुरे क्रोध ने इन्हें यही सब समझाया हैं। 

साभार 
कैसे पायें मन कि शांति - श्री चन्द्रप्रभ जी 

रविवार, 12 सितंबर 2010

क्या करें कामयाबी के लिए - श्री चन्द्र प्रभ जी - 3

1. मुश्किलों में भी मुस्कराना मत भूलिये। किसी भी कार्य को करने से पहले मुस्कराना उस कार्य के श्रीगणेश करने का सबसे अच्छा तरीका हैं। 
---------------------------
2. रात-रात भर जगकर पढ़ाई करने वालो के बजाय वे लोग अधिक सफल होते हैं जो प्रतिदिन कुछ घण्टे ही सही, पर वर्षभर नियमित अभ्यास करते रहे हैं।

---------------------------
3. यदि आप अपनी सोच और नजरियो को हमेशा सकारात्मक रखते हैं, तो कहा जायेगा कि आपको जीने की कला आ गई हैं। 

---------------------------
4. दूसरों की मदद कीजिये, वे स्वतः आपके मददगार बन जायेंगे।

---------------------------
5. जीते जी आप जिनके न हो पाये, कम से कम मरते वक्त तो उनके जरूर हो जाये।

---------------------------
6. ओठों से हॅंसना अच्छी बात हैं, आखो से हॅंसना उससे भी अच्छी बात हैं, पर यदि आप दातो से ज्यादा हॅंसते हैं, तो उस पर अंकुश लगाना ही बेहतर हैं।

---------------------------
7. सावधान ! आपकी थोड़ी सी असावधानी आपके लिए कई मुसीबतों के पहाड़ खड़ी कर सकती हैं।

---------------------------
8. विनोद नमक की तरह हैं, उसे भोजन मत बनाइये।

---------------------------
9. आवश्यकता को इतना मत बढ़ाइये कि वे द्रोपदी का चीर बन जाये।

---------------------------
10. आप पढ़-लिख गये कि तो इसका अर्थ यह नहीं कि आप अपने पूवर्जों को मूर्ख समझे। आने वाली पीढ़ी आपको भी मूर्ख समझने की परम्परा दोहरायेगी।

---------------------------
11. आप कुछ भी करे, पर ईश्वर के अनुग्रह को कभी न भूले। 

---------------------------
12. अपने दाये हाथ का नाम रखिये-‘शुभ लाभ’, और बाये हाथ का नाम रखिये-‘शुभ खर्च’। फिर दोनो का उपयोग करते रहिये, आपको आध्यात्मिक खुशी मिलेगी।

---------------------------
13. आपके पास दो रूपये हैं, तो एक से रोटी खरीदिये और दूसरे से अच्छी किताब। रोटी आपको जीवन देगी और किताब आपको जीने की कला।

---------------------------
14. औरों से वैसी अपेक्षा मत रखिये, जैसी आप अपने आप से रखते हैं, वरना झुन्झुलाहट पैदा होगी।

---------------------------
15. र्धर्य और शान्ति रखिये, विशेष रूप से उस समय जब कोई नाराज होकर आपके बुरा-भला कहने लगे।

---------------------------
16. झगड़े को खतम करने की तत्काल औषधि हैं, कहिये-‘क्षमा कीजिये’।

---------------------------
17. परिवर्तन से मत डरिये, वरना आप नई प्रगति से वंचित रह जायेंगे।

---------------------------
18. सावधान ! फिसलते पावों को सम्हाला जा सकता हैं, पर जुबान फिसल जाये तो गहरा जख्म कर देती हैं।

---------------------------
19. गलत रास्ते पर कदम बढ़ भी चुके हैं, तो सम्हल जायें। भोर का भटका शाम को लौट आये, तो उसे भटका नहीं कहते है।

---------------------------
20. असफल होने पर भाग्य को कोसने की बजाय यह देखिये कि प्रबन्धन कहा कमजोर रहा।

---------------------------
21. इससे पहले कि कल आप पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़े, आप उसे आज ही करना शुरू कर दीजिये।

---------------------------
22. तीन काम अवश्य कीजिये- बचपन में ज्ञान का अर्जन, जवानी में धन का अर्जन, बुढ़ापे में पुण्य का अर्जन।

---------------------------
23. मेहनत से मत कतराइये, विकास के शिखरों तक पहुचने का वही रास्ता हैं।

---------------------------
24. आशा को अपनी सहेली बनाइये और उत्साह को अपना मित्र। इन्हें साथ लीजिये और मन्जिल तय कीजिये। 

क्या करें कामयाबी के लिए - श्री चन्द्र प्रभ जी - 2

1. हर सुबह की शुरूआत प्रसन्न मन के साथ कीजिये। आपका पूरा दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। 
---------------------
2. संकल्प लीजिये-जो गलती आपसे कल हुई, उसे आप आज नहीं दोहरायेंगे। 

---------------------
3. धीरज रखिये। आपका सिर माचिस की तीली नहीं हैं कि छोटी सी रगड़ लगते ही सुलग उठे। 

---------------------
4. सबसे अच्छी सलाह वही हैं, जो आपको आपकी अन्तरात्मा से मिले।

---------------------
5. एक धर्म ऐसा कीजिये कि किसी रोते हुए अनाथ बच्चे के चेहरे पर मुस्कान फूल खिलाइये। 

---------------------
6. अपने व्यवहार को जादू की छड़ी बनाइये कि जहा भी चले, अपना करिश्मा दिखाये। 

---------------------
7. दूसरे के गुस्से को अपने पर मत लादिये, नही तो उसकी चिन्गारी आपकी शान्ति को आग लगा देगी। 

---------------------
8. बुढ़ापे की स्वस्थता के लिए व्यायाम कीजिये, सुरक्षा के लिए धन की बचत कीजिये और मधुरता के लिए पोते-पोतियों से प्यार कीजिये। 

---------------------
9. दूसरों के दुःख-दर्द को देखकर अगर आपके आसू छलक आये, तो आप उन्हें अपने अन्र्तमन का मोती समझिये। 

---------------------
10. गिरने को गिरना न समझे, इस बहाने ही सही, आप सम्हलना सीख पाये। 

---------------------
11. अपने सिरहाने दो अच्छी पुस्तकें रखिये और सोने से पहले दो पन्ने ही सही पढ़ने की आदत अवश्य डालिये।

---------------------
12. झगड़े की आग अभी बुझ जायेगी, बशर्ते आप उसे हवा ना दे। 

---------------------
13. याद रखिये, कछुआ अपनी रफ्तार के कारण नहीं जीतता, वरन् लक्ष्य के प्रति एकनिष्ठता ही उसकी सफलता का राज हैं। 

---------------------
14. सफलता के लिए इच्छा शक्ति चाहिये और इच्छा शक्ति के लिए उत्साह। उत्साह से किया गया हर कार्य सफलता के शिखर की ओर ले जाता हैं। 

---------------------
15. किसी शान्त और विनम्र व्यक्ति से अपनी तुलना करके देखिये, आपको लगेगा कि आपका घमण्ड निश्चय ही त्यागने जैसा हैं। 

---------------------
16. उस पाप से बचिये, जिसके चलते आप एक अनजाने भय से घिरे रहते हैं।

---------------------
17. प्रकृति के आप जितना करीब रहेंगे, उतने ही स्वस्थ और सुखी रह सकेंगे। 

---------------------
18. बच्चों से यह कहलवाने के लिए ही ‘पापा, आप कितने अच्छे हैं’, आप भी कहें, ‘बेटा, तुम बहुत अच्छे हो।’

---------------------
19. खाकर नहीं, खिलाकर खुश होइये। आटा डिब्बे में रखने के लिए नहीं, उपयोग करने के लिए होता हैं। 

---------------------
20. स्वयं को सदा सकारात्मक ढंग से सोचने का टीका लगाइये, आप अनेक संघर्षो और मनोविकारों से बचे रहेंगे। 

---------------------
21. यदि आप बीमार हैं, तो आराम कीजिये और यदि स्वस्थ है, तो आराम को हराम समझिये। 

---------------------
22. वृद्ध, विकलांग और अनाथ इन तीनों का सहयोग कीजिये। ये आपकी सेवा के प्रथम अधिकारी हैं। 

---------------------
23. अपने पास इतना सत्य तो अवश्य रखिये कि आपको कोई दो मुहा इन्सान न कहें। 

---------------------
24. झूठ तभी बोलिये, जब सच खतरे में पड़ा हो। 

क्या करें कामयाबी के लिए - श्री चन्द्र प्रभ जी - 1

1. आज को इस तरह जिएं कि वह कल के लिए यादगार बन जाये। 
---------------------------------
2. बड़े काम की तलाश करते रहने के बजाय छोटे काम ही सही, शुरू कर दीजिये। 

---------------------------------
3. हर समय इतने व्यस्त रहिये कि चिन्ता करने की फुरसत ही ना मिले।

---------------------------------
4. गुलाब की तरह महकना हैं, तो पहले चिराग की तरह जलना सीखिये। 

---------------------------------
5. योजना धैर्य से बनाइये और काम पूरी गति से कीजिये। 

---------------------------------
6. अपने नजरिये को इतना बेहतर बनाइये कि हमेशा आधे भरे हुए गिलास पर ही नजर जाये। 

---------------------------------
7. सावधान ! एक मिनट का गुस्सा भी आपकी स्मरण शक्ति के दसवें हिस्से को नष्ट कर सकता हैं। 

---------------------------------
8. जो काम रूमाल से निपट सकता हो उसके लिए रिवोल्वर का उपयोग मत कीजिये। 

---------------------------------
9. समाधान के लिए प्रयत्न कीजिये, वरना आप स्वयं ही समस्या बन जायेंगे। 

---------------------------------
10. स्वर्ग के रास्ते पर कदम बढ़ाने के लिए अपना स्वभाव अच्छा बनाइये। गन्दे स्वभाव से देवता तो क्या, आपके पड़ोसी भी नफरत करते हैं। 

---------------------------------
11. जितने लोगों को आप साथ लेकर चलेंगे, आपकी शक्ति उतनी ही बढ़ेगी।

---------------------------------
12. स्वयं के उस कछुए की तरह बनाइये जो भले ही धीमे चले, पर लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ता ही रहे। 

---------------------------------
13. जीवन की गाड़ी में विनम्रता का ग्रीस लगाइये, गाड़ी बड़े आराम से चलेगी।

---------------------------------
14. कोशिश अगर तबियत से करे तो छोटा सा पत्थर भी आसमान में छेद कर सकता हैं। 

---------------------------------
15. अपना कार्य इस तरह से कीजिये कि वह आपकी पहचान बन जाये। 

---------------------------------
16. चार बार भोजन करने से आप जितनी ऊर्जा प्राप्त करते हैं, एक बार क्रोध करने से वह नष्ट हो जाती हैं। 

---------------------------------
17. गिरते हुए को टेका दीजिये, गिराने के लिए टक्कर नही। 

---------------------------------
18. आप बेसहारों का सहारा बनिये, आपको सहारा अपने आप मिल जायेगा।

---------------------------------
19. कामयाबी के दरवाजे उन्हीं के लिए खुला करते हैं जो उन्हें खोलने के लिए खटखटाया करते हैं। 

---------------------------------
20. अवसाद से बचने की सर्वश्रेष्ठ औषधि हैं-हर समय प्रसन्न रहिये। 

---------------------------------
21. एक समय में एक ही काम कीजिये, ताकि वह पूरी एकाग्रता से सम्पन्न हो सके। 

---------------------------------
22. किनारों को बदलना चाहते हैं, तो अपनी कश्ती का रूख बदलिये। 

---------------------------------
23. जिस बिन्दू पर आप सोच सकते हैं, ध्यान रखिये, आप उसे पूरा भी कर सकते हैं। 

---------------------------------
24. जो बात आपने गुस्से और तैश में आकर कही, काश वही आप प्रेम और शान्ति से प्रकट कर देते, तो इस तरह पछताना न पड़ता। 

रविवार, 5 सितंबर 2010

दिनचर्या के सूत्र


हर मानव को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या बनाकर उसके अनुसार उसे पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिये।

1. पिछले दिन का कोई कार्य बाकी रह गया हो तो उसे अगले दिन पूर्ण करना चाहिये।
------------
2. मानसिक शान्ति कायम रखनी चाहिये और संतोष धारण कर निद्रा लेनी चाहिये। आलस्य में सोना बन्द करे। जागने पर तुरंत उठकर दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर नित्य प्रभु स्मरण करके अपने जीविकोपार्जना-कार्य का शुभारम्भ करना चाहिये।
------------
3. स्वयं के शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक कर्तव्यों का बोध कर उनके पालन में रही कमी का ज्ञानकर उनकी पूर्ति हेतु समय निकालने की व्यवस्था करनी चाहिये। 
------------
4. सामाजिक कार्य जो सहज में किया जा सकता हैं उसे करने का प्रयास करना चाहिये एवं धीरे-धीरे दायरा बढ़ाना चाहिये।
------------
5. पारिवारिक सम्बन्धों को निभाने हेतु समय देना चाहिये।
------------
6. आगन्तुकों की शंका का समाधान कर उनके सुख-शान्ति की कामना रखते हुए उनके चाहने पर सुझाव भी देना चाहिये।
------------
7. सोने से पूर्व दिनचर्या अनुसार कार्य पूर्ति हुई या नहीं इस पर मनन करना चाहिये तथा अधुरे कार्यों की पूर्ति हेतु सजग होकर कार्य में जुटना चहिये।
------------
8. समय के दुरूपयोग से बचना चाहिये। यदि समय का दुरूपयोग हुआ हो तो प्रायश्चित करना चाहिये।
------------
9. मृत्यु निश्चित हैं, इसका ध्यान रखते हुए प्राकृतिक एवं भौतिक साधनों का उपयोग सीमित रखने का प्रयास रखना चाहिये। ‘‘जियो और जीने दो’’ की भावना हर वक्त कायम रखनी चाहिये। 
------------
कल्याण से साभार
                                                      आप भी युग निर्माण योजना में सहभागी बने।

शनिवार, 28 अगस्त 2010

एकांत और रचनात्मकता

रचनात्मकता के लिए ‘एकांत’ अथवा ‘निजता’ का बड़ा महत्व है. विश्व इतिहास में अनेक महान रचनाशील चिन्तक, वैज्ञानिक, और कलाकार हुए हैं जिन्होंने एकांत के क्षणों में दुनिया को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया. ऐसे ही कुछ महान व्यक्तियों जीवन और निजता पर उनके विचारों की बानगी आपके लिए प्रस्तुत है.

वोल्फगैंग अमेडियस मोज़ार्ट (Wolfgang Amadeus Mozart) – मोज़ार्ट उन्नीसवीं शताब्दी के महान शास्त्रीय संगीतकार थे. उन्होंने 600 से भी अधिक अमर धुनों की रचना की. पैंतीस वर्ष की अवस्था में ही उनका निधन हो गया. 

“घोड़ागाड़ी के भीतर सफ़र करते समय, भोजन के बाद की सैर के वक़्त या नींद की तलाश में अपने बिस्तर पर मैं खुद के साथ, निपट अकेला और अपने में मगन रहता हूँ. यही वे क्षण हैं जब मेरे विचारों की श्रृंखला निर्बाध चलती है और रचनात्मकता फूट पड़ती है”.

अलबर्ट आइन्स्टीन – (Albert Einstein) – सैद्धांतिक भौतिकविद, दार्शनिक, और लेखक के रूप में विभूषित होने वाले विद्वान और बीसवीं शती के सबसे चर्चित और प्रभावशाली वैज्ञानिक. इन्हें आधुनिक भौतिकी का जनक भी कहते हैं.

“हांलांकि मैं नियत समय के अनुसार काम करता हूँ पर मुझे अचानक ही समुद्रतट पर अकेले लम्बी सैर पर चल पड़ना जाना अच्छा लगता है. उस समय मैं अपने भीतर हो रही हलचल को सुन सकता हूँ. जब मेरा काम नहीं बन रहा हो तब मैं उसे बीच में ही छोड़कर लेट जाता हूँ और छत को निहारता रहता हूँ. तब मेरी कल्पनाशक्ति मेरे समक्ष साकार हो उठती है. मैं उसे देख और सुन भी सकता हूँ.”

फ्रेंज काफ्का (Franz Kafka) – बीसवीं शताब्दी के सर्वथा मौलिक रचनाकार थे. उनके लघु उपन्यासों और छोटी-छोटी कहानियों को आधुनिक साहित्य में बेजोड़ माना जाता है.

“तुम्हें अपना कमरा छोड़कर कहीं जाने की ज़रुरत नहीं है. अपनी टेबल पर बैठकर ध्यान से सुनते रहो. तुम्हें सुनने की ज़रुरत भी नहीं है – बस इंतजार करो… शांत और अचल रहने का प्रयास करो. यह दुनिया खुद-बखुद तुम्हारे सामने स्वयं को उजागर करेगी. इसके सामने और कोई विकल्प नहीं है…यह भावातिरेक में तुम्हारे पैरों पर उमड़ पड़ेगी.”

निकोला टेस्ला (Nikola Tesla) – आविष्कारक और विद्युत के व्यापारिक उत्पादन के क्षेत्र में सर्वाधिक योगदान देनेवाले वैज्ञानिक. विद्युत चुम्बकत्व के क्षेत्र में उनकी खोज ने अनेक वैज्ञानिकों को प्रेरित किया.

“एकांत में हमारा मन केन्द्रित और स्पष्ट हो जाता है. निजता के क्षणों में मौलिकता उर्वर हो जाती है और इसपर बाहरी उद्दीपनों का प्रभाव नहीं पड़ता. कुछ पल अकेले रहकर देखिये – यही आविष्कारकों का रहस्य है. अकेले रहिये और अपने विचारों को जन्म लेते देखिये.”

जोज़फ़ हैडेन (Joseph Haydn) – ऑस्ट्रिया के संगीतज्ञ हैडेन ने अपना लगभग पूरा जीवन एक धनिक के निजी संगीतज्ञ के रूप में उनकी दूरस्थ रियासत पर व्यतीत किया. इस तरह उनपर दूसरे संगीतज्ञों और रचनाकारो का प्रभाव नहीं पड़ा. उन्हीं के शब्दों में – “मौलिक होना तो जैसे मेरी मजबूरी ही थी”.

योहान वोल्फगैंग वोन गोथे (Johann Wolfgang von Goethe) – जर्मनी के बहुश्रुत लेखक. कविता, नाटक, धार्मिक साहित्य, दर्शन, और विज्ञान के विषयों पर उनका समान अधिकार था.

“सामाजिकता हमें सिखा सकती है पर निजता हमें प्रेरित करती है”.

पाब्लो पिकासो (Pablo Picasso) – बीसवीं शती के लम्बे कालखंड में अपनी विविध रचना शैलियों के कारण आधुनिक कला पर अपनी अभिनव छाप छोड़नेवाले कलाकार. उनकी क्रांतिकारी उपलब्धियों के कारण वे अत्यधिक सम्मानित और समृद्ध हुए. बीसवीं शती के संभवतः एकमात्र प्रतिनिधि कलाकार.

“गहन एकांत के बिना गंभीर कर्म कर पाना मुमकिन नहीं है”.

थॉमस मान (Thomas Mann) – महान जर्मन उपन्यासकार, कथाकार, आलोचक, मानवतावादी, निबंधकार और 1929 के नोबल पुरस्कार विजेता. वे अपने लेखन में गहन प्रतीकों और विसंगतियों के चित्रण और मानव स्वभाव की परख करनेवाले साहित्यकार के रूप में प्रसिद्द हैं.

“एकांत के क्षणों में हमारे भीतर कुछ मौलिक उपजता है – जैसे अनजानी खूबसूरत या ध्वंसात्मक कविता.”

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin