शनिवार, 18 जुलाई 2009

आदरणीय डा. प्रणव पण्डया

डा. प्रणव पण्डया काया के भी चिकित्सक है और मन के भी। एम.जी.एम. मेडिकल कालेज, इंदौर से १९७२ में एम.बी.बी.एस.उत्तीर्ण किया। इसी संस्था से दिसम्बर, १९७५ में एम.डी.की उपाधि तथा स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अमरीका से आकर्षक पद का प्रस्ताव आया, किन्त भारत में ही रहकर सेवा करना उचित समझा। विद्यार्थी काल में स्नायु विज्ञान तथा हृदयरोग के प्रख्यात विशेषज्ञा से जुड़कर विशिष्ट मार्गदर्शन प्राप्त किया। अनेक अनुसंधान-पत्र प्रकाशित हुए। जून, १९७६ से सितम्बर, १९७८ तक भारत हैवी इलेक्टिकल्स, हरिद्वार तथा भोपाल के अस्पतालों के सघन चिकित्सा इकाई के प्रभारी रहे। वे मानव शरीरों की चिकित्सा करते-करते समाज के चिकित्सक भी बन गए, गायत्री परिवार के प्रमुख के नाते। बचपन से स्वयंसेवक रहे। फिर गायत्री परिवार से प्रभावित होकर उसमें सम्मिलित हो गए। उनका विवाह गायत्री परिवार के आद्य संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा ‘आचार्य’ की सुपुत्री शैलबाला जी से हुआ जो इस समय सम्पूर्ण गायत्री परिवार की प्रमुख संचालिका हैं। करोड़ों अनुयायियों के माध्यम से देश और विदेश में धर्म के सही स्वरूप के साथ-साथ राष्ट-प्रेम जागरण का कार्य कितना दुरूह है, यह कोई समाज-संगठक ही समझ सकता है। स्वभाव से अत्यंत विनम्र और मृदुल डा. प्रणव पण्डया और श्रीमती शैलबाला एक विशाल परिवार को संचालित कर रहे हैं ।
                                                         

1 टिप्पणी:

हिंदुस्तान ने कहा…

गायत्री परिवार के समाज सुधार और नैतिक उत्थान के कार्यों को देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ अनुकरण करते हुए स्मरण करता रहे , बस इतनी ही कामना है.

LinkWithin

Blog Widget by LinkWithin